• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Google Pay UPI Lite: बिना पिन डाले कर सकते हैं पेमेंट, ऐसे करें एक्टिवेट

Google Pay UPI Lite: बिना पिन डाले कर सकते हैं पेमेंट, ऐसे करें एक्टिवेट

UPI लाइट फीचर को एक्टिवेट करने के लिए आपके पास Google Pay अकाउंट होना जरूरी है।

Google Pay UPI Lite: बिना पिन डाले कर सकते हैं पेमेंट, ऐसे करें एक्टिवेट
ख़ास बातें
  • UPI लाइट दिन के किसी भी समय क्विक ट्रांजेक्शन सुनिश्चित करता है
  • दिन में दो बार प्रति ट्रांजेक्शन मैक्सिमम 2,000 रुपये कर सकते हैं लोड
  • दिन में कितनी भी बार प्रति ट्रांजेक्शन मैक्सिमम 200 रुपये भेज सकते हैं
विज्ञापन
Google Pay ने डिजिटल लेनदेन को और आसान बनाने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर नई UPI Lite सर्विस शुरू की है। UPI Lite के जरिए यूजर्स केवल एक क्लिक के साथ क्विक डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं, वो भी बिना UPI पिन दर्ज किए। कंपनी का कहना है कि बिना पिन के लेनदेन के बाद भी यूजर्स का पैसा सुरक्षित रहेगा, जिसके लिए कंपनी ने इसमें कुछ लिमिट रखी है। यूपीआई लाइट एक बार में मैक्सिमम 2,00 रुपये के लेनदेन की अनुमति देता है, जबकि अकाउंट में दिन में केवल दो बार मैक्सिमम 2,000 रुपये भरे जा सकते हैं।

Google ने गुरुवार को अपने Google Pay प्लेटफॉर्म पर नया UPI लाइट फीचर लॉन्च करने की घोषणा की। नई सेवा का उद्देश्य यूजर्स के लिए डिजिटल भुगतान को आसान बनाना है और इसके लिए UPI पिन के बिना ही छोटा-मोटा लेनदेन किया जा सकता है। Google के अनुसार, यूजर के बैंक अकाउंट से जुड़े होने के बावजूद, लाइट अकाउंट रियल टाइम बैंक लेनदेन पर निर्भर नहीं होगा। इसके कारण, UPI लाइट दिन के किसी भी समय क्विक ट्रांजेक्शन सुनिश्चित करता है।

हालांकि, किसी प्रकार की गड़बड़ से बचने के लिए, Google ने ट्रांजेक्शन पर लिमिट लगाई है। यूजर दिन में केवल दो बार प्रति ट्रांजेक्शन मैक्सिमम 2,000 रुपये (एक दिन में कुल 4,000 रुपये) अकाउंट में लोड कर सकते हैं। साथ ही पैसे भेजने के लिए दिन भर में कितनी भी बार प्रति ट्रांजेक्शन मैक्सिमम 200 रुपये भेजे जा सकते हैं।

नीचे हम आपको Google Pay की इस UPI Lite सर्विस को एक्टिवेट करने का तरीका बता रहे हैं।
 

Google Pay पर ऐसे करें UPI Lite फीचर को एक्टिवेट

  • UPI लाइट फीचर को एक्टिवेट करने के लिए आपके पास Google Pay अकाउंट होना जरूरी है
  • अकाउंट पर प्रोफाइल पेज पर जाना होगा और 'Active UPI Lite पर टैप करना होगा
  • अब स्क्रीन पर आने वाले स्टेप्स को फॉलो करके अकाउंट को लिंक करें
  • प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, आप 2,000 रुपये तक की धनराशि जोड़ सकते हैं
  • इसके बाद अगर आप 200 रुपये तक की ट्रांजेक्शन कर रहे होंगे, तो ऐप आपको अपने आप UPI लाइट अकाउंट पर ले जाएगा
  • पेमेंट पूरा करने के लिए आपको "Pay PIN-Free" ऑप्शन चुनना होगा
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »