Smartphones News

Smartphones News - ख़बरें

  • OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
    OnePlus 16 को कंपनी ने टीज कर दिया है। टीजर के साथ ही फोन का लॉन्च घरेलू मार्केट में कंफर्म हो गया है। इसी के साथ कंपनी ने फोन के अंदर कुछ ऐसी खासियतों का खुलासा किया है जो इससे पहले अन्य स्मार्टफोन्स में नहीं देखने को मिली थीं। OnePlus 16 से फैंस को बहुत अधिक उम्मीदें हो सकती हैं क्योंकि OnePlus 15 का अपग्रेडेड वर्जन यह होने वाला है।
  • Vivo S2 आएगा 7050mAh बैटरी के साथ! भारत में लॉन्च से पहले डिजाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक
    Vivo S2 से जुड़ी नई लीक में फोन की लाइव तस्वीरें, About Phone स्क्रीन और बॉक्स MRP सामने आई है। टिप्सटर Sanju Choudhary के मुताबिक, स्मार्टफोन में 6.83-इंच 1.5K 120Hz कर्व्ड POLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर, 7050mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इसके अलावा 50MP Sony IMX852 कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा और IP68/IP69 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी लॉन्च कीमत 40,000 से 45,000 रुपये के बीच हो सकती है, जबकि बॉक्स MRP 66,999 रुपये बताई गई है। कंपनी ने अभी इन जानकारियों की पुष्टि नहीं की है।
  • लॉन्च से पहले लीक हुए HMD के 2 नए फोन, मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 15
    HMD जल्द ही Pulse 2 और Pulse 2 Plus स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले दोनों डिवाइस के कथित स्पेसिफिकेशंस और रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फोन में Unisoc T615 प्रोसेसर, Android 15, 5,000mAh बैटरी और 20W चार्जिंग मिल सकती है। HMD Pulse 2 में 90Hz डिस्प्ले और 8MP फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही गई है, जबकि Pulse 2 Plus में 120Hz डिस्प्ले, 13MP सेल्फी कैमरा और 6GB रैम दी जा सकती है। फिलहाल कंपनी ने इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
    Vivo T5e को भारत में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन में 6.74-इंच HD+ 90Hz डिस्प्ले, UNISOC T7225 प्रोसेसर, Android 16 आधारित OriginOS 6 और 4GB Extended RAM का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 5,500mAh बैटरी, 15W फास्ट चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग और कंपनी द्वारा 4 साल Battery Health का दावा इसकी प्रमुख खूबियां हैं। फोन IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस, Military-Grade Durability, Wet-Hand Touch और Greasy-Hand Touch जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसकी बिक्री Vivo वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।
  • Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
    Vivo X300 E को चीन में फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए Zeiss-ट्यून 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 7,200mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, IP68/IP69 रेटिंग और Android 16 आधारित OriginOS 6 भी इसकी प्रमुख खूबियों में शामिल हैं।
  • 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
    Vivo V70 FE 5G को कंपनी ने अप्रैल में लॉन्च किया था। यह फोन लॉन्च के समय से ही सुर्खियों में रहा है। इसमें कई धांसू फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। Vivo V70 FE 5G को डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका आया है। फोन MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिप से लैस किया गया है।
  • 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
    Nothing ने 12 देशों की मार्केट से एग्जिट करने की खबर को खारिज कर दिया है। Digit की ओर से एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी अपने वैश्विक विस्तार को सीमित कर रही है, कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही है और आंतरिक वित्तीय दबाव का प्रबंधन कर रही है।
  • Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
    Vivo S सीरीज फिर मार्केट में लौटने के संकेत हैं। कंपनी ने इस सीरीज का अगला फोन भारत लॉन्च के लिए टीज कर दिया है। इससे पहले Vivo की सीरीज में भारत में Vivo S1 को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने फोन को 2019 में लॉन्च किया था। अब इसके लॉन्च के 7 साल के बाद फिर से सीरीज की वापसी का संकेत कंपनी ने दिया है।
  • Samsung Galaxy S25 पर 1 दिन की बंपर डील! पहली बार इस कीमत में मिल रहा है फ्लैगशिप
    Samsung Galaxy S25 5G पर Flipkart इस समय शानदार ऑफर दे रहा है। फोन का 12GB + 128GB वेरिएंट 69,999 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन 16,499 रुपये के कूपन डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत करीब ₹53,600 रह जाती है। इसके अलावा Flipkart SBI और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,675 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक मिलता है, जिससे प्रभावी कीमत करीब 50,925 रुपये हो जाती है। एक्सचेंज ऑफर का फायदा अलग से उठाया जा सकता है। Galaxy S25 5G में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
  • Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
    Lava ने भारतीय बाजार में अपनी नई Virat V1 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 शामिल हैं। Virat V1 5G में 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले, UNISOC T8200 प्रोसेसर, Android 16 और 6000mAh बैटरी मिलती है। वहीं Virat V1 में 90Hz डिस्प्ले, UNISOC SC9863A चिपसेट, Android 15 Go Edition और 5000mAh बैटरी दी गई है। दोनों स्मार्टफोन IP64 रेटिंग, 13MP AI डुअल कैमरा और Free Service@Home सुविधा के साथ आते हैं। इनकी बिक्री 31 जुलाई से Flipkart और Lava की वेबसाइट पर शुरू होगी।
  • Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
    चीन के टिप्स्टर के नए लीक में Realme और OnePlus को लेकर कई बड़े दावे किए गए हैं। Realme की मौजूदा प्रोडक्ट लाइन चीन में डिस्कंटीन्यू की जा सकती है और नवंबर तक मौजूदा स्टॉक खत्म होने की संभावना है। साथ ही दावा किया गया है कि कंपनी की ग्लोबल और चीन की रणनीति अलग रहेगी। दूसरी ओर, OnePlus फिलहाल Ricoh इमेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी नहीं कर रही है और उसका फोकस गेमिंग परफॉर्मेंस पर है। फिलहाल यह सभी जानकारी लीक पर आधारित है और कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
    Tecno Camon 50 Ultra 5G आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। स्मार्टफोन की कीमत ₹39,999 रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत ₹3,000 की छूट के बाद इसे ₹36,999 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है और 6 महीने तक की No-Cost EMI का विकल्प भी मिलता है। Tecno Camon 50 Ultra 5G में 6.78 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा और 6,500mAh बैटरी दी गई है।
  • लौट रहा है Nokia Lumia? Microsoft से ट्रेडमार्क खरीदने की तैयारी में HMD!
    एक लीक के अनुसार, HMD एक बार फिर Microsoft से Lumia ट्रेडमार्क और उससे जुड़े पेटेंट अधिकार हासिल करने की तैयारी कर रही है। दावा किया गया है कि कंपनी पहले भी इस डील पर बातचीत कर चुकी थी, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका था। फिलहाल HMD या Microsoft की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर यह डील पूरी होती है, तो Lumia ब्रांड की वापसी की संभावनाएं एक बार फिर बढ़ सकती हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि HMD भविष्य में Lumia नाम से नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी या नहीं।
  • OnePlus करेगी यूरोप, अमेरिकी मार्केट से एग्जिट! अब भारत को लेकर दिया बड़ा बयान
    OnePlus दुनिया के कई बड़े मार्केट्स से अपना बोरिया बिस्तर समेटने की तैयारी में है! ऐसी खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि कंपनी यूरोप, अमेरिका समेत दुनिया के कई मार्केट्स से एग्जिट करने वाली है। इनमें भारत का भी नाम शामिल बताया गया था। लेकिन कहानी में ट्विस्ट आ गया है।
  • Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
    Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 6.8-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है और IP64 रेटिंग के साथ आता है। Realme C100x को भारत में 14,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसकी पहली सेल 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Smartphones News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »