Aadhaar कार्ड में एड्रेस ऑनलाइन कैसे करें अपडेट, ये है सबसे आसान तरीका

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी Aadhaar कार्ड एक पहचान और पते का प्रमाण पत्र है।

Aadhaar कार्ड में एड्रेस ऑनलाइन कैसे करें अपडेट, ये है सबसे आसान तरीका

Photo Credit: Gadgets 360

आधार कार्ड पहचान प्रमाण पत्र है।

ख़ास बातें
  • आधार कार्ड का उपयोग पहचान प्रमाण के तौर पर किया जाता है।
  • आधार कार्ड का इस्तेमाल पते के प्रमाण के तौर पर भी हो सकता है।
  • आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट ऑनलाइन किया जा सकता है।
विज्ञापन

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी Aadhaar कार्ड एक पहचान और पते का प्रमाण पत्र है, जिसका इस्तेमाल स्कूल में एडमिशन से लेकर, सरकारी योजानाओं का लाभ उठाने, नई सिम खरीदने, बैंक अकाउंट खुलवाने और अन्य कार्यों के लिए किया जाता है। अगर आप आधार में एड्रेस अपडेट करवाने का सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि UIDAI ने आधार एड्रेस अपडेट सिस्टम को और ज्यादा आसान और यूजर्स फ्रेंडली बना दिया है। प्राधिकरण यूजर्स को 14 जुलाई, 2026 तक UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर सीधे एड्रेस को फ्री में अपडेट करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। इस अपडेट से लाखों यूजर्स को ऑनलाइन आधार सर्विस को अपनाने और फिजिकल सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, नाम, जन्मतिथि या बायोमेट्रिक्स जैसी अन्य जनसांख्यिकीय अपडेट के लिए अभी भी आधार सर्विस सेंटर पर जरूरी रहेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

आधार में एड्रेस ऑनलाइन कैसे करें अपडेट

अपना एड्रेस ऑनलाइन अपडेट करने के लिए UIDAI की वेबसाइट पर जाना है। फिर डॉक्यूमेंट अपडेट सेक्शन में जाना है और अपने आधार नंबर और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी का उपयोग करके लॉग इन करना है।
इसके बाद "एड्रेस अपडेट" का चयन करना है और चुनना है कि आप सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट का उपयोग करना चाहते हैं या हेड ऑफ फेमिली (HoF) ऑप्शन का चयन करना है।
जरूरी जानकारी दर्ज करने और वैध प्रूफ अपलोड करने के बाद फॉर्म जमा करना है और 14 नंबर के अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) वाली रिसिप्ट को सेव करना है।
इस URN का उपयोग आपके ऐप्लिकेशन के स्टेटस को ऑनलाइन ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है।
डॉक्यूमेंट वेलिडेटशन प्रोसेस के आधार पर UIDAI आमतौर पर एड्रेस को वेरिफाई और अपडेट करने में 30 दिन तक का समय लेता है।

आधार कार्ड अपडेट कैसे करें ट्रैक


UIDAI के अनुसार, आधार में एड्रेस अपडेट करने की प्रक्रिया में ऐप्लिकेशन जमा करने की तारीख से 90 दिनों तक का समय लिया जा सकता है। यूजर्स यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर आधार अपडेट स्टेटस का चयन करके प्रोसेस को चेक कर सकते हैं। वेरिफिकेशन URN या आधार नंबर का उपयोग करके ओटीपी के जरिए किया जाता है। अगर अपडेट 90 दिनों की अवधि के बाद भी नहीं होता है तो यूजर्स टोल-फ्री नंबर 1947 या help@uidai.gov.in पर ईमेल के जरिए UIDAI की सपोर्ट टीम से संपर्क कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »