• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप

Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप

बच्चे जो भी खर्चा करेंगे, उसके हरेक ट्रांजैक्शन की जानकारी पेरेंट्स को मिलती रहेगी।

Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप

Photo Credit: Paytm

पेमेंट ऐप Paytm अपना नया फीचर Pocket Money लेकर आया है

ख़ास बातें
  • ऐप के माध्यम से अपने बच्चों को पेमेंट्स के लिए इनवाइट भेज सकते हैं।
  • महीने की कुल लिमिट 15,000 रुपये रखी गई है।
  • यह सर्विस सेविंग्स अकाउंट, और करंट अकाउंट दोनों पर लागू होती है।
विज्ञापन

Paytm से अब बिना बैंक अकाउंट भी पेमेंट हो सकेगी। कंपनी ने नया पॉकेट मनी (Pocket Money) फीचर लॉन्च किया है जिसके जरिए टीनेजर्स अब पेटीएम से UPI पेमेंट्स कर सकेंगे, और वो भी बिना अपना बैंक अकाउंट खोले। यह फीचर NPCI के UPI सर्कल पर काम करता है। यह माता-पिता के लिए उपयोगी फीचर के रूप में आया है जिसमें वे अपने बच्चों को बिना बैंक अकाउंट के खर्च करने की अनुमति दे सकेंगे। खास बात है कि पेरेंट्स हरेक ट्रांजैक्शन पर नजर भी रख सकते हैं जिससे कि लेन-देन उनके कंट्रोल में रहे। आइए जानते हैं कैसे काम करता है यह फीचर। 

पेमेंट ऐप Paytm अपना नया फीचर Pocket Money लेकर आया है जिसमें किशोर और युवा बिना अपना बैंक अकाउंट खोले UPI पेमेंट्स कर सकते हैं। दरअसल टीनेजर्स को यह एक्सेस पेरेंट्स के जरिए ही मिलता है जिसमें वे अपने बच्चों को पेमेंट्स के लिए इनवाइट भेज सकते हैं। यहां पर मासिक खर्च सीमा भी तय की जा सकती है। इतना ही नहीं, बच्चे जो भी खर्चा करेंगे, उसके हरेक ट्रांजैक्शन की जानकारी पेरेंट्स को मिलती रहेगी। ट्रांजैक्शन की लिमिट 5,000 रुपये और महीने की कुल लिमिट 15,000 रुपये रखी गई है। पेटीएम की यह सर्विस सेविंग्स अकाउंट, और करंट अकाउंट दोनों पर लागू होती है। 

Pocket Money पर इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन नहीं हो सकते हैं। यह पेरेंट्स को पूरा कंट्रोल देता है। अकाउंट सेटअप के 30 मिनट के भीतर केवल 500 रुपये ही भेजे या निकाले जा सकते हैं। इसी तरह 24 घंटे तक 5000 रुपये की ही लिमिट दी गई है। कंपनी ने कहा है कि फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपके डिवाइस का लॉक होना अनिवार्य है। सहूलियत के तौर पर ऐप में जाकर पेरेंट्स ट्रांजैक्शन की लिमिट में फेरबदल कर सकते हैं, या एक्सेस हटा भी सकते हैं। 

फीचर ऐसी फैमिली के लिए उपयोगी हो सकता है जहां पर किशोर अभी भी रोजमर्रा के खर्चों के लिए अपने माता-पिता पर निर्भर रहते हैं। इसके साथ ही पेरेंट्स के लिए भी यह उपयोगी है क्योंकि हरेक ट्रांजैक्शन की डिटेल रिकॉर्ड होती है जिससे माता-पिता को पता चलता है कि बच्चा किन चीजों पर कितना खर्च कर रहा है। बच्चों को यह फायदा हो जाएगा कि अब उन्हें रोजमर्रा के लेन-देन जैसे मैट्रो टिकट, शॉपिंग, मोबाइल टॉपअप, मूवी आदि के लिए बार-बार क्यूआर कोड नहीं भेजना होगा। 

Pocket Money ऐप कैसे करें इस्तेमाल 
Pocket Money ऐप को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको अपने Paytm ऐप को अपडेट करना होगा। 

  • अब ऐप में जाकर To Mobile या Contact पर टैप करें। 
  • यहां पर Pocket Money को सिलेक्ट करें। 
  • जिस भी कॉन्टेक्ट के लिए ऐप चालू करना है उसे चुनें। 
  • अब उस कॉन्टेक्ट की UPI ID या क्यूआर कोड यहां डालें। 
  • कुछ जरूरी जानकारी भरें और वैरिफिकेशन पूरा होने दें। 
  • अब यहां मासिक लिमिट तय कर लें। 
  • अब अपना प्राइमरी बैंक अकाउंट सिलेक्ट करें और सेटअप पूरा कर लें जिसके लिए UPI पिन भरना होगा।  

अब चुने गए कॉन्टेक्ट के पास इनवाइट मैसेज जाएगा जो उसे स्वीकार करना होगा। इसके बाद ऐप को इस्तेमाल किया जा सकेगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  10. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »