• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Spotify Layoffs 2023 : म्यूजिक प्लेटफॉर्म ‘स्‍पॉटिफाई’ करेगा छंटनी, 1500 कर्मचारियों की जाएगी जॉब

Spotify Layoffs 2023 : म्यूजिक प्लेटफॉर्म ‘स्‍पॉटिफाई’ करेगा छंटनी, 1500 कर्मचारियों की जाएगी जॉब

Spotify Layoffs 2023 : कंपनी ने कहा है कि वह अपने 17 फीसदी कर्मचारियों को जॉब से निकालेगी। इस ऐलान से 1500 स्‍पॉटिफाई कर्मियों की जॉब खतरे में आ गई है।

Spotify Layoffs 2023 : म्यूजिक प्लेटफॉर्म ‘स्‍पॉटिफाई’ करेगा छंटनी, 1500 कर्मचारियों की जाएगी जॉब

स्‍पॉटिफाई ने पहले भी छंटनी की है। इसी साल जनवरी में कंपनी ने करीब 6 फीसदी कर्मचारियों को अलविदा कह दिया था।

ख़ास बातें
  • स्‍पॉटिफाई कर रही जॉब कट की तैयारी
  • 17 फीसदी वर्कफोर्स को करेगी कम
  • 1500 कर्मचारियों की जॉब पर होगा असर
विज्ञापन
Spotify Layoffs 2023 : ऑनलाइन म्यूजिक प्लेटफॉर्म स्‍पॉटिफाई (Spotify) एक बार फ‍िर छंटनी की प्‍लानिंग कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कहा है कि वह अपने 17 फीसदी कर्मचारियों को जॉब से निकालेगी। इस ऐलान से 1500 स्‍पॉटिफाई कर्मियों की जॉब खतरे में आ गई है। स्‍पॉटिफाई ने पहले भी छंटनी की है। इसी साल जनवरी में कंपनी ने करीब 6 फीसदी कर्मचारियों को अलविदा कह दिया था। जून में फ‍िर जॉब कट की गईं और 2 फीसदी कर्मचारियों को निकाला गया। 

स्‍पॉटिफाई, स्‍वीडन बेस्‍ड मीडिया सर्विस प्राेवाइडर है। भारत में भी इसके लाखों यूजर्स हैं। स्‍पॉटिफाई ऐप पर म्‍यूजिक से लेकर पॉडकास्‍ट तक सुने जा सकते हैं। कंपनी सब्‍सक्र‍िप्‍शन भी ऑफर करती है, जिसके जरिए यूजर्स को कई एक्‍सक्‍लूसिव फीचर्स, ऐप में दिए जाते हैं।  

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने हालिया छंटनी की वजह चुनौतियों को बताया है। सीईओ डेनियल ऐक ने कर्मचारियों को भेजे एक लेटर में कहा है कि कंपनी कई चुनौतियों से गुजर रही है और सही लोगों को जोड़े रखना जरूरी है। सीईओ ने कंपनी के खर्च को कम करने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि कुल वर्कफोर्स में से 17 फीसदी कर्मचारियों को हटाया जा रहा है, जिससे लगभग 1500 लोग प्रभावित होंगे। 

हालांकि स्‍पॉटिफाई ने कहा है कि जॉब गंवाने वाले लोगों की मदद की जाएगी। ऐसे कर्मचारियों को 5 महीने का औसत पेमेंट किया जाएगा। कितनी रकम मदद के तौर पर दी जाएगी, यह अभी तय नहीं है। कर्मचारियों का काम और नोटिस पीरियड के हिसाब से मदद की रकम तय होगी। कंपनी ने यह भी भरोसा दिया है कि जॉब जाने वाले लोगों के मेडिकल खर्चे में भी मदद की जाएगी। 

यूजर बेस की बात करें तो स्‍पॉटिफाई के पास 57 करोड़ से ज्‍यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। उसका यूजरबेस लगातार बढ़ रहा है। इस बढ़ोतरी के बावजूद कंपनी का प्रॉफ‍िट नहीं बढ़ पाया है। उसके प्रॉफ‍िट्स बहुत रेयर हैं। इसे भी कर्मचारियों की संख्‍या में कटौती की एक वजह माना जा रहा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »