Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की कीमत भारत में बढ़ा दी गई है। दोनों फोन की नई कीमत और सभी वेरिएंट की जानकारी यहां देखें।
Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की कीमतों में ₹4,000 तक बढ़ोतरी हुई
Vivo और iQOO ने अपने दो 5G स्मार्टफोन्स की कीमतों में एक बार फिर बदलाव किया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की नई कीमतें सामने आई हैं। दोनों फोन को भारत में इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था और लॉन्च के बाद इनकी कीमतों में पहले भी बदलाव हो चुका है। लेटेस्ट बदलाव में कीमतें ₹4,000 तक बढ़ी हैं। हालिया महीनों में दोनों ब्रांड्स के कई अन्य मॉडल्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। माना जा रहा है कि स्मार्टफोन के प्राइस हाइक के पीछे मैमोरी चिप शॉर्टेज मुख्य कारण है।
Vivo T5x 5G अब भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 रुपये हो गई है। वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट 30,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 34,999 रुपये में लिस्ट है। फोन को मार्च में भारत में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
उस समय Vivo T5x 5G के 8GB + 128GB और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत क्रमशः 20,999 रुपये और 22,999 रुपये थी। बाद में भी फोन की कीमतों में बदलाव किया गया था। लेटेस्ट बदलाव के बाद 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये तक पहुंच गई है।
Vivo T5x 5G में 6.76-इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Sony IMX852 मुख्य कैमरा और 2MP bokeh कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 7,200mAh की बैटरी है, जो 44W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 रेटिंग और Military Grade Shock Resistance भी मिली है।
वहीं, iQOO Z11x 5G की कीमत भी बढ़ाई गई है। इसका 6GB + 128GB वेरिएंट अब 24,999 रुपये में मिलेगा। वहीं 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 30,999 रुपये है।
iQOO Z11x 5G को भी मार्च में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके 8GB + 128GB और 8GB + 256GB मॉडल उस समय क्रमशः 20,999 रुपये और 22,999 रुपये में आए थे। लॉन्च के बाद इसकी कीमत में भी कई बार बदलाव किया गया है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो iQOO Z11x 5G में 6.76-इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 50MP मुख्य कैमरा के साथ 2MP bokeh सेंसर मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP कैमरा दिया गया है। इसमें 7,200mAh की बैटरी और 44W चार्जिंग सपोर्ट है। फोन को IP68 और IP69+ रेटिंग भी मिली है।
स्मार्टफोन की कीमतों में हो रहे इन बदलावों के पीछे बढ़ती कंपोनेंट लागत को एक वजह बताया जा रहा है। खास तौर पर DRAM और NAND मेमोरी की बढ़ती कीमतों से कंपनियों की लागत बढ़ रही है, जिसका असर अलग-अलग सेगमेंट के स्मार्टफोन्स की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट