Upi Update

Upi Update - ख़बरें

  • हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
    Paytm ने अपने UPI Auto Payments फीचर में नया Label विकल्प जोड़ा है। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स के लिए अलग-अलग रिकरिंग पेमेंट्स और सब्सक्रिप्शन की पहचान करना आसान होगा। कई बार Google Play Store जैसे एक ही मर्चेंट के नाम पर कई सेवाओं की पेमेंट्स दिखाई देती हैं, जिससे यह समझना मुश्किल हो जाता है कि किस सर्विस के लिए पैसा कट रहा है। नए फीचर के जरिए यूजर्स हर Auto Payment को अपनी पसंद का नाम दे सकेंगे। इससे पेमेंट्स को मैनेज करना आसान होगा और गलती से किसी जरूरी सब्सक्रिप्शन को बंद करने की संभावना भी कम होगी।
  • Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
    Paytm से अब बिना बैंक अकाउंट भी पेमेंट हो सकेगी। कंपनी ने नया पॉकेट मनी (Pocket Money) फीचर लॉन्च किया है जिसके जरिए टीनेजर्स अब पेटीएम से UPI पेमेंट्स कर सकेंगे, और वो भी बिना अपना बैंक अकाउंट खोले। यह फीचर NPCI के UPI सर्कल पर काम करता है। यह माता-पिता के लिए उपयोगी फीचर के रूप में आया है जिसमें वे अपने बच्चों को बिना बैंक अकाउंट के खर्च करने की अनुमति दे सकेंगे।
  • Paytm का बड़ा अपडेट, बिना कार्ड ATM से पैसे निकालें और बिना PIN करें पेमेंट!
    Paytm ने अपने ऐप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर पेश किया है, जिससे अब यूजर्स फिंगरप्रिंट या Face ID के जरिए UPI पेमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कार्डलेस ATM कैश विदड्रॉल की सुविधा भी शुरू की है, जिसमें QR कोड स्कैन करके बिना कार्ड पैसे निकाले जा सकते हैं। NPCI गाइडलाइन्स के मुताबिक, बायोमेट्रिक पेमेंट की प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट 5,000 रुपये है। कंपनी के अनुसार, यह फीचर यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित और आसान पेमेंट एक्सपीरियंस देने के लिए लाया गया है।
  • PhonePe पर अब बिना PIN डाले होगी UPI पेमेंट, फीचर को ऐसे करें एक्टिवेट
    PhonePe ने UPI पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर पेश किया है, जिससे 5,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन बिना PIN डाले पूरे किए जा सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यूजर अब फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के जरिए पेमेंट अप्रूव कर सकेंगे, जिससे वन टच अनुभव मिलेगा। यह सुविधा QR स्कैन, ऑनलाइन पेमेंट और मनी ट्रांसफर जैसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में काम करेगी। 5,000 रुपये से ऊपर की राशि के लिए UPI PIN जरूरी रहेगा। फिलहाल यह फीचर Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है और iOS पर जल्द आने की उम्मीद है।
  • भारत-पाक तनाव: बैंकिंग से लेकर बीमा तक, ATM, UPI सर्विस के लिए बैंकों को सरकार ने जारी किया अलर्ट
    भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक अहम बैठक की। बैंकों को सतर्क और हालातों के लिए पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री ने खासतौर पर जोर दिया कि बैंक कस्टमर्स को बिना किसी परेशानी के बैंकिंग सुविधाएं मिलती रहें। इसमें ATM, कैश और UPI से जुड़ी सुविधाएं लगातार उपलब्ध करवाने पर जोर दिया गया।
  • 1 फरवरी से काम नहीं करेंगी ये UPI ID, जल्द करें अपडेट वरना पेमेंट नहीं कर पाएंगे
    NPCI ने यूपीआई ट्रांजेक्शन से संबंधित एक नया सर्कुलर जारी किया, जो 1 फरवरी, 2025 से प्रभावी होने वाला है। नए नियमों के अनुसार, जिन यूपीआई आईडी में #, @, $ या * जैसे स्पेशल कैरेक्टर शामिल हैं, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। अगर आप ट्रांजेक्शन के लिए UPI पर निर्भर हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बहुत जरूरी है। इस कदम का उद्देश्य डिजिटल सिक्योरिटी को मजबूत करना और यूपीआई इकोसिस्टम को बेहतर बनाना है।
  • UPI Accepting Countries: भारत का UPI हुआ ग्लोबल, इन 7 देशों में मोबाइल से कर सकते हैं पेमेंट, देखें लिस्ट
    UPI के जरिए आप फ्रांस, श्रीलंका और मॉरीशस के साथ-साथ UAE (संयुक्त अरब अमीरात), सिंगापुर, नेपाल और भूटान में भी पेमेंट की जा सकती है।
  • Paytm Crisis: 29 फरवरी से Paytm QR, UPI, FasTag चलेगा या नहीं? जानें
    29 फरवरी के बाद, किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड कार्ड, वॉलेट, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) आदि में डिपोजिट, क्रेडिट लेनदेन, टॉप-अप या निकासी की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • YouTube ने जोड़ा UPI पेमेंट विकल्प, ट्रांजेक्शन हुआ पहले से आसान
    YouTube Premium सब्सक्रिप्शन खरीदने के अलावा यूज़र्स अपनी पसंदीदा फिल्मों को भी UPI के जरिए खरीद सकते हैं और किराए पर भी ले सकते हैं। इसके साथ ही वे अपने पसंदीदा यूट्यूब क्रिएटर्स को SuperChat देने के लिए भी यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • WhatsApp से जल्द ही यूज़र क्यूआर कोड स्कैन करके भेज पाएंगे पैसे
    व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न ऐप में नया पेमेंट फीचर जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूज़र क्यूआर कोड स्कैन करके पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे। हाल ही में WhatsApp पर सेंड टू यूपीआई आईडी फीचर आया था।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »