• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Twitter के को फाउंडर Jack Dorsey ने कंपनी में भारी छंटनी के लिए मांगी माफी

Twitter के को-फाउंडर Jack Dorsey ने कंपनी में भारी छंटनी के लिए मांगी माफी

डोर्सी ने कहा कि मौजूदा स्थिति के लिए वह जिम्मेदार हैं और उन्हें पता है कि बहुत से लोग उनसे नाराज हैं

Twitter के को-फाउंडर Jack Dorsey ने कंपनी में भारी छंटनी के लिए मांगी माफी

Dorsey ने कहा कि कंपनी को बहुत तेजी से बढ़ाना एक गलती थी

ख़ास बातें
  • ट्विटर के चार को-फाउंडर्स में डोर्सी शामिल थे
  • उन्होंने लगभग एक वर्ष पहले CEO के तौर पर इस्तीफा दिया था
  • Musk ने ट्विटर को खरीदने के बाद कंपनी में बड़े बदलाव की शुरुआत की है
विज्ञापन
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter के को-फाउंडर और पूर्व CEO, Jack Dorsey ने Elon Musk के कंपनी को टेकओवर करने के बाद इसमें काम कर रहे और हटाए गए स्टाफ से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति के लिए वह दोषी हैं और उन्हें पता है कि बहुत से लोग उनसे नाराज हैं। 

Dorsey ने कहा कि कंपनी को बहुत तेजी से बढ़ाना एक गलती थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "ट्विटर में पहले काम कर चुके और मौजूदा काम कर रहे लोग मजबूत हैं। स्थिति कितनी भी मुश्किल हो वे एक रास्ता खोज लेंगे। मुझे पता है कि बहुत से लोग मुझसे नाराज हैं। मैं इस स्थिति के लिए जिम्मेदारी लेता हूं। मैं कंपनी का साइज बहुत तेजी से बढ़ाया था। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।" उन्होंने ट्विटर के लिए कभी भी काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति आभार जताया। ट्विटर के चार को-फाउंडर्स में डोर्सी शामिल थे। उन्होंने लगभग एक वर्ष पहले CEO के तौर पर इस्तीफा दिया था। डोर्सी ने Bluesky कहा जाने वाला एक सोशल मीडिया बिजनेस शुरू किया है। यह एक नए प्रकार का डीसेंट्रलाइज्ड नेटवर्क है जो यूजर्स और डिवेलपर्स को अधिक पावर देने का दावा करता है। 

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के चीफ Elon Musk ने ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद कंपनी में बड़े बदलाव की शुरुआत की है। उन्होंने कंपनी में बड़ी संख्या में स्टाफ की छंटनी की है। Twitter ने अपने iOS ऐप के लिए एक अपडेट रिलीज किया है जिसके साथ कुछ बदलाव वाले नए Twitter Blue सब्सक्रिप्शन को भी प्रस्तुत किया गया है। Musk इस सब्सक्रिप्शन का अपने ट्वीट्स के जरिए प्रचार रहे हैं। Twitter Blue के सब्सक्राइबर्स को उनके प्रोफाइल पर ऑटोमैटिक तरीके से ब्लू चेकमार्क मिलेगा, जो पहले केवल कॉरपोरेट्स, सेलेब्रिटीज और प्रसिद्ध व्यक्तियों के वेरिफाइड एकाउंट्स को दिया जाता था। 

ब्लू टिक के लिए ट्विटर यूजर्स को अमेरिका में 4.99 डॉलर के बजाय 7.99 डॉलर प्रति माह का भुगतान करना होगा। मस्क ने संकेत दिया है कि अन्य देशों में लोगों की परेचिंग पावर के अनुसार इसे बढ़ाया जाएगा। कंपनी को टेकओवर करने के तुरंत बाद मस्क ने ट्विटर के CEO, पराग अग्रवाल, CFO नेड सेगल, जनरल काउंसल सीन एडगेट और लीगल पॉलिसी, ट्रस्ट और सिक्योरिटी हेड विजया गड्डे को बाहर कर दिया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »