• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Spotify ने अपने प्लेटफॉर्म पर पॉडकास्ट डिस्कवरी बेहतर बनाने के लिए Podz को खरीदा

Spotify ने अपने प्लेटफॉर्म पर पॉडकास्ट डिस्कवरी बेहतर बनाने के लिए Podz को खरीदा

Podz एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो पॉडकास्ट के लिए एक शॉर्ट क्लिप को टीज़र के रूप में प्रदान करता है। यह टीज़र यूज़र्स को रेफर किए जाते हैं, ताकि वह यह निर्णय ले सकें कि उन्हें कौन-सा पॉडकास्ट सुनना है।

Spotify ने अपने प्लेटफॉर्म पर पॉडकास्ट डिस्कवरी बेहतर बनाने के लिए Podz को खरीदा
ख़ास बातें
  • Podz एक पॉडकास्ट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म है
  • साल के अंत तक Spotify पर मिलेगी ये टेक्नोलॉजी
  • स्पोटिफाई ने हाल ही में Greenroom लॉन्च का ऐलान किया था
विज्ञापन
Spotify ने गुरुवार को Podz के अधिग्रहण की घोषणा की, जो कि पॉडकास्ट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म है। Podz एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो पॉडकास्ट के लिए एक शॉर्ट क्लिप को टीज़र के रूप में प्रदान करता है। यह टीज़र यूज़र्स को रेफर किए जाते हैं, ताकि वह यह निर्णय ले सकें कि उन्हें कौन-सा पॉडकास्ट सुनना है। Spotify के साथ Podz का इंटीग्रेशन इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। बता दें, इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने लोकप्रिय ऑडियो-ओन्ली चैट प्लेटफॉर्म Clubhouse के लिए प्रतिद्वंदी के रूप में Greenroom का ऐलान किया था।

अधिग्रहण की घोषणा करते हुए Spotify ने अपने ब्लॉग में कहा, "हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ (और सबसे पर्सनलाइज़्ड) पॉडकास्ट डिस्कवरी एक्सपीरियंस को बिल्ड और स्केल करने पर निवेश कर रहे हैं।" जैसे कि हमने बताया Podz एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो कि यूज़र्स को उनके टेस्ट और पसंद के आधार पर डेली नए पॉडकास्ट डिस्कवर करने में मदद करता है। Podz अपने यूज़र्स को प्रतिदिन तीन एपिसोड विभिन्न आधार पर सजेस्ट करता है।

ब्लॉग में आगे लिखा है, "हमें विश्वास है कि पॉड्ज़ की तकनीक खोज को बढ़ावा देने, श्रोताओं को सही समय पर सही सामग्री प्रदान करने और दुनिया भर में श्रेणी के विकास में तेजी लाने के लिए Spotify के केंद्रित प्रयासों को पूरक और तेज करेगी।"

Spotify जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर Podz टेक्नोलॉजी को लेकर आने वाली है, कहा गया है कि यूज़र्स इस साल के अंत तक स्पोटिफाई प्लेटफॉर्म पर इस नए एलिमेंट का अनुभव ले सकेंगे।

बता दें, इस हफ्ते की शुरुआत में Spotify ने Greenroom लॉन्च का ऐलान किया था जो कि Clubhouse के लिए एक प्रतिद्वंदी है। Greenroom यूज़र्स को लाइव सेशन डिस्कशन में जुड़ने का मौका देता है।
 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Spotify, Spotify Podcasts, Podz, Podcasts, Spotify Podz

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »