Smartphone Issues

Smartphone Issues - ख़बरें

  • Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
    Google Pixel यूजर्स अप्रैल 2026 अपडेट के बाद बैटरी ड्रेन की समस्या का सामना कर रहे हैं। फोन बैकग्राउंड में लगातार एक्टिव रह रहा है, जिससे बैटरी तेजी से खत्म हो रही है। Issue Tracker और सोशल मीडिया पर सैकड़ों यूजर्स ने इस समस्या की शिकायत की है। Google ने इस मुद्दे को स्वीकार कर लिया है और जांच कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई फिक्स जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले अपडेट में इसका समाधान दे सकती है।
  • रात भर में फोन की बैटरी डाउन? इन Hidden सेटिंग्स से फिक्स होगी ड्रेन की समस्या!
    कई Android यूजर्स को यह समस्या होती है कि रात में फोन बिना इस्तेमाल के भी बैटरी काफी गिर जाती है। आमतौर पर 5-10% तक ड्रेन सामान्य माना जाता है, लेकिन इससे ज्यादा होने पर समस्या हो सकती है। इसके पीछे बैकग्राउंड ऐप्स, नेटवर्क सिग्नल, सिंकिंग और कुछ सिस्टम सेटिंग्स जिम्मेदार होती हैं। अच्छी बात यह है कि Samsung, Xiaomi, Oppo और Vivo जैसे ब्रांड अपने डिवाइस में खास बैटरी सेविंग फीचर्स देते हैं। सही सेटिंग्स और कुछ आसान बदलावों से overnight battery drain को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
  • अलर्ट सीरियस है! 40 फीसदी से ज्यादा फोन खतरे में, Google के नए डेटा ने बढ़ाई चिंता
    Google ने नया Android distribution डेटा जारी किया है, जिसमें सामने आया है कि 40 फीसदी से ज्यादा Android स्मार्टफोन्स अब नए मैलवेयर और स्पाइवेयर अटैक्स के खतरे में हैं। कंपनी के मुताबिक Android 12 और उससे पुराने वर्जन को अब क्रिटिकल सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलते। दिसंबर में कलेक्ट किए गए डेटा के अनुसार, सिर्फ करीब 58 फीसदी फोन ही फिलहाल सपोर्टेड Android वर्जन पर चल रहे हैं। Google ने यूजर्स को सलाह दी है कि अगर फोन Android 13 या उससे नए वर्जन पर अपडेट नहीं हो सकता, तो नए डिवाइस पर अपग्रेड करना बेहतर रहेगा।
  • नए Galaxy S25+ में आग लगने का मामला, Samsung ने दिया जवाब, यूजर को मिलेगा इतना मुआवजा
    Samsung के Galaxy S25+ स्मार्टफोन से जुड़े आग लगने के मामले में नया अपडेट सामने आया है। नवंबर 2025 में चार्जिंग के दौरान फोन में आग लग गई थी, जिससे घर को नुकसान हुआ और परिवार के सदस्यों को मेडिकल मदद लेनी पड़ी। अब करीब दो महीने बाद Samsung ने इस घटना की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए मुआवजे की पेशकश की है। कंपनी डिवाइस की कीमत, घर की सफाई और मेडिकल खर्च कवर कर रही है, लेकिन पेश किया गया अतिरिक्त मुआवजा कई यूजर्स को नाकाफी लग रहा है।
  • फ्री मोबाइल रिपेयर! Google ने अनाउंस किया नया प्रोग्राम, खराबी पाए जाने पर मिलेगा मुफ्त रिप्लेसमेंट
    Google ने Pixel 9 Pro, 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold के लिए Extended Repair Program की घोषणा की है, जिसमें योग्य डिवाइसेज को तीन साल तक फ्री डिस्प्ले रिपेयर मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, कुछ यूनिट्स में वर्टिकल लाइन्स, स्क्रीन फ्लिकर और अन्य डिस्प्ले गड़बड़ियां देखी गई हैं। यह प्रोग्राम 8 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और रिपेयर Google वॉक-इन या अधिकृत सर्विस सेंटर्स के जरिए किए जाएंगे। पानी से डैमेज, क्रैक्ड ग्लास या कवर-ग्लास टूटने वाले फोन प्रोग्राम में शामिल नहीं किए जाएंगे। रिपेयर के बाद 90 दिनों की वारंटी भी दी जाएगी। यह स्कीम उपभोक्ता के सामान्य कानूनी अधिकारों को प्रभावित नहीं करती।
  • Mobile गर्म होने पर अपनाएं ये 5 स्टेप्स
    फोन को अगर ज्यादा समय तक किसी हैवी टास्क के लिए इस्तेमाल कर लिया जाए तो यह जल्दी गर्म होने लगता है। कई बार फोन बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है जिससे यह बैटरी या सॉफ्टवेयर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आप कुछ स्टेप्स जैसे मोबाइल कवर हटाकर, ऐप्स को बंद करके, ब्राइटनेस कम करके अपने मोबाइल को बहुत जल्द ठंडा होने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »