Realme स्मार्टफोन हुए महंगे, जानें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत

Realme ने भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है।

Realme स्मार्टफोन हुए महंगे, जानें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत

Photo Credit: Realme

Realme 16 Pro में 7000mAh की बैटरी मिलती है।

ख़ास बातें
  • Realme 16 Pro की कीमतों में ₹3,000 से ₹4,000 के बीच बढ़ोतरी हुई है।
  • Realme 16 Pro+ की कीमत में ₹4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
  • Realme 16 5G और Realme 16T की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

Realme ने भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। हाल ही में OnePlus, Oppo और Vivo ने अपने स्मार्टफोन्स को महंगा किया है। अब एक टिपस्टर के खुलासा किया है कि रियलमी ने Realme 16 सीरीज और C-सीरीज लाइनअप को महंगा कर दिया है। इसमें Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Realme 16T, Realme C83 5G और Realme C100x 4G जैसे मॉडल शामिल हैं, जिसमें कीमतें बढ़ी हैं। आइए इन स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme स्मार्टफोन्स हुए महंगे
टिपस्टर संजू चौधरी ने X पर एक पोस्ट में खुलासा किया है कि Realme ने अपने रिटेल पार्टनर्स को भेजी गई ऑफिशियल जानकारी जैसी नजर आने वाली चीज शेयर की। डॉक्यूमेंट में कथित तौर पर बताया गया है कि कंपनी मेमोरी, चिपसेट और स्मार्टफोन इकोसिस्टम की लागत में बढ़ोतरी के चलते कीमतों में बदलाव हो रहा है। आज यानी कि 18 अगस्त से बदली हुई कीमतें लागू हो रही हैं। Realme 16 Pro+ और Realme 16 Pro सबसे ज्यादा महंगे हुए हैं, जिन पर ₹4,000 बढ़ोतरी हुई है।

Realme 16 Pro+
Realme 16 Pro+ की कीमत में ₹4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 से बढ़कर ₹53,999 हो गई है। वहीं 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹55,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹58,999 हो गई है।

Realme 16 Pro
वहीं Realme 16 Pro की कीमतों में ₹3,000 से ₹4,000 के बीच बढ़ोतरी हुई है। Realme 16 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹40,999 से बढ़कर ₹44,999 हो गई है। वहीं 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹43,999 से बढ़कर ₹46,999 हो गई है। जबकि 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹46,999 से बढ़कर ₹49,999 हो गई है।

Realme 16 5G और Realme 16T की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसमें ₹1,000 इजाफा हुआ है। टिपस्टर के अनुसार, Realme C83 5G की कीमत में ₹1,000 से ₹2,000 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि Realme C100x 4G के 4GB+64GB स्टोरेज की कीमत ₹2,000 बढ़ गई है।

Realme 16 Pro+ 5G
Realme 16 Pro+ 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹4,000 बढ़कर ₹49,999 से ₹53,999 हो गई है। वहीं 16 Pro+ 5G (8GB + 256GB) की कीमत ₹52,999 से बढ़कर ₹55,999 हो गई है, जिसमें ₹3,000 इजाफा हो गया है। 16 Pro+ 5G के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹55,999 से ₹3,000 से बढ़कर ₹58,999 हो गई है।

Realme 16 Pro 5G
Realme 16 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹40,999 से ₹4,000 बढ़कर ₹44,999 , 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹43,999    से बढ़कर ₹46,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹46,999    से बढ़कर ₹49,999 हो गई है।

Realme 16 5G
Realme 16 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹35,999 से बढ़कर ₹36,999    ,  8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹38,999 से बढ़कर ₹39,999    और 12GB+256GBस्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹41,999 से बढ़कर ₹42,999    हो गई है।

Realme 16T 5G
Realme 16T 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹31,999    से बढ़कर ₹32,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999 से बढ़कर ₹35,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹35,999 से बढ़कर ₹36,999    हो गई है।

Realme C83 5G
Realme C83 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹17,499 से बढ़कर ₹18,499, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹19,499 से बढ़कर ₹21,499 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,499    से बढ़कर ₹24,499 हो गई है। Realme C100x 4G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 से ₹2,000 बढ़कर ₹16,999 हो गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »