Elon Musk को भारी पड़ रही Twitter डील, नेटवर्थ 200 अरब डॉलर से कम हुई

मस्क की नेटवर्थ 194.8 अरब डॉलर की है। उनकी नेटवर्थ में टेस्ला में लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी का बड़ा योगदान है

Elon Musk को भारी पड़ रही Twitter डील, नेटवर्थ 200 अरब डॉलर से कम हुई

ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क ने टेस्ला के बारे में बहुत कम ट्वीट किए हैं

ख़ास बातें
  • टेस्ला के शेयर्स में भारी बिकवाली हो रही है
  • मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए लगभग 13 अरब डॉलर का लोन लिया है
  • टेस्ला को अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने के बाद से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मस्क के ट्विटर पर ज्यादा ध्यान देने के कारण टेस्ला के शेयर्स में भारी बिकवाली हो रही है। मस्क के अप्रैल में ट्विटर के लिए बिड देने के बाद से टेस्ला का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग आधा घट गया है। 

मस्क की नेटवर्थ 200 अरब डॉलर से कम हो गई है। Forbes के अनुसार, मस्क की नेटवर्थ 194.8 अरब डॉलर की है। उनकी नेटवर्थ में टेस्ला में लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी का बड़ा योगदान है। टेस्ला की मार्केट वैल्यू लगभग 622 अरब डॉलर की है। मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए लगभग 13 अरब डॉलर का लोन लिया है। टेस्ला को अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है और कंपनी पर प्रोडक्शन बढ़ाने का भी प्रेशर है। ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क ने टेस्ला के बारे में बहुत कम ट्वीट किए हैं। वह पिछले कुछ दिनों से केवल ट्विटर से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। ट्विटर ने वेरिफिकेशन के ब्लू टिक के लिए लगभग 8 डॉलर प्रति माह का चार्ज लेने की भी घोषणा की है। 

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क की नेटवर्थ दूसरे सबसे रईस व्यक्ति Bernard Arnault से लगभग 40 अरब डॉलर ज्यादा है। स्लोडाउन, सप्लाई चेन की मुश्किलों और रॉ मैटीरियल की कॉस्ट बढ़ने से टेस्ला की सेल्स पर असर पड़ा है। चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी BYD ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही टेस्ला को मात देकर ग्लोबल लेवल पर सबसे अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बिक्री की थी। इसने लगभग 3,54,000 EV बेचकर 266 प्रतिशत की वार्षिक ग्रोथ हासिल की। इस अवधि में टेस्ला की सेल्स लगभग 2,54,000 यूनिट की रही।

इन व्हीकल्स की कुल सेल्स दूसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 61 प्रतिशत बढ़कर 21.8 लाख यूनिट की रही। इस मार्केट में चीन 12.4 लाख यूनिट्स के साथ टॉप पर था। चीन में यह बिक्री सालाना आधार पर लगभग 92 प्रतिशत बढ़ी है। यूरोप और अमेरिका का दूसरा और तीसरा स्थान था। यह पहली बार है कि जब किसी ऑटोमोबाइल कंपनी ने EV की सेल्स में टेस्ला को पीछे छोड़ा है। टेस्ला की बिक्री में गिरावट के बड़े कारण सेमीकंडक्टर की कमी और महामारी रहे। हालांकि, कंपनी के लिए इस वर्ष की दूसरी छमाही बेहतर हो सकती है।  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »