ऐप डाउनलोड में TikTok नंबर वन, Netflix, Google Maps, Spotify अपनी कैटेगरी में टॉप

शॉपिंग ऐप्स में सिंगापुर आधारित Shopee को सबसे ज्यादा 20.3 करोड़ बार डाउनलोड किया गया।

ऐप डाउनलोड में TikTok नंबर वन, Netflix, Google Maps, Spotify अपनी कैटेगरी में टॉप

डेटिंग ऐप्स में Tinder को सबसे ज्यादा 6.7 करोड़ बार डाउनलोड किया गया।

ख़ास बातें
  • Crypto सेगमेंट में बिनेंस ऐप को सबसे ज्यादा 6.4 करोड़ डाउनलोड मिले।
  • वर्क फ्रॉम होम के कारण बिजनेस ऐप्स के डाउनलोड्स भी बढ़े।
  • भारत की Meesho को 15.3 करोड़ के साथ तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
TikTok ऐप 2021 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, टिकटॉक के इस साल 65.6 करोड़ डाउनलोड हुए। उसके बाद Instagram, Facebook (अब Meta), WhatsApp और Telegram को सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया। कैटेगरी डिस्ट्रिब्यूशन के लिहाज से एंटरटेनमेंट ऐप्स में Netflix सबसे आगे है। शॉपिंग ऐप्स में Shopee टॉप पर है। Amazon को इस बार टॉप 3 में भी जगह नहीं मिली। ट्रैवल ऐप कैटिगरी में Google Maps पहले नम्बर पर रहा, जबकि म्यूजिक और ऑडियो ऐप्स में Spotify को पहला रैंक मिला। इन ऐप्स के डाउनलोड की संख्या Apple App Store और Google Play store दोनों के डाउनलोड्स को मिलाकर बताई गई है। 

Apptopia की लेटेस्ट रिपोर्ट में ग्लोबली सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप्स की लिस्ट दी गई है। रिपोर्ट में  कैटेगरी के अनुसार डिस्ट्रिब्यूशन किया गया है। सोशल मीडिया ऐप्स में टिकटॉक को सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया। इसके बाद इंस्टाग्राम के 54.5 करोड़ डाउनलोड, फेसबुक के 41.6 करोड़ डाउनलोड, वॉट्सऐप के 39.5 करोड़ और टेलीग्राम के 32.9 करोड़ डाउनलोड हुए। स्नैपचैट को 32.7 करोड़ बार डाउनलोड किया गया जबकि जूम और स्पॉटिफाई को क्रमश: 30 और 20.3 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। 

सबवे सर्फर गेम को सबसे ज्यादा 19.1 करोड़ बार डाउनलोड किया गया जिसके बाद रोलोक्स का 18.2 करोड़ डाउनलोड के साथ दूसरा स्थान रहा। ब्रिज रेस के 16.9 करोड़, जेरीना फ्री फायर के 14.4 करोड़ और अमॉन्ग अस के 15.2 करोड़ डाउनलोड हुए। पब्जी मोबाइल और बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को टॉप 10 में जगह नहीं मिली। नेटफ्लिक्स के 17.3 करोड़, यू ट्यूब के 16.6 करोड़, गूगल प्ले गेम्स के 13.1 करोड़, डिज्नी प्लस के 12.6 करोड़ और अमेजॉन प्राइम वीडियो के 12 करोड़ डाउनलोड हुए। 

शॉपिंग ऐप्स की बात करें तो सिंगापुर आधारित Shopee को सबसे ज्यादा 20.3 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। उसके बाद 19 करोड़ डाउनलोड के साथ Shein दूसरे नम्बर पर रही। भारत के रीसेलर और मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म Meesho को 15.3 करोड़ डाउनलोड के साथ तीसरा स्थान मिला। Amazon 2020 में सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली शॉपिंग ऐप बना था लेकिन इस बार इसे 14.8 करोड़ डाउनलोड के साथ चौथा स्थान मिला है। फ्लिपकार्ट को 9.3 करोड़ बार डाउनलोड किया गया और यह पांचवें स्थान पर रही। 

सोशल मीडिया ऐप लिस्ट जनरल लिस्ट के समान ही रही। हालांकि, टेलीग्राम की जगह पांचवें नम्बर पर 32.7 करोड़ डाउनलोड के साथ स्नैपचैट ने अपनी जगह बना ली। फूड और ड्रिंक की  कैटेगरी में मैक्डॉनाल्ड्स 11.6 करोड़ डाउनलोड के साथ सबसे ऊपर रही। गूगल मैप्स को 10.6 करोड़, उबर को 9.4 करोड़ और बुकिंग डॉट कॉम को 6.3 करोड़ डाउनलोड मिले। 

2021 में क्रिप्टोकरेंसी सेगमेंट काफी पॉपुलर रहा। इस सेगमेंट में डाउनलोड की जाने वाली ऐप्स में बिनेंस ऐप को 6.4 करोड़, क्रिप्टो डॉट कॉम को 4.1 करोड़ और कॉइनबेस को 4 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। इसी तरह पेपाल को 10.6 करोड़, गूगल पे को 8.2 करोड़ और फोन पे को 7.9 करोड़ डाउनलोड मिले। म्यूजिक ऐप्स में टॉप पर स्पॉटिफाई को 20.3 करोड़, रेसो को 8.4 करोड़ और यू ट्यूब म्यूजिक को 7.9 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। 

डेटिंग ऐप्स में टिंडर को 6.7 करोड़, बाडो को 3.5 करोड़ और बम्बल को 2.2 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोगों ने वर्क फ्रॉम होम किया और इसी कारण बिजनेस ऐप्स के डाउनलोड्स भी बढ़े। जूम को 30 करोड़, गूगल मीट को 19.2 करोड़, वॉट्सऐप बिजनेस को 14.3 करोड़ और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स को 14.1 करोड़ बार डाउनलोड किया गया।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »