Unlimited Data Plans

Unlimited Data Plans - ख़बरें

  • ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
    BSNL ने नए ग्राहकों के लिए ₹51 का खास ऑफर पेश किया है। इसके तहत नया SIM या कनेक्शन लेने पर 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। यानी पूरे 28 दिनों में कुल 56GB डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ऑफर 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध है। इसका फायदा लेने के लिए नजदीकी BSNL Customer Service Centre या अधिकृत रिटेलर के पास जाना होगा। मौजूदा BSNL ग्राहक इस ऑफर का फायदा नहीं उठा सकते।
  • ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
    भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला खास प्लान पेश किया है। यह प्लान कंपनी खास यूजर्स को दे रही है। प्लान के बेनिफिट सुनेंगें तो तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। इस प्लान में यूजर को 24GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही वैधता रहने तक अनलिमिटिड कॉलिंग मिलेगी। साथ ही साथ अन्य बेनिफिट्स भी हैं।
  • ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
    Jio ने चुनिंदा प्रीपेड यूजर्स के लिए ₹51 का True Unlimited 5G Upgrade ऑफर दिया है। इस ऐड-ऑन के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के अलावा 3GB 4G डेटा भी मिलता है। हालांकि, यह कोई अलग से मिलने वाला सामान्य रिचार्ज प्लान नहीं है और इसका फायदा लेने के लिए यूजर के पास पहले से योग्य बेस प्लान होना जरूरी है। ₹51 वाले ऑफर की वैधता मौजूदा बेस प्लान के साथ जुड़ी रहती है। इसके लिए 5G फोन और Jio True 5G नेटवर्क की उपलब्धता भी जरूरी है। जानें कौन से यूजर्स इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
  • Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
    Vodafone Idea के ₹1099 वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा मिलता है। सबसे खास बात यह है कि यह रोजाना अनलिमिटेड 5G और 4G डाटा प्रदान करता है, जिसमें कोई भी लिमिट नहीं है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 84 दिनों तक चलता है, जिसस हिसाब से प्रति माह की कीमत ₹366 बैठती है। इस हिसाब से यह आमतौर पर आने वाले मासिक प्लान की तुलना में महंगा रहता है।
  • 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
    Airtel के Family Postpaid Plans में परिवार के कई मोबाइल नंबरों को एक ही बिल के तहत चलाने की सुविधा मिलती है। कंपनी के ₹699 वाले प्लान में 2 कनेक्शन, ₹999 वाले प्लान में 3 कनेक्शन और ₹1,199 वाले प्लान में 4 कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं। इन प्लान्स में Unlimited 4G और 5G Data, Unlimited Calling और रोजाना 100 SMS जैसे फायदे मिलते हैं। इसके अलावा चुनिंदा डिजिटल सब्सक्रिप्शन जैसे Amazon Prime, JioHotstar, Google One और Airtel Xstream Play के फायदे भी शामिल हैं। यहां जानें किस Family Postpaid Plan में कितने SIM और कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।
  • अपने हिसाब से चुने डेटा! Vi ने लॉन्च किया स्मार्ट रिचार्ज प्लान, ऐसे मिलेगा बेनिफिट
    Vodafone Idea (Vi) ने चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के प्रीपेड यूजर्स के लिए नया 249 रुपये का Smart Recharge प्लान पेश किया है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 0.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। खास बात यह है कि यूजर्स रिचार्ज वाले दिन *188# डायल करके रोजाना डेटा की जगह पूरे 28 दिनों के लिए 14GB लंपसम डेटा का विकल्प चुन सकते हैं। Vi के 249 रुपये वाले प्लान दूसरे सर्किल में अलग बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध हैं। असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट और ओडिशा में 1.5GB/Day वाला Hero प्लान मिलता है।
  • ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
    Vi ने भारत में नया 200 रुपये Vi Movies & TV प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता के साथ 20 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस, 30GB हाई-स्पीड डेटा और उपलब्ध क्षेत्रों में Unlimited 5G बेनिफिट्स मिलते हैं। प्लान में JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play और FanCode समेत कई लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाएं शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, यह कंटेंट 16 भाषाओं में उपलब्ध होगा और एक सब्सक्रिप्शन को चार डिवाइस तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। नया प्लान Vi ऐप और अन्य रिचार्ज चैनलों के जरिए खरीदा जा सकता है।
  • मात्र 99 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट, Vodafone Idea का धांसू प्लान, Jio-Airtel के उड़े होश
    Vodafone Idea यूजर्स महज 99 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट का लाभ उठा सकते हैं। Vodafone Idea के 99 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। यह एक ऐड ऑन डाटा पैक है जो कि 2 दिन तक अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा प्रदान करता है। हालांकि,  इस प्लान में कोई सर्विस वैधता नहीं होता है, जिसका अर्थ है कि इस प्लान का उपयोग करने के लिए आपके डिवाइस में पहले से टेलीकॉम प्लान एक्टिव होना चाहिए।
  • 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला Airtel का धांसू प्लान!
    Airtel अपने ग्राहकों के लिए 84 दिनों की वैधता वाला एक धांसू प्लान पेश करती है। यह कंपनी का Truly Unlimited Plan है जो 84 दिनों तक रीचार्ज की टेंशन से मुक्ति देता है। प्लान में डेली बेसिस पर भरपूर डेटा है, कॉलिंग है, SMS है, और फ्री बेनिफिट्स भी हैं।
  • Vodafone Idea ने यहां 299 रुपये वाला एंट्री लेवल अनलिमिटेड 5G प्लान किया बंद, अब चुकानी होगी ज्यादा रकम
    Vodafone Idea ने अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर को पेश किया था, जिसमें 299 रुपये से लेकर कई प्रीपेड प्लान में यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। हालांकि, अब यह ऑफर कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और मुंबई जैसे कुछ सर्किलों में उपलब्ध नहीं है। वोडाफोन आइडिया ने इन सर्किलों में अनलिमिटेड 5G डाटा के फायदे को सिर्फ महंगे प्लान्स के लिए ही सीमित कर दिया है।
  • Jio मात्र 51 रुपये में दे रहा अनिलिमिटेड 5G डाटा, महीने भर की वैधता के साथ
    Jio के 51 रुपये वाले प्लान को खासतौर पर यूजर्स को डाटा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। यह प्लान 3GB हाई स्पीड 4GB डाटा के साथ-साथ अनिलमिटेड 5G डाटा की पेशकश करता है। इस प्लान की वैधता  खास तौर पर 1.5GB डेली डाटा वाले प्लान के लिए है जो 1 महीने के लिए वैध है। ग्राहक इस डाटा प्लान को इन चल रहे एक्टिव प्लान के साथ जोड़कर अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ ले सकते हैं।
  • 84 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, 22 OTT ऐप वाला धांसू Airtel प्लान!
    Bharti Airtel यूजर्स के लिए एक ऐसा प्लान पेश करती है जो लम्बे समय तक बेनिफिट्स देता रहता है। Airtel के Truly Unlimited प्रीपेड प्लान्स में शामिल यह पैक 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। प्लान में डेली 2GB डेटा, 5G, अनलिमिटिड कॉल, 100 SMS, ओटीटी जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। इसे 979 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है।
  • Vi Unlimited Data Plans : वोडा-आइडिया ने लॉन्‍च किए अनलिमिटेड डेटा वाले ढेर सारे प्‍लान्‍स, जानें डिटेल
    वोडा-आइडिया (Vi) ने कई सारे नए प्‍लान्‍स के साथ तहलका मचाया है। कंपनी ने ‘अनल‍िमिटेड डेटा’ की पेशकश के साथ मोबाइल प्रीपेड प्‍लान लॉन्‍च किए हैं। इन्‍हें उसने वीआई नॉनस्‍टॉप हीरो (Vi nonstop hero) कहा है। कंपनी का दावा है कि ये भारत के पहले ट्रुली अनलिमिटेड डेटा प्‍लान हैं। अगर आप वीआई कस्‍टमर हैं और इन रिचार्ज प्‍लान को चुनते हैं, तो वैलिडिटी खत्‍म होने पर आपको डेटा की चिंता नहीं करनी होगी।
  • वोडाफोन (Vi) यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 1 साल वैलिडिटी वाले नए SuperHero प्लान लॉन्च, अनलिमिटिड डेटा, Disney Hotstar, Amazon Prime जैसे बेनिफिट
    वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए खास प्रीपेड प्लान पेश किया है। यह नया सुपर हीरो प्लान है जिसमें यूजर 12AM से लेकर 12 Noon यानी दोपहर तक इस प्लान के तहत जितना चाहें डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। वार्षिक प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है और Disney+ Hotstar और Amazon Prime Lite आदि पर कंटेंट का आनंद भी ले सकते हैं।
  • Vi यूजर्स की मौज! 12AM से 12PM तक मिलेगा अनल‍िमिटेड डेटा, ऑफर क्‍या है? जानें
    वोडा-आइडिया ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया प्‍लान पेश किया है। इसका नाम सुपर हीरो प्‍लान है, जिस पर यूजर्स को आधे दिन यानी 12 घंटों के लिए अनलिमिटेड डेटा की पेशकश की गई है। दिलचस्‍प यह है कि कंपनी के पास ऐसा एक ऑफर पहले से है, जिसमें वह रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा देती है। नए प्‍लान पर रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा दिया जाएगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »