Cloudflare क्या है? जिसने ठप्प किया ChatGPT, X और Spotify, यूजर्स हुए परेशान

क्लाउडफ्लेयर में एक बड़ी तकनीकी खराबी के चलते लाखों लोग प्रभावित हुए, जिससे कई वेबसाइट्स की सर्विस में बाधा आई।

Cloudflare क्या है? जिसने ठप्प किया ChatGPT, X और Spotify, यूजर्स हुए परेशान

Photo Credit: Unsplash/Glenn Carstens-Peters

Cloudflare सर्वर का एक ग्लोबल नेटवर्क है।

ख़ास बातें
  • Cloudflare सर्वर का एक ग्लोबल नेटवर्क है।
  • Cloudflare वेबसाइट डाटा को ग्लोबल सर्वर पर कैश करता है।
  • Cloudflare वेबसाइट को मैलिशियस ट्रैफिक से बचाव प्रदान करता है।
विज्ञापन

आज के समय में इंटरनेट इंसान के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। गांव से लेकर शहर तक यह एक दूसरे से जोड़ने के साथ-साथ दुनिया भर के अपडेट से कनेक्ट रखना का काम करता है। अगर ऐसे में थोड़ी देर के लिए भी इंटरनेट बंद हो जाए तो लोगों का बेचेनी हो जाती है और लाखों काम रुक जाते हैं जो कि इंटरनेट पर निर्भर करते हैं। हाल ही में इंटरनेट इंफ्रास्टक्चर प्रोवाइडर क्लाउडफ्लेयर में एक बड़ी तकनीकी खराबी के चलते लाखों लोग प्रभावित हुए, जिससे कई वेबसाइट्स की सर्विस में बाधा आई। OpenAI, माइक्रोब्लॉगिंग साइट X और Spotify की सर्विस में रुकावट आई है और कुछ तो करीब तीन घंटे तक बंद रहीं। आइए जानते हैं कि Cloudflare क्या है, जिसके चलते इसकी ज्यादा रुकावट आई।

Cloudflare क्या है?


Cloudflare सर्वर का एक ग्लोबल नेटवर्क है जो लाखों वेबसाइट और ऑनलाइन एप्लिकेशन को सिक्योरिटी, परफॉर्मेंस और अन्य सर्विस प्रदान करता है। यह यूजर्स और वेबसाइट सर्वर्स के बीच एक मध्य परत के तौर पर काम करता है। इसकी वेबसाइट के अनुसार, लोग अपनी वेबसाइट और सर्विस की सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए क्लाउडफ्लेयर सर्विस का उपयोग करते हैं। क्लाउडफ्लेयर दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क में से एक है। आज बिजनेस,नॉन प्रोफिट, ब्लॉगर और इंटरनेट पर मौजूद हर व्यक्ति क्लाउडफ्लेयर की वजह से ज्यादा फास्ट और सुरक्षित वेबसाइट और ऐप्स का आनंद ले सकता है।

Cloudflare कौन-कौन सी सर्विस प्रदान करता है?

कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (CDN): यह वेबसाइट डाटा को ग्लोबल सर्वर पर कैश करता है, जिससे लोड समय कम होता है।
DDoS सिक्योरिटी: यह वेबसाइट को मैलिशियस ट्रैफिक से बचाव प्रदान करता है।
DNS सर्विस: यूजर्स को सही IP एड्रेस पर डायरेक्ट करती है।
सुरक्षा और फायरवॉल: मैलिशियस रिक्वेस्ट को फिल्टर करता है।

क्या यह रुकावट अब ठीक हुई?


यह घटना करीब 12:00 UTC समय पर शुरू हुई थी और इसने क्लाउडफ्लेयर की CDN, DDoS सिक्योरिटी और DNS सर्विस पर निर्भर सर्विस को प्रभावित किया। हालांकि, क्लाउडफ्लेयर ने अब इस दिक्कत का समाधान कर लिया है और कहा है कि वह एरर को मॉनिटर कर रहा है। अमेरिका में मौजूद ऑनलाइन सर्विस ने प्रोवाइडर ने शुरू में कहा था कि वह एक लेटेंट बग से प्रभावित हुआ था। क्लाउडफ्लेयर के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) डेन कनेच्ट ने कहा कि यह बग बॉट मिटिगेशन का सपोर्ट करने वाली एक सर्विस में था, जो एक नियमित कॉन्फिगरेशन में बदलाव के चलते हुआ था। इससे क्लाउडफ्लेयर के नेटवर्क और सर्विस में बड़ी गिरावट आई थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »