UPI काे लेकर आरबीआई का बड़ा ऐलान, UPI Lite और UPI 123 PAY यूजर्स को फायदा

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यूपीआई लाइट की वॉलेट लिमिट को बढ़ाकर 5 हजार रुपये कर दिया है। पहले यह लिमिट 2 हजार रुपये थी।

UPI काे लेकर आरबीआई का बड़ा ऐलान, UPI Lite और UPI 123 PAY यूजर्स को फायदा

अब यूपीआई लाइट वॉलेट में लोग 5 हजार रुपये तक रख सकेंगे।

ख़ास बातें
  • UPI लाइट और यूपीआई 123 पे को लेकर घोषणाएं
  • आरबीआई ने बढ़ाई वॉलेट और पेमेंट की लिमिट
  • देशभर के करोड़ों यूजर्स को होगा फायदा
विज्ञापन
UPI News : अगर आप यूपीआई 123पे और यूपीआई लाइट (UPI Lite) का इस्‍तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को नए ऐलान किए, जिससे यूपीआई 123पे और यूपीआई लाइट यूजर्स को फायदा होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यूपीआई लाइट की वॉलेट लिमिट को बढ़ाकर 5 हजार रुपये कर दिया है। पहले यह लिमिट 2 हजार रुपये थी। वहीं, रोजाना लेनदेन की लिमिट को भी 500 रुपये से बढ़ाकर 1 हजार रुपये कर दिया गया है।

इसी तरह से रिजर्व बैंक ने यूपीआई123पे (UPI 123 PAY) के लिए रोजाना लेनदेन की लिमिट को 5 हजार रुपये से 10 हजार रुपये कर दिया है। गौरतलब है कि UPI 123PAY का इस्‍तेमाल फीचर फोन यूजर्स करते हैं। यह एक क्विक पेमेंट सिस्टम है, जिसके जरिए लोग बिना स्मार्टफोन या इंटरनेट कनेक्शन के यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। यूपीआई123पे को मार्च 2022 में लॉन्च किया गया था। यह सर्विस 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। 

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वर्ल्डलाइन के COO रामकृष्णन राममूर्ति ने कहा कि हर व्यक्ति तक फाइनेंशियल सेवाएं पहुंचाने के लिए यूपीआई की क्षमता को बढ़ाना जरूरी है। यूपीआई 123पे और यूपीआई लाइट की पहुंच बढ़ी है और इसे स्वीकार्यता भी मिल चुकी है। ऐसे में लेन-देन की लिमिट बढ़ाना एक सकारात्मक कदम है। इससे लेन-देन की वैल्यू बढ़ाने में मदद मिलेगी।
 

UPI Lite में क्‍या बदला? 

अब यूपीआई लाइट वॉलेट में लोग 5 हजार रुपये तक रख सकेंगे। पहले यह लिमिट 2 हजार रुपये थी। वहीं रोजाना 1 हजार रुपये का लेनदेन किया जा सकेगा, जो पहले 500 रुपये था। 
 

UPI 123 PAY में क्‍या बदला? 

यूपीआई123पे के जरिए रोजाना 5 हजार रुपये का लेनदेन किया जा सकता था, जिसे अब 10 हजार रुपये कर दिया गया है। आरबीआई की घोषणा से देशभर के करोड़ों यूपीआई यूजर्स को फायदा होगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »