• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Spotify ला रही पॉडकास्‍ट रेटिंग फीचर, अपने पसंदीदा शो को बना सकेंगे ‘हिट’

Spotify ला रही पॉडकास्‍ट रेटिंग फीचर, अपने पसंदीदा शो को बना सकेंगे ‘हिट’

Spotify का कहना है कि रेटिंग फीचर, पॉडकास्ट क्रिएटर्स को दिलचस्पी जगाने में मदद कर सकता है और रेटिंग से उन्हें नए श्रोता पाने में मदद करेगा।

Spotify ला रही पॉडकास्‍ट रेटिंग फीचर, अपने पसंदीदा शो को बना सकेंगे ‘हिट’

Photo Credit: Spotify

पॉडकास्ट को कम से कम 30 सेकंड तक सुनने के बाद यूजर्स पॉडकास्ट को रेट कर सकेंगे।

ख़ास बातें
  • पॉडकास्ट सुनने के बाद यूजर्स उसे पांच स्टार तक दे सकेंगे
  • नया रेटिंग फीचर कंपनी के पॉडकास्ट चार्ट्स रिकमेंडेशन फीचर से जुड़ जाएगा
  • आने वाले दिनों में यह सर्विस यूजर्स के लिए शुरू हो जाएगी
विज्ञापन
अब आप अपने पसंदीदा पॉडकास्‍ट को रेटिंग दे सकते हैं। Spotify ने घोषणा की है कि वह उसके प्‍लेटफॉर्म पर पॉडकास्ट डिस्कवरी को बेहतर बनाने के लिए रेटिंग फीचर ला रही है। पॉडकास्ट सुनने के बाद यूजर्स उसे पांच स्टार तक दे सकेंगे। नया रेटिंग फीचर कंपनी के पॉडकास्ट चार्ट्स रिकमेंडेशन फीचर से जुड़ जाएगा। Spotify का कहना है कि पॉडकास्ट की रेटिंग, शो के पेज पर उसे मिली कुल रेटिंग के साथ दिखाई देगी। Apple भी इसी तरह से यूजर्स को अपने पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म पर रेटिंग करने देता है।

इस ऑडियो स्ट्रीमिंग सर्विस ने एक ब्लॉग पोस्ट में इस फीचर को एक्‍सप्‍लेन करते हुए बताया है कि वह पॉडकास्ट के लिए रेटिंग सिस्टम को रोलआउट करना शुरू करेगा। Spotify का कहना है कि नया पॉडकास्ट रेटिंग फीचर उसके प्लेटफॉर्म पर क्रिएटर्स और श्रोताओं के बीच "टू-वे फीडबैक लूप" को इनेबल करने में मदद करेगा। यह यूजर्स को उनके पसंदीदा पॉडकास्ट को सपोर्ट करने की इजाजत देगा। 

Spotify का कहना है कि रेटिंग फीचर, पॉडकास्ट क्रिएटर्स को दिलचस्पी जगाने में मदद कर सकता है और रेटिंग से उन्हें नए श्रोता पाने में मदद करेगा। पॉडकास्ट ओनर्स जान सकेंगे कि उनका शो कैसा परफॉर्म कर रहा है। पॉडकास्ट को कम से कम 30 सेकंड तक सुनने के बाद यूजर्स पॉडकास्ट को रेट कर सकेंगे। Spotify का कहना है कि पॉडकास्ट की रेटिंग, शो के पेज पर उसे मिली कुल रेटिंग के साथ दिखाई देगी। नया रेटिंग फीचर कंपनी के पॉडकास्ट चार्ट्स रिकमेंडेशन फीचर से जुड़ जाएगा।

Spotify के अनुसार, आने वाले दिनों में यह सर्विस यूजर्स के लिए शुरू हो जाएगी। ज्‍यादातर मार्केट्स में जहां Spotify पॉडकास्ट सर्विस है, वहां यूजर्स शो के पेज पर रेटिंग दे सकते हैं। इसके लिए सिर्फ एक टैप दबाना होगा। पॉडकास्ट के ओनर्स अपने यूजर्स को ऐप पर आ रही नई फीचर रेटिंग के बारे में जानकारी देना शुरू कर सकते हैं।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Spotify, Podcast, Rating, Apple, podcast rating feature, Audio

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »