• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL ने कर दी मौज! 251 रुपये में 100GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Free बेनिफिट्स वाला धांसू प्लान

BSNL ने कर दी मौज! 251 रुपये में 100GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Free बेनिफिट्स वाला धांसू प्लान

बाल दिवस के मौके पर कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्लान के लॉन्च की घोषणा की।

BSNL ने कर दी मौज! 251 रुपये में 100GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Free बेनिफिट्स वाला धांसू प्लान

Photo Credit: Dreamstime

बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए 251 रुपये का धांसू रिचार्ज प्लान पेश किया है।

ख़ास बातें
  • BSNL का 251 रुपये का प्लान सस्ते दाम में धांसू बेनिफिट्स लेकर आता है।
  • कंपनी ने इसे BSNL Leaner Plan का नाम दिया है।
  • प्लान में यूजर को 100GB डेटा दिया गया है।
विज्ञापन

भारत संचार निगम लिमिटिड (Bharat Sanchar Nigam Limited) या BSNL ने बाल दिवस (Children's Day) पर एक धांसू प्लान पेश किया है। इस खास दिन पर कंपनी ने एक बेहद खास प्लान लॉन्च किया है जो बहुत ही किफायती कहा जा सकता है। यह प्लान कंपनी ने खासतौर पर स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है। प्लान का मकसद पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को सस्ते में ढेर सारा डेटा देने का है। कंपनी का यह प्लान बहुत ही सस्ती कीमत में जीभरकर डेटा, और कॉलिंग इस्तेमाल करने की छूट देता है। आइए जानते हैं कौन सा BSNL का लेटेस्ट धांसू प्लान

BSNL का नया सबसे धांसू प्लान
बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए 251 रुपये का धांसू रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान में कंपनी ने विद्यार्थियों की जरूरतों का खास ध्यान रखा है। इसीलिए इसे स्टूडेंट्स प्लान के नाम से लॉन्च किया गया है। बाल दिवस के मौके पर कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस प्लान के लॉन्च की घोषणा की। 

BSNL Rs 251 Plan Benefits
BSNL का 251 रुपये का प्लान सस्ते दाम में धांसू बेनिफिट्स लेकर आता है। कंपनी ने इसे BSNL Leaner Plan का नाम दिया है। प्लान में यूजर को 100GB डेटा दिया गया है जो 28 दिनों तक वैध होगा। इसी के साथ वैधता रहने तक यह प्लान अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा भी देगा। इतना ही नहीं, कंपनी ने इस प्लान में डेली बेसिस पर 100 Free SMS की सुविधा भी दी है। यानी इंटरनेट, कॉलिंग और मैसेज, सभी तरह के फायदे यह स्टूडेंट्स को देगा। 

14 दिसंबर तक है ऑफर

BSNL Student Special Plan Rs 251 में इसकी अधिकारिक वेबसाइट से जाकर एक्टिवेट करवाया जा सकता है। यह प्लान ऑफर 14 नवंबर से लेकर 14 दिसंबर तक ही मिलेगा। इसलिए यूजर्स को 14 दिसंबर से पहले रिचार्ज करवाना होगा। Airtel, Jio, Vi के मुकाबले यह प्लान किफायती दाम में धांसू बेनिफिट्स देता है। कंपनी के अनुसार, यह पॉकेट फ्रेंडली प्लान स्टूडेंट्स को उनके अकादमिक काम के लिए थोक के भाव में डेटा देता है। कंपनी की 4G इंटरनेट सर्विस का फायदा स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के लिए उठा सकते हैं। योग्य कस्टमर इस स्टूडेंट प्लान को अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर पर जाकर खरीद सकते हैं। या फिर आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in. पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »