चिलचिलाती गर्मी में फोन को कैसे रखें ठंडा? ये 8 टिप्स काम आएंगे

गर्मी में स्मार्टफोन ओवरहीटिंग से बचने के लिए ये आसान और असरदार टिप्स अपनाएं।

चिलचिलाती गर्मी में फोन को कैसे रखें ठंडा? ये 8 टिप्स काम आएंगे

Photo Credit: Unsplash/ YASH18

ख़ास बातें
  • धूप और हेवी यूसेज से फोन जल्दी ओवरहीट होता है
  • सही चार्जिंग और बैकग्राउंड ऐप कंट्रोल जरूरी है
  • कवर हटाकर और ब्रेक लेकर फोन ठंडा रखा जा सकता है
विज्ञापन

गर्मी का सीजन आते ही स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक कॉमन समस्या सामने आती है, जो है फोन का जल्दी गर्म होना। भारत जैसे देश में जहां तापमान कई शहरों में 40-45 डिग्री तक पहुंच जाता है, वहां ओवरहीटिंग सिर्फ परफॉर्मेंस को ही नहीं, बल्कि बैटरी और हार्डवेयर की लाइफ को भी नुकसान पहुंचा सकती है। कई बार फोन अपने आप स्लो हो जाता है, ऐप्स क्रैश करने लगते हैं या फिर सेफ्टी के चलते डिवाइस खुद बंद भी हो सकता है। खास बात यह है कि ओवरहीटिंग सिर्फ गेमिंग या हेवी यूज से नहीं, बल्कि गलत चार्जिंग आदतों, डायरेक्ट धूप और बैकग्राउंड ऐप्स के कारण भी होती है। ऐसे में अगर कुछ बेसिक चीजों का ध्यान रखा जाए, तो इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

1. सीधे धूप में फोन इस्तेमाल करने से बचें

सीधी धूप में फोन इस्तेमाल करने से डिवाइस का तापमान तेजी से बढ़ता है। खासकर जब आप वीडियो शूट कर रहे हों, GPS यूज कर रहे हों या गेम खेल रहे हों। कोशिश करें कि फोन को छांव में इस्तेमाल करें और लंबे समय तक धूप में न रखें - जैसे कार डैशबोर्ड पर छोड़ना सबसे खराब आदतों में से एक है।

2. चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल कम करें

चार्जिंग के दौरान फोन पहले से ही हीट जनरेट करता है। अगर उसी समय गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या कॉलिंग करेंगे तो हीट और बढ़ेगी। इससे बैटरी पर स्ट्रेस आता है और लॉन्ग टर्म में बैटरी हेल्थ खराब हो सकती है। बेहतर है कि चार्जिंग के दौरान फोन को कम से कम यूज करें।

3. हेवी ऐप्स और बैकग्राउंड प्रोसेस कंट्रोल करें

कई ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और CPU/GPU पर लोड डालते हैं। Settings में जाकर अनयूज्ड ऐप्स को डिसेबल करें, ऑटो-स्टार्ट ऐप्स कम करें और जरूरत न हो तो लोकेशन, Bluetooth जैसे फीचर्स ऑफ रखें।

4. सही चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें

लोकल या अनसर्टिफाइड चार्जर ज्यादा हीट पैदा कर सकते हैं। हमेशा कंपनी का ओरिजिनल या सर्टिफाइड चार्जर यूज करें। फास्ट चार्जिंग भी ज्यादा गर्मी पैदा कर सकती है, इसलिए बहुत ज्यादा गर्म होने पर नॉर्मल चार्जिंग मोड इस्तेमाल करना बेहतर होता है।

5. फोन कवर (Case) का ध्यान रखें

मोटे या खराब क्वालिटी के कवर हीट को बाहर निकलने नहीं देते। अगर फोन ज्यादा गर्म हो रहा है, तो कुछ समय के लिए कवर हटाकर इस्तेमाल करें ताकि हीट डिसिपेशन बेहतर हो सके। अगर कवर हटाने से फोन कुछ हद तक ठंडा होता है, तो इसका मतलब ओवरहीटिंग का असली भागीदार कवर/केस है।

6. सॉफ्टवेयर अपडेट और ऐप अपडेट रखें

कई बार ओवरहीटिंग सॉफ्टवेयर बग्स के कारण भी होती है। फोन और ऐप्स को अपडेट रखना जरूरी है, क्योंकि कंपनियां अपडेट के जरिए परफॉर्मेंस और थर्मल मैनेजमेंट सुधारती हैं।

7. गेमिंग और कैमरा यूज लिमिट करें (गर्मी में)

हाई-एंड गेमिंग और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी चीजें प्रोसेसर पर ज्यादा लोड डालती हैं। गर्म मौसम में लंबे समय तक ये काम करने से फोन जल्दी ओवरहीट होता है। बीच-बीच में ब्रेक लेना बेहतर रहता है। यदि आप थोड़ा खर्चा कर सकते हैं, तो गेमिंग के लिए आजकल मार्केट में कई एक्सटर्नल कूलिंग फैंस मौजूद हैं, जो स्मार्टफोन के बैक में अचैट होते हैं और फोन को ठंडा रखने का काम करते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि बहुत सस्ते के चक्कर में न पड़े और किसी अच्छे ब्रांड के साथ जाएं।

8. फोन को ठंडा करने के गलत तरीके न अपनाएं

इंटरनेट पर कई वीडियो ऐसे भी मिल जाएंगे, जिसमें लोग अपने फोन को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में या AC के सामने रखने जैसी गलतियां करते हैं। इससे कंडेन्सेशन (नमी) बन सकती है, जो डिवाइस के लिए खतरनाक है। अगर फोन गर्म हो गया है, तो उसे नॉर्मल रूम टेम्परेचर में कुछ देर के लिए छोड़ दें, या ज्यादा से ज्यादा एयरप्लेन मोड में रखें या टर्न ऑफ कर दें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »