RPG Group के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने जापान के Human Fridge यानी Do Hiemon Box का वीडियो शेयर किया है। यह पोर्टेबल कूलिंग बूथ भीषण गर्मी में कुछ ही मिनटों में शरीर को ठंडा करने के लिए बनाया गया है।
Photo Credit: X/ @hvgoenka | TRUSCO Nakayama
जापान का Do Hiemon Box, जिसे Human Fridge के नाम से भी जाना जा रहा है
RPG Group के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला एक छोटे से कूलिंग बूथ के अंदर बैठी नजर आती है। पोस्ट शेयर करते हुए गोयनका ने लिखा कि जापान ने भीषण गर्मी से राहत देने के लिए "Human Fridge" यानी इंसानों को ठंडा करने वाला पर्सनल कूलिंग बूथ तैयार किया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब गर्मी इतनी बढ़ गई है, तो ऐसे बूथ गर्मियों में हर सड़क किनारे लगा देने चाहिए।
गोयनका के ट्वीट ने अचानक इस टेक्नोलॉजी पर सबका ध्यान डाल दिया है। बता दें कि वीडियो में दिख रहा यह डिवाइस असल में Do Hiemon Box नाम का एक पोर्टेबल कूलिंग बूथ है। इसे जापान की इंडस्ट्रियल सप्लायर TRUSCO Nakayama और रेफ्रिजरेशन कंपनी Sanden Retail Systems ने मिलकर डेवलप किया है। इसका उद्देश्य भीषण गर्मी में काम करने वाले लोगों को कुछ मिनटों में शरीर का तापमान कम करने में मदद करना है।
Japan has introduced a “human fridge,” a personal cooling booth designed to help people cool down during extreme summer heat.
— Harsh Goenka (@hvgoenka) August 2, 2026
With heat becoming unbearable, we should put them in street corners during summer 😄 pic.twitter.com/pbhODOTwuY
Do Hiemon Box देखने में किसी बड़े वेंडिंग मशीन या फोन बूथ जैसी लगती है। यूजर इसके अंदर बैठता है, जहां बूथ का तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रखा जाता है। वहीं, सिर, गर्दन और कंधों की ओर 5 डिग्री सेल्सियस की ठंडी हवा भेजी जाती है। कंपनी के मुताबिक, इस तरह की टारगेटेड कूलिंग लगभग 10 मिनट में शरीर को गर्मी से राहत देने में मदद करती है और हीट एक्सॉशन के लक्षण कम हो सकते हैं।
किसी भी व्यक्ति के शरीर को अचानक बहुत ठंडे वातावरण में ले जाना सुरक्षित नहीं माना जाता। इसी वजह से Do Hiemon Box में तीन अलग-अलग कूलिंग मोड दिए गए हैं। साथ ही इसमें 20 मिनट का ऑटोमैटिक टाइमर भी है, जो तय समय पूरा होने पर मशीन को बंद कर देता है। इसका उद्देश्य शरीर को धीरे-धीरे तापमान के बदलाव के अनुरूप ढालना है।
करीब 2 मीटर ऊंचे इस बूथ को स्टेनलेस स्टील बॉडी और इंसुलेशन मैटेरियल के साथ तैयार किया गया है। इसमें पहिए भी लगे हैं, जिससे इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। यह सामान्य 100V बिजली सप्लाई पर चलता है और कंपनी का दावा है कि इसकी बिजली खपत इंडस्ट्रियल स्पॉट कूलर की तुलना में लगभग आधी है।
इस कूलिंग बूथ को खासतौर पर कंस्ट्रक्शन साइट, फैक्ट्री, आउटडोर इवेंट, वेयरहाउस और ऐसी जगहों के लिए डिजाइन किया गया है, जहां पारंपरिक एयर कंडीशनिंग उपलब्ध नहीं होती। जापान में इसका एक यूनिट पब्लिक यूसेज के लिए Maebashi City Hall को भी दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम