• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Twitter पर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर जैसे लाखों फॉलोअर्स वाले एकाउंट्स पर लौटा ब्लू टिक

Twitter पर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर जैसे लाखों फॉलोअर्स वाले एकाउंट्स पर लौटा ब्लू टिक

भारत के बहुत से सेलेब्रिटीज और प्रमुख राजनेताओं के ट्विटर एकाउंट्स से वेरिफिकेशन वाला ब्लू टिक हट गया था

Twitter पर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर जैसे लाखों फॉलोअर्स वाले एकाउंट्स पर लौटा ब्लू टिक

पिछले वर्ष ट्विटर को मस्क के टेकओवर करने के बाद से इस प्लेटफॉर्म में बड़े बदलाव हुए हैं

ख़ास बातें
  • बहुत से सेलेब्रिटीज, राजनेताओं के ट्विटर एकाउंट्स से ब्लू टिक हट गया था
  • इनमें शाहरुख खान, सलमान खान और कांग्रेस नेता राहुल गांधी तक शामिल थे
  • ट्विटर पर बहुत से सेलेब्रिटीज के एकाउंट्स पर ब्लू टिक वापस दिख रहा है
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर वेरिफिकेशन की पहचान वाले ब्लू टिक को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हाल ही में ट्विटर ने पेमेंट नहीं करने वाले यूजर्स के एकाउंट्स से ब्लू चेकमार्क हटा दिया था। इसके बाद लाखों फॉलोअर्स वाले कई सेलेब्रिटी के एकाउंट्स पर ब्लू टिक वापस दिखने लगा है। 

भारत के बहुत से सेलेब्रिटीज और प्रमुख राजनेताओं के ट्विटर एकाउंट्स से ब्लू टिक हट गया था। इनमें शाहरुख खान और सलमान खान से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तक शामिल थे। पिछले सप्ताह ट्विटर ने ऐसे एकाउंट्स से चेकमार्क हटाना शुरू किया था जिन्होंने सब्सक्रिप्शन फीस का भुगतान नहीं किया है। मशहूर क्रिकेटर्स विरोट कोहली और सचिन तेंदुलकर के ट्विटर हैंडल्स पर ब्लू टिक वापस दिख रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इन एकाउंट्स के लिए सब्सक्रिप्शन फीस का भुगतान किया गया है या नहीं। जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Omar Abdullah के ट्विटर हैंडल पर भी यह वेरिफिकेशन की निशानी वापस आ गई है। 

इस बारे में अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, "ऐसा लगता है कि मैंने ट्विटर ब्लू के लिए भुगतान किया है और उन्हें वेरिफाई करने के लिए एक फोन नंबर दिया है लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया है।" उन्होंने इसे लेकर ट्विटर के चीफ Elon Musk से प्रश्न करते हुए कहा है, "मस्क क्या आप मेरे लिए भी भुगतान कर रहे हैं?" कुछ ऐसे अंतरराष्ट्रीय सेलेब्रिटीज के एकाउंट्स पर भी ब्लू टिक दोबारा दिख रहा है जिनका निधन हो चुका है। इनमें Chadwick Boseman, Kobe Bryant और Michael Jackson शामिल हैं। पिछले सप्ताह की शुरुआत में ट्विटर ने ऐसे एकाउंट्स से चेकमार्क हटाने की शुरुआत की थी, जिनके पास वर्षों से यह मौजूद था। इस चेकमार्क का मतलब था कि ट्विटर ने इसके यूजर की पहचान की पुष्टि की है। 

हालांकि, कुछ सेलेब्रिटीज के ट्विटर एकाउंट्स पर ब्लू टिक वापस दिखने लगा था। इनमें अमेरिकी लेखक Stephen King, बास्केटबॉल प्लेयर LeBron James और एक्टर William Shatner शामिल थे। मस्क ने घोषणा की थी कि वह इन एकाउंट्स के लिए व्यक्तिगत तौर पर फीस का भुगतान करेंगे। पिछले वर्ष ट्विटर को मस्क के टेकओवर करने के बाद से इस कंपनी में बड़े बदलाव हुए हैं। बहुत से एडवर्टाइजर्स ने मस्क के फैसलों के विरोध में इस प्लेटफॉर्म से दूरी बना ली थी। 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  3. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  4. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  5. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  6. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  7. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  8. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  9. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »