• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप

Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप

उत्तर प्रदेश सरकार का UP Digital Labour Chowk App निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों और नियोक्ताओं को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है।

Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप

Photo Credit: AI Generated

UP Digital Labour Chowk App के जरिए बिल्डर और लेबर सीधे जुड़ सकते हैं

ख़ास बातें
  • UP Digital Labour Chowk App से हायरिंग प्रोसेस होगा आसान
  • कंस्ट्रक्शन लेबर को रोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी
  • बिल्डर और कॉन्ट्रैक्टर सीधे रजिस्टर्ड लेबर से संपर्क कर सकेंगे
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में निर्माण (construction) क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और नियोक्ताओं (labours and employers) के लिए UP Digital Labour Chowk मोबाइल ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के जरिए अब बिल्डर, ठेकेदार, निर्माण एजेंसियां और अन्य नियोक्ता अपने स्मार्टफोन से सीधे रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन लेबरों से संपर्क कर सकेंगे। वहीं, राजमिस्त्री और अन्य कंस्ट्रक्शन लोबरों को रोजगार के नए अवसर तलाशने के साथ-साथ लेबर डिपार्टमेंट की विभिन्न वेलफेयर स्कीम्स की जानकारी और उनका लाभ लेने में भी आसानी होगी। चलिए समझते हैं कि क्या और कैसे काम करता है ये UP Digital Labour Chowk ऐप।

क्या है UP Digital Labour Chowk App?

UP Digital Labour Chowk एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के लोबर्स और एम्प्लॉयर्स को सीधे जोड़ने के लिए तैयार किया गया है। इसकी मदद से नियोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार रजिस्टर्ड लेबर्स की तलाश कर सकते हैं, जबकि लेबर भी ऐप के जरिए रोजगार के अवसर खोज सकते हैं। इससे उन्हें काम पाने के लिए केवल पारंपरिक लेबर चौक पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

किन लोगों को मिलेगा फायदा?

इस ऐप का लाभ कंस्ट्रक्शन कार्य से जुड़े बिल्डर, कॉन्ट्रैक्टर, निर्माण एजेंसियां और अन्य नियोक्ता उठा सकते हैं। वहीं, राजमिस्त्री, बढ़ई, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर, हेल्पर और अन्य कंस्ट्रक्शन लेबर्स भी इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कर रोजगार के अवसर तलाश सकते हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एम्प्लॉयर्स स्किल्स और जरूरत के आधार पर अपने हिसाब से लेबर्स से सीधे कॉन्टैक्ट कर सकेंगे, जिससे हायरिंग प्रोसेस पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा।

सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी

यह ऐप सिर्फ रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। इसके जरिए लेबर्स को लेबर डिपार्टमेंट द्वारा ऑपरेटिड विभिन्न वेलफेयर स्कीम्स की जानकारी भी मिलेगी। इससे पात्र लेबर अपनी एलिजिबिलिटी समझकर उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।

कहां उपलब्ध है ऐप?

Labour Chowk App फिलहाल Google के Play Store पर डाउलोड के लिए उपलब्ध है। लेबर डिपार्टमेंट ने भी लोगों से इसे डाउनलोड और इस्तेमाल करने की अपील की है, जिससे इस प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा लेबर व एम्प्लॉयर जुड़ सके।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »