Cloudflare सर्वर का एक ग्लोबल नेटवर्क है जो लाखों वेबसाइट और ऑनलाइन एप्लिकेशन को सिक्योरिटी, परफॉर्मेंस और अन्य सर्विस प्रदान करता है। यह यूजर्स और वेबसाइट सर्वर्स के बीच एक मध्य परत के तौर पर काम करता है। इसकी वेबसाइट के अनुसार, लोग अपनी वेबसाइट और सर्विस की सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए क्लाउडफ्लेयर सर्विस का उपयोग करते हैं।
Cloudflare में बड़े पैमाने पर आउटेज रिपोर्ट की गई है। घटना 18 नवंबर की है, जब इससे जुड़ी कई सर्विसेज पर बड़ा असर देखने को मिला। Cloudflare में आई आउटेज के चलते X, OpenAI, Canva, Spotify सहित कई अन्य बड़े प्लेटफॉर्म प्रभावित हुए हैं, जिससे लाखों यूजर्स ने सोशल मीडिया को शिकायतों से भर दिया है। Cloudflare ने इस बड़ी आउटेज को लेकर आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया है। कंपनी इसपर तेजी से काम कर रही है और जल्द से जल्द समाधान निकालने जाने का वादा किया गया है।
Spotify ने भारत में पाकिस्तान के सभी गाने हटा दिए हैं। प्लेटफॉर्म से देर रात ये गाने अचानक गायब हो गए। इनमें कई पॉपुलर पाकिस्तान सॉन्ग जैसे 'मांड', 'झोल' और 'फासले' आदि शामिल हैं। यह कदम सरकार द्वारा जारी की गई 8 मई की एक एडवाइजरी के बाद लिया गया है। कहा गया कि सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म, स्ट्रीमिंग सर्विसेज को पाकिस्तान से किसी भी मीडिया सामग्री को तुरंत रोक देना चाहिए।
WhatsApp अपने iOS ऐप के लिए नया म्यूजिक शेयरिंग फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। व्हाट्सऐप फीचर ट्रैकर की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp स्टेटस पर अब सीधे Spotify गाने शेयर किए जा सकेंगे। यह फीचर WhatsApp Beta iOS वर्जन 25.8.10.72 में देखा गया है और इसे आने वाले अपडेट में रोलआउट किया जा सकता है। Meta के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म AI कैपेसिटी का विस्तार करने पर भी काम कर रहा है। WhatsApp अपने ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड राइटिंग टूल शामिल कर सकता है। ये नए टूल यूजर्स को मैसेज की प्रूफरीडिंग करने में मदद करने के साथ-साथ खास टोन के आधार पर उन्हें रीराइट करने और मोडिफाई करने में भी मदद करेंगे।
पॉपुलर म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई (Spotify) विवादों में घिर गया है। रिपोर्टों के अनुसार, कुछ यूजर्स ने इसके सर्च रिजल्ट्स में अश्लील सामग्री देखी। द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक रेडिट यूजर ने स्पॉटिफाई सर्च का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें रैपर एमआईए के लिए सर्च में ‘एक अश्लील वीडियो सजेशंस में दिखा।’
Spotify ने लिमिटेड पीरियड के तहत नया ऑफर निकाला है। इसमें महज 59 रुपये देकर यूजर्स चार महीने तक बिना किसी लिमिट के म्यूजिक सुन सकते हैं। इस हिसाब से प्रति माह 15 रुपये का खर्च पड़ता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ऑफर के पूरे होने के बाद हर महीने 119 रुपये का चार्ज देना होगा। हालांकि, यूजर्स इसे जब चाहे तब कैंसल कर सकते हैं।
TikTok भारत में बैन है, लेकिन भारत में भी शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म की कमी नहीं है। टिकटॉक के भारत से जाने के बाद यहां, Instagram Reels, YouTube Shorts, Moj, Josh, Chingari, Roposo, MX Taka Tak जैसे कई प्लेटफॉर्म ने कब्जा कर लिया है।
हाल के महीनों में कई बड़ी कंपनियों ने Web3 में एक्सपैंशन के लिए प्रोफेशनल्स को हायर किया है। इसके अलावा म्यूजिक स्ट्रीमिंग फर्म Spotify और माइक्रोसॉफ्ट ने Web3 से जुड़ी पोजिशंस के लिए आवेदन मंगाए हैं
Spotify का कहना है कि पॉडकास्ट की रेटिंग, शो के पेज पर उसे मिली कुल रेटिंग के साथ दिखाई देगी। Apple भी इसी तरह से यूजर्स को अपने पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म पर रेटिंग करने देता है।
Podz एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो कि यूज़र्स को उनके टेस्ट और पसंद के आधार पर डेली नए पॉडकास्ट डिस्कवर करने में मदद करता है। Podz अपने यूज़र्स को प्रतिदिन तीन एपिसोड विभिन्न आधार पर सजेस्ट करता है।