आपके Aadhaar का कहां-कहां हुआ है इस्तेमाल, इस ऐप से करें चेक

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में Aadhaar का नया ऐप लॉन्च किया है।

आपके Aadhaar का कहां-कहां हुआ है इस्तेमाल, इस ऐप से करें चेक

Photo Credit: Aadhaar

आधार ऐप यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • आधार ऐप नागरिकों को अपनी आधार जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
  • आधार ऐप से यह जान सकते हैं कि कार्ड का उपयोग कहां-कहां पर हुआ है।
  • आधार ऐप के जरिए यूजर्स को आधार की जानकारी पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है।
विज्ञापन

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में Aadhaar का नया ऐप लॉन्च किया है। इस नए ऐप में आधार से संबंधित नए फीचर्स और कंट्रोल सामने आए हैं। आप इस ऐप के जरिए आधार की जानकारी साझा करने में ज्यादा नियंत्रण पा सकते हैं, इसके अलावा आप यह भी चेक कर सकते हैं कि आपके आधार का कहां-कहां पर उपयोग हुआ है। वहीं बायोमेट्रिक को लॉक और अनलॉक भी किया जा सकता है। नागरिक आधार से संबंधित कई फीचर्स का उपयोग आसानी से घर बैठे इस ऐप के जरिए सकते हैं। आज हम इस ऐप से मिलने वाले एक आधार के नए फीचर की बात कर रहे हैं, जिसेस आप यह चेक कर पाएंगे कि आपके आधार का उपयोग कहां-कहां पर किया गया है। इससे आपको चलेगा कि आपके आधार का उपयोग आपकी जानकारी के बिना तो नहीं हो रहा है। आइए आधार ऐप पर मिलने वाली इस सुविधा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आधार का नया ऐप

UIDAI द्वारा आधार धारकों के लिए नया Aadhaar ऐप हाल ही में लॉन्च किया गया है। यह नया ऐप आधार कार्ड से संबंधित टास्क और सुविधाओं को आसान बनाने का काम करता है। नया मोबाइल ऐप नागरिकों को अपनी आधार जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करता है। इस ऐप के जरिए आधार की जानकारी को कैसे साझा करना है, इस पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है। इसके साथ ही साथ आधार धारक यह भी जान सकते हैं कि अब तक उनके आधार कार्ड का उपयोग कहां-कहां पर किया गया है।

आधार ऐप में कैसे चेक करें हिस्ट्री

सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर सबसे Aadhaar ऐप डाउनलोड करना है।

Latest and Breaking News on NDTV

अपने फोन में Aadhaar का नया ऐप डाउनलोड करने के बाद अपनी आधार जानकारी दर्ज करनी है।

उसके बाद अपने फोन में Aadhaar का नया ऐप खोलना है।

Latest and Breaking News on NDTV

Aadhaar ऐप खोलने के बाद शेयर आईडी फीचर के नीचे स्वाइप करना है।

Latest and Breaking News on NDTV

यहां पर आपकी स्क्रीन पर कई नए ऑप्शन नजर आएंगे, जिसमें आपको रिसेंट ट्रांजेक्शन पर क्लिक करना है।

जब आप रिसेंट ट्रांजेक्शन पर क्लिक करेंगे तो जिस-जिस जगह आपके आधार कार्ड का उपयोग हुआ होगा उसकी हिस्ट्री सामने आ जाएगी।

यह फीचर आपको अपने आधार कार्ड के इस्तेमाल पर पूरी जानकारी प्रदान करता है। अगर आपको कोई भी संदिग्ध आधार ट्रांजेक्शन नजर आएगी तो आप उस पर आगे कदम उठा सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »