Jio मात्र 51 रुपये में दे रहा अनिलिमिटेड 5G डाटा, महीने भर की वैधता के साथ

Jio अपने ग्राहकों को के लिए लगातार आकर्षक ऑफर्स रोल आउट करता रहता है।

Jio मात्र 51 रुपये में दे रहा अनिलिमिटेड 5G डाटा, महीने भर की वैधता के साथ

Photo Credit: Unsplash/Jotform

Jio के 51 रुपये वाले प्लान में अनिलिमिटेड 5G डाटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • Jio का 51 रुपये वाला प्लान यूजर्स को डाटा प्रदान करने के लिए किया गया है।
  • Jio का 51 रुपये वाला प्लान 3GB हाई स्पीड 4GB डाटा प्रदान करता है।
  • Jio का 51 रुपये वाला प्लान अनिलमिटेड 5G डाटा प्रदान करता है।
विज्ञापन
Jio अपने ग्राहकों को के लिए लगातार आकर्षक ऑफर्स रोल आउट करता रहता है। देश में सबसे पहले टेलीकॉम नेटवर्क प्रोवाइडर के तौर पर Jio ने ऐसी डील पेश की है, जिससे ग्राहकों को महज 51 रुपये भुगतान करने पर अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ मिलेगा। यह ऑफर उन ग्राहकों को बहुत फायदा पहुंचाएगे जो कि जियो के 5जी नेटवर्क कवर एरिया में रहते हैं और 5जी स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। अगर आप जियो ग्राहक हैं तो इस शानदार डील का लाभ उठाने से न चुकें, क्योंकि अनलिमिटेड 5जी डाटा बहुत काम आएगा।


Jio Rs 51 Plan के फायदे


Jio की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार Jio के 51 रुपये वाले प्लान को खासतौर पर यूजर्स को डाटा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। यह प्लान 3GB हाई स्पीड 4GB डाटा के साथ-साथ अनिलमिटेड 5G डाटा की पेशकश करता है। इस प्लान की वैधता  खास तौर पर 1.5GB डेली डाटा वाले प्लान के लिए है जो 1 महीने के लिए वैध है। ग्राहक इस डाटा प्लान को इन चल रहे एक्टिव प्लान के साथ जोड़कर अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ ले सकते हैं।

इसके अलावा Jio के 101 रुपये और 151 रुपये वाले प्लान के सब्सक्राइबर्स को भी अनलिमिटेड 5G डाटा प्रदान किया जाएगा।

Jio के 101 रुपये वाले प्लान में 6GB हाई स्पीड डाटा के साथ अनलिमिटेड 5G का लाभ मिलता है। यह प्लान सभी डेली 1GB डाटा प्लान के साथ वैध है। वहीं डेली 1.5GB डाटा वाले प्लान के साथ मिलने वाली 2 महीने की वैधता के साथ वैध है। 4G हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है।

Jio के 151 रुपये वाले प्लान में 9GB हाई स्पीड डाटा के साथ अनलिमिटेड 5G का लाभ मिलता है। यह प्लान डेली 1.5GB डाटा वाले प्लान के साथ मिलने वाली 2 महीने की वैधता के साथ वैध है। 4G हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है।

आपको बता दें कि Jio ने बीते महीने सबसे सस्ता 5G प्रीपेड प्लान पेश किया था, जिसकी कीमत 198 रुपये है। Jio के 198 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान की जाती है। इस प्लान में डेली 2GB डाटा की सुविधा मिलती है। यह प्लान प्रतिदिन 100 एसएमएस का लाभ प्रदान करता है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 14 दिनों तक चलता है। यह प्लान अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ भी प्रदान करता है। इस प्लान के अन्य फायदों में JioTV और JioAICloud का एक्सेस शामिल है। ध्यान देने वाली बात यह है कि हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »