Upi Lite

Upi Lite - ख़बरें

  • देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
    कस्टमर्स के स्मार्टफोन या मर्चेंट के PoS टर्मिनल पर इंटरनेट कनेक्शन के बिना पेमेंट्स की सुविधा जल्द शुरू हो सकती है। NPCI इसके लिए कम्पैटिबल PoS टर्मिनल्स को सर्टिफाइ करना शुरू करेगी। UPI ट्रांजैक्शंस के लिए ऑफलाइन फीचर NFC टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। इससे यूजर्स अपने NFC-एनेबल्ड स्मार्टफोन को इस फीचर के लिए सपोर्ट वाले टर्मिनल्स पर टैप कर ऑफलाइन UPI पेमेंट्स कर सकेंगे।
  • बिना PIN डाले होगी पेमेंट! Google Pay, PhonePe और Paytm में ऐसे चालू करें UPI Lite
    UPI Lite, NPCI द्वारा शुरू किया गया एक फीचर है, जो छोटे UPI ट्रांजैक्शन को तेज और आसान बनाता है। इसकी मदद से यूजर्स हर बार UPI PIN डाले बिना छोटे भुगतान कर सकते हैं। Google Pay, PhonePe, Paytm और कई बैंकिंग ऐप्स में यह सुविधा उपलब्ध है। UPI Lite इस्तेमाल करने के लिए पहले इसे ऐप में एक्टिवेट करना होता है और फिर बैंक अकाउंट से बैलेंस ऐड करना होता है। एक्टिवेशन के बाद यूजर्स छोटे भुगतान सीधे UPI Lite बैलेंस से कर सकते हैं, जिससे पेमेंट प्रोसेस पहले से ज्यादा सुविधाजनक हो जाता है।
  • अब ‘चश्मा’ बनेगा वॉलेट! स्मार्ट ग्लास से होगा UPI पेमेंट, फोन की जरूरत नहीं
    भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम में अब एक नया लेवल देखने को मिलेगा, जिसमें अब स्मार्ट ग्लासेस (चश्मे) से UPI पेमेंट करना मुमकिन होगा। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने मंगलवार को मुंबई में हुए Global Fintech Fest 2025 में ये इनोवेटिव फीचर लॉन्च किया। इसका मकसद है डिजिटल ट्रांजैक्शन को और तेज, आसान और हैंड्स-फ्री बनाना। इसके अलावा, अब Aadhaar-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन से भी UPI PIN सेट या रीसेट किया जा सकेगा। UIDAI की FaceRD App के जरिए यूजर का वेरिफिकेशन होगा, ताकि कार्ड न रखने वाले यूजर्स के लिए ऑनबोर्डिंग और आसान हो सके।
  • WhatsApp में UPI Lite फीचर! बिना PIN के होंगे पेमेंट्स, Gpay और PhonePe से लेगा टक्कर
    Android Authority ने WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.25.5.17 के APK टियरडाउन के दौरान एक नए UPI Lite फीचर के कोड्स स्पॉट किए हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, इस लाइट वर्जन को खासतौर पर छोटे पेमेंट्स के लिए डिजाइन किया जाएगा। यह फीचर UPI सिस्टम पर ही काम करेगा, जिसे National Payments Corporation of India (NPCI) ने डेवलप किया है। UPI Lite को खासतौर पर उन पेमेंट्स के लिए बनाया गया है, जो 500 रुपये से कम होते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी पेमेंट कर पाएंगे।
  • RBI ने बढ़ाई UPI Lite की लिमिट, अब बिना इंटरनेट कर पाएंगे 1000 रुपये की ट्रांजेक्शन
    भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने UPI Lite की लिमिट 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी है। इसमें वॉलेट लिमिट भी 2000 रुपये से बढ़ाकर कुल 5000 रुपये कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य ग्रोसरी का सामान खरीदने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए पेमेंट करने या क्विक स्नैक खरीदने जैसे डेली पेमेंट के लिए यूपीआई लाइट के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करना है।
  • UPI काे लेकर आरबीआई का बड़ा ऐलान, UPI Lite और UPI 123 PAY यूजर्स को फायदा
    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यूपीआई लाइट की वॉलेट लिमिट को बढ़ाकर 5 हजार रुपये कर दिया है। पहले यह 2 हजार रुपये थी। रोजाना लेनदेन की लिमिट को 500 रुपये से बढ़ाकर 1 हजार रुपये कर दिया गया है। इसी तरह से यूपीआई123पे (UPI 123 PAY) के लिए रोजाना लेनदेन की लिमिट को 5 हजार रुपये से 10 हजार रुपये कर दिया है। गौरतलब है कि UPI 123PAY का इस्‍तेमाल फीचर फोन यूजर्स करते हैं।
  • UPI Lite ऑटो टॉप अप क्या है? 31 अक्टूबर से नया फीचर होगा जारी, जानें सबकुछ
    NPCI ने 27 अगस्त को एक सर्कुलर जारी करके घोषणा की है कि नया UPI Lite फीचर इस साल 31 अक्टूबर से लाइव हो जाएगा। यूजर्स 31 अक्टूबर से अपने यूपीआई लाइट अकाउंट में अपनी पसंद के अमाउंट को री-लोड करने के लिए ऑटो टॉप-अप ऑप्शन का इस्तेमाल कर पाएंगे। यूजर्स द्वारा चयनित अमाउंट से यूपीआई लाइट बैलेंस ऑटोमैटिक तौर पर रि-लोड हो जाएगा। इससे 2 हजार की अधिकतम यूपीआई लाइट बैलेंस लिमिट के साथ 500 रुपये से कम के पिन-लेस ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी।
  • UPI के जरिए ऑफलाइन पेमेंट्स की लिमिट 200 रुपये से बढ़कर हुई 500 रुपये
    UPI Lite को पिछले वर्ष शुरू किया गया था। यह UPI पेमेंट सिस्टम का एक वर्जन है। इसे विशेषतौर पर कम वैल्यू की ट्रांजैक्शंस के लिए डिजाइन किया गया है
  • Google Pay UPI Lite: बिना पिन डाले कर सकते हैं पेमेंट, ऐसे करें एक्टिवेट
    किसी प्रकार की गड़बड़ से बचने के लिए, Google ने ट्रांजेक्शन पर लिमिट लगाई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »