Uidai Aadhaar Card

Uidai Aadhaar Card - ख़बरें

  • आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
    आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट करना बहुत आसान है। आपको आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट करने के लिए आधार सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्योंकि उसका आसान तरीका यहां जान सकते हैं। स्टेप बाय स्टेप गाइड के माध्यम से आप इसे आसानी से कर सकते हैं।
  • अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
    UIDAI ने Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ी राहत देते हुए Aadhaar App के जरिए Email ID जोड़ने और अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी है। अब इसके लिए Aadhaar सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से अगले 6 महीने तक मुफ्त उपलब्ध रहेगी। सरकार के मुताबिक, नई सर्विस शुरू होने के दो दिन के भीतर ही 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी Email ID अपडेट कर ली। Aadhaar से Email लिंक होने पर हर Authentication की जानकारी ईमेल पर मिलेगी। वहीं नए Aadhaar App से अब तक 4 करोड़ से ज्यादा मोबाइल नंबर और करीब 10 लाख एड्रेस भी अपडेट किए जा चुके हैं।
  • Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
    अगर आपकी ईमेल ID आपके आधार कार्ड से लिंक है तो आपको सभी जरूरी नोटिफिकेशन समय पर मिल सकते हैं, जिससे आप अपडेटेड रह सकते हैं। अगर आपका ईमेल एड्रेस बदल गया है या आप बदलना चाहते हैं तो आसानी से आधार मोबाइल ऐप के जरिए अपडेट कर सकते हैं। यह 1 जुलाई, 2026 से 31 दिसंबर, 2026 तक 6 महीने की अवधि के लिए लागू रहेगा। वर्तमान में आधार यूजर्स को अपना ईमेल एड्रेस अपडेट करने के लिए 75 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।
  • गूगल वॉलेट में आधार कार्ड कैसे करें ऐड: ये है आसान प्रक्रिया
    गूगल वॉलेट ऐप में भारत में एक और अपग्रेड शामिल किया है। अब आप गूगल वॉलेट ऐप में अपना आधार कार्ड भी ऐड कर सकते हैं। इस फीचर को चालू करने के लिए कंपनी ने UIDAI के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा कई अन्य प्लेटफॉर्म्स के साथ भी साझेदारी हुई है, जहां आप उम्र और पहचान वेरिफिकेशन के लिए अपना आधार कार्ड दिखा सकते हैं।
  • Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
    Aadhaar PVC Card एक मजबूत और टिकाई आधार कार्ड है। यह क्रेडिट कार्ड के साइज में आता है, जिसमें एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स शामिल हैं। इसे UIDAI वेबसाइट या m-Aadhaar ऐप के जरिए 75 रुपये में ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। यह आपके आधार पत्र या ई-आधार के समान ही जानकारी प्रदान करता है। यह भारत में पहचान प्रमाणीकरण के लिए पूरी तरह से मान्य है। Aadhaar कार्ड को आसानी से ऑर्डर किया जा सकता है।
  • New Aadhaar Card: आधार कार्ड डिजाइन बदलेगा! फोटो, क्यूआर कोड के साथ मिल सकता है बिल्कुल नया रूप
    आधार कार्ड को नया रूप प्रदान किया जा सकता है। आपके मौजूदा आधार कार्ड के लिए नए डिजाइन में आने की खबर है जो देखने में एडवांस्ड भी होगा और उससे कोई जानकारी नहीं चुरा सकेगा। इस पर दिखने वाली जानकारी का अंदाज एकदम बदल सकता है। नाम, पता, और अन्य डिटेल्स जगह एक क्यूआर कोड ले सकता है।
  • Aadhaar कार्ड को कैसें लॉक, फ्रॉड का नहीं रहेगा खतरा, कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल
    आधार में आधार लॉक/अनलॉक नामक एक फीचर आता है, जिससे यूजर्स अपने आधार नंबर के इस्तेमाल को कंट्रोल कर सकते हैं। आज के समय में डाटा की सिक्योरिटी और प्राइवेसी सभी यूजर्स के लिए जरूरी है। आधार नंबर की सिक्योरिटी के मजबूत करने और नागरिकों को कंट्रोल प्रदान करने के लिए UIDAI आधार नंबर (UID) को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे आधार के कुछ फंक्शन प्रतिबंधित हो जाती है।
  • नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
    नया Aadhaar ऐप आईफोन यूजर्स के लिए एप्पल ऐप स्टोर और एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इस ऐप की पहली बार घोषणा नवंबर 2025 में हुई और उस दौरान ऐप सीमित फीचर्स के साथ उपलब्ध था, लेकिन अब इसके सभी फीचर्स उपलब्ध गए हैं। यह ऐप 13 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट करता है।
  • अब अपने फोन पर नए Aadhaar ऐप से ऐसे बदले एड्रेस, मिनटों में होगा काम
    UIDAI ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है जो कि आधार डाटाबेस में एड्रेस अपडेट करना आसान बनाता है। आधार धारक अपने नाम पर वैध एड्रेस प्रूफ प्रदान करके एड्रेस बदल सकते हैं। इसके लिए वोटर आईडी कार्ड, बिजली बिल, गैस कनेक्शन बिल, पानी बिल, भारतीय पासपोर्ट, पोस्टपेड मोबाइल बिल और बैंक अकाउंट डीटेल आदि का उपयोग करना होगा। इसके अलावा आधार धारक अपने परिवार के किसी मेंबर के आधार कार्ड का उपयोग करके भी आधार डाटाबेस में अपना एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।
  • सरकार द्वारा वैध कॉन्टैक्ट कार्ड कैसे पाएं, नया Aadhaar ऐप करेगा मदद, ये है तरीका
    नया Aadhaar ऐप आपको सरकार द्वारा वैध कॉन्टैक्ट कार्ड पाने की सुविधा देता है। अगर आपके फोन में ऐप डाउनलोड नहीं है तो सबसे पहले उसे एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस के हिसाब से गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड करना है। फोन में ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और फोन में प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करके ऐप में रजिस्टर्ड करना है। फिर आपको 6 डिजिट का सिक्योरिटी पिन सेट करना है।
  • महंगा हुआ Aadhaar PVC कार्ड बनवाना, यहां जानें नई फीस से लेकर अप्लाई करने की सभी डिटेल्स
    अगर आप आधार PVC कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो जनवरी 2026 से लागू हुए नए नियम जानना जरूरी है। UIDAI ने आधार PVC कार्ड की फीस में बढ़ोतरी कर दी है। अब यह कार्ड 50 रुपये की जगह 75 रुपये में मिलेगा, जिसमें टैक्स भी शामिल है। UIDAI के मुताबिक, कार्ड की प्रिंटिंग, मटेरियल और सुरक्षित डिलीवरी की लागत बढ़ने के चलते यह फैसला लिया गया है। आधार PVC कार्ड कागज वाले आधार से ज्यादा मजबूत होता है और पहचान के तौर पर पूरी तरह मान्य है। इसे घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है।
  • Aadhaar अपडेट के लिए अब नए दस्तावेजों की होगी जरूरत, देखें नई लिस्ट
    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार (Aadhaar) कार्ड अपडेट या नए आधार कार्ड जारी करने के लिए दस्तावेजों की नई लिस्ट जारी की है। पहचान प्रमाण के लिए दस्तावेजों में पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या सरकार द्वारा जारी कोई भी फोटो पहचान पत्र शामिल है। पते के प्रमाण के लिए दस्तावेजों में यूटिलिटी बिल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड या सरकारी आवास योजनाओं के आधिकारिक दस्तावेज हैं।
  • आपके Aadhaar का कहां-कहां हुआ है इस्तेमाल, इस ऐप से करें चेक
    Aadhaar ऐप के जरिए आप यहचेक कर सकते हैं कि आपके आधार का कहां-कहां पर उपयोग हुआ है। नागरिक आधार से संबंधित कई फीचर्स का उपयोग आसानी से घर बैठे इस ऐप के जरिए सकते हैं। आज हम इस ऐप से मिलने वाले एक आधार के नए फीचर की बात कर रहे हैं, जिसेस आप यह चेक कर पाएंगे कि आपके आधार का उपयोग कहां-कहां पर किया गया है। इससे आपको चलेगा कि आपके आधार का उपयोग आपकी जानकारी के बिना तो नहीं हो रहा है।
  • Aadhaar के डेटाबेस में दूर होगी गड़बड़ियां, 2 करोड़ से ज्यादा मृत लोगों की ID हुई डिसएबल
    यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार के डेटाबेस को अपडेट करने के लिए मृत लोगों से जुड़े दो करोड़ से ज्यादा आधार नंबर्स को डीएक्टिवेट किया है। UIDAI ने मृत्यु पंजीकरण के अलावा रजिस्ट्रेशन जनरल ऑफ इंडिया, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों और राज्य सरकारों की ओर से मिले डेटा का आधार के रिकॉर्ड से मिलान करने के बाद ये डीएक्टिवेशन किए हैं।
  • स्कैम से मिलेगा छुटकारा, आपकी पर्सनल जानकारी की सुरक्षा करेगा Aadhaar ऐप का ये फीचर
    Aadhaar से संबंधित कई कार्य इस ऐप के जरिए कर सकते हैं। आज हम इस ऐप के जरिए मिलने वाले एक अनोखे फीचर के बारे में बात कर रहे हैं। जी हां आप इस ऐप के जरिए यह तय कर सकते हैं कि आपको आधार में कौन सी जानकारी शेयर करनी है। इससे आपकी आधार पर मौजूद सभी जानकारी का खुलासा नहीं होगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »