मस्क ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि कंपनी में और छंटनी करने की योजना नहीं है और एडवर्टाइजमेंट सेल्स और इंजीनियरिंग डिविजंस के लिए हायरिंग की जाएगी
ट्विटर ब्लू के सब्सक्राइबर्स को सर्च के रिजल्ट्स, रिप्लाई थ्रेड्स और ट्रेंडिंग टॉपिक की लिस्ट्स में भी प्रायरिटी मिलेगी। अमेरिका सहित कुछ देशों में इस सर्विस के लिए प्राइस को बढ़ाकर लगभग 8 डॉलर प्रति माह किया गया है
ट्विटर के लिए बड़ी समस्या मॉनेटाइजेशन की रही है और मस्क इसका समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में ट्विटर पर वेरिफिकेशन वाले ब्लू टिक के लिए प्रति माह लगभग आठ डॉलर का चार्ज लेने की घोषणा की गई है
ट्विटर का कंट्रोल लेने के तुरंत बाद मस्क ने कंपनी के CEO, पराग अग्रवाल, CFO नेड सेगल, जनरल काउंसल सीन एडगेट और लीगल पॉलिसी, ट्रस्ट और सिक्योरिटी हेड विजया गड्डे को कंपनी से बाहर कर दिया था
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के चीफ Elon Musk ने ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद कंपनी में बड़े बदलाव की शुरुआत की है। उन्होंने कंपनी में बड़ी संख्या में स्टाफ की छंटनी की है
मस्क ने ट्विटर का कंट्रोल हासिल करने के बाद ब्लू टिक के लिए 20 डॉलर की फीस रखने का प्रपोजल दिया था। उनका कहना था कि इसका उद्देश्य ट्विटर पर स्पैम को कम करना और बॉट्स के लिए स्थिति मुश्किल करना है
ट्विटर की योजनाओं के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों का दावा है कि Twitter Blue को जल्द एक नए पेड सब्सक्रिप्शन में बदला जा सकता है। यह सर्विस अभी वैकल्पिक है और इसका प्राइस 4.99 डॉलर का है