• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Twitter की प्रीमियम सर्विस गोल्ड, ग्रे, ब्लू चेक मार्क के साथ लॉन्च करेंगे Elon Musk

Twitter की प्रीमियम सर्विस गोल्ड, ग्रे, ब्लू चेक मार्क के साथ लॉन्च करेंगे Elon Musk

इसमें कंपनियों के लिए गोल्ड चेक मार्क, सरकार के लिए ग्रे चेक मार्क और व्यक्तियों (सेलेब्रिटी सहित) के लिए ब्लू चेक मार्क होगा

Twitter की प्रीमियम सर्विस गोल्ड, ग्रे, ब्लू चेक मार्क के साथ लॉन्च करेंगे Elon Musk

कंपनी 2 दिसंबर को अपनी वेरिफिकेशन सर्विस लॉन्च कर सकती है

ख़ास बातें
  • इसमें कंपनियों के लिए गोल्ड चेक मार्क होगा
  • मस्क ने पिछले महीने के अंत में ट्विटर को टेकओवर किया था
  • इसके बाद से कंपनी में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं
विज्ञापन
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter के नए मालिक Elon Musk ने बताया है कि वह कंपनी की प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस को 2 दिसंबर को लॉन्च कर सकते हैं। वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल होने वाला ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन नए चेक मार्क्स के साथ होगा। इसमें कंपनियों के लिए गोल्ड चेक मार्क, सरकार के लिए ग्रे चेक मार्क और व्यक्तियों (सेलेब्रिटी सहित) के लिए ब्लू चेक मार्क होगा। 

ट्विटर पर एक यूजर से सर्विस के दोबारा लॉन्च में देरी के लिए माफी मांगने के साथ मस्क ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी 2 दिसंबर को अपनी वेरिफिकेशन सर्विस लॉन्च कर सकती है। मस्क ने बताया कि चेक मार्क को एक्टिवेट करने से पहले सभी वेरिफाइड एकाउंट्स की मैनुअल तरीके से पुष्टि की जाएगी। इससे पहले ट्विटर का ब्लू चेक मार्क राजनेताओं, प्रसिद्ध व्यक्तियों, पत्रकारों और अन्य हस्तियों के लिए रिजर्व था। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने सभी के लिए सब्सक्रिप्शन का एक विकल्प शुरू किया था। इसका उद्देश्य ट्विटर का रेवेन्यू बढ़ाना था। मस्क के ट्विटर को टेकओवर करने के बाद से बहुत सी कंपनियों ने इस प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है। इससे ट्विटर के रेवेन्यू में कमी हो रही है। 

मस्क ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि कंपनी में और छंटनी करने की योजना नहीं है और एडवर्टाइजमेंट सेल्स और इंजीनियरिंग डिविजंस के लिए हायरिंग की जाएगी। इसके साथ ही मस्क ने कहा था कि जाली एकाउंट्स को रोकने को लेकर सफलता मिलने तक कंपनी ने Twitter Blue का रीलॉन्च टाल दिया है। 

उन्होंने स्टाफ को एक मीटिंग के दौरान बताया था कि ट्विटर में अब हायरिंग की जाएगी। इसके लिए स्टाफ से रेफरल देने को भी कहा गया है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी के लगभग 7,500 वर्कर्स में से आधे से अधिक की छंटनी की गई थी। इसके बाद मस्क ने वर्कर्स को कार्य के घंटे बढ़ाने और अधिक मेहनत करने या कंपनी छोड़ने का फरमान दिया था। इससे नाराज होकर ट्विटर के कई वर्कर्स ने इस्तीफा दे दिया था। मस्क की ओर से स्टाफ के वर्क फ्रॉम होम या रिमोट लोकेशन से वर्क पर बैन लगाने और जॉब में अधिक घंटे लगाने के खिलाफ कंपनी के एक डिसएबल्ड वर्कर ने मुकदमा दायर किया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »