Smart Tv Features

Smart Tv Features - ख़बरें

  • Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए 75 इंच तक के QD Mini LED TV, प्री-बुकिंग में Rs 10 हजार की छूट!
    Xiaomi ने भारत में S Mini LED TV सीरीज लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 51,999 रुपये है। इस सीरीज में 55, 65 और 75 इंच के मॉडल शामिल हैं। टीवी में QD Mini LED टेक्नोलॉजी, 1200 निट्स ब्राइटनेस और 4K रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें Dolby Vision, HDR10+ और Filmmaker Mode का सपोर्ट दिया गया है। ऑडियो के लिए 34W स्पीकर सेटअप मिलता है। टीवी PatchWall इंटरफेस पर चलते हैं और AirPlay, Google Cast जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करते हैं। प्री-बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
  • 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
    Portronics ने भारत में Beem 570 स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस 1080p फुल HD रिजॉल्यूशन, 10000 लुमेंस ब्राइटनेस और 120 इंच तक स्क्रीन साइज का सपोर्ट देता है। इसमें Android 13 बेस्ड Whale TV OS मिलता है, जिसमें Netflix, YouTube और Prime Video जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल हैं। प्रोजेक्टर में ऑटोफोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.4, HDMI और स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
  • Intex का नया QLED TV भारत में लॉन्च, Dolby Vision और HDR के साथ 75-इंच तक साइज
    Intex ने भारत में नए 65-इंच और 75-इंच QLED 4K Ultra HD स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इस लाइनअप में Google TV प्लेटफॉर्म, Dolby Vision, HDR और MEMC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टीवी में 400 निट्स से ज्यादा ब्राइटनेस, क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2GB RAM मिलता है। इसके अलावा Dolby Atmos सपोर्ट और इनबिल्ट Chromecast भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह टीवी बड़े स्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं।
  • LG ने लॉन्च किए नए वायरलेस OLED TV: 165Hz रिफ्रेश रेट और स्मार्ट AI फीचर्स शामिल, जानें कीमत
    LG Electronics ने अपने 2026 TV लाइनअप को पेश कर दिया है, जिसमें OLED evo, Micro RGB evo और वायरलेस OLED W6 जैसे नए मॉडल्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, नए TVs में बेहतर ब्राइटनेस, कलर और AI परफॉर्मेंस के लिए α11 AI Processor 4K Gen3 दिया गया है। OLED evo मॉडल्स में Hyper Radiant Color टेक्नोलॉजी और AI अपस्केलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, वायरलेस OLED W6 Zero Connect Box के जरिए बिना तार AV ट्रांसमिशन सपोर्ट करता है। Micro RGB evo सीरीज में RGB LED बैकलाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बेहतर कलर आउटपुट मिलता है।
  • 163 इंच स्क्रीन और हाईटेक फीचर्स वाले TCL Micro LED TVs हुए लॉन्च, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
    TCL ने अपने अल्ट्रा प्रीमियम सेगमेंट में Max163M और Max163M Pro नाम के दो नए 163-इंच Micro LED टीवी लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक ये टीवी होम थिएटर एक्सपीरियंस को नए लेवल पर ले जाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। Max163M में 24.88 मिलियन से ज्यादा Micro LED चिप्स, 4K रेजोल्यूशन और 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं Pro मॉडल में 4K 120Hz रिफ्रेश रेट और एडवांस्ड प्रोसेसिंग सपोर्ट दिया गया है। दोनों टीवी AI बेस्ड पिक्चर एन्हांसमेंट और प्रीमियम ऑडियो सपोर्ट के साथ आते हैं।
  • 100 इंच तक बड़े टीवी Redmi Smart TV MAX, A Pro शाओमी ने किए लॉन्च, जानें कीमत
    Redmi ने नया 100 इंच बड़ा टीवी Redmi Smart TV MAX लॉन्च किया है। इसी के साथ 85 इंच का मॉडल भी पेश किया गया है। शाओमी ने A Pro सीरीज में भी 43 इंच से लेकर 75 इंच तक के मॉडल उतारे हैं। Redmi Smart TV MAX 100 इंच में कंपनी ने बड़े स्क्रीन के साथ प्रीमियम फीचर्स को परोसा है। टीवी का पैनल 4K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
    Huawei ने चीन में Vision Smart Screen 6 Series स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इस सीरीज में 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच स्क्रीन साइज के मॉडल शामिल हैं। टीवी में Super MiniLED Black Crystal डिस्प्ले, 4K रेजोल्यूशन और 288Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 98 प्रतिशत DCI P3 कलर गैमट दिया गया है। स्मार्ट टीवी HarmonyOS पर चलता है और इसमें AI असिस्टेंट Xiaoyi का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Wi-Fi 6, HDMI 2.1 और 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Blaupunkt ने 32 इंच स्मार्ट टीवी किया लॉन्च, AI फीचर्स के साथ जानें क्या कुछ है खास
    JioTele ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला Blaupunkt 32 inch Smart TV भारत में आज लॉन्च हुआ है। इस टीवी में Amlogic प्रोसेसर दिया गया है। इस टीवी में 1GB RAM और 8GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। टीवी में स्लीक बेजेल लैस डिजाइन दिया गया है जिसके साथ 36W स्टीरियो बॉक्स स्पीकर्स शामिल हैं। टीवी स्टैंडर्ड, स्पोर्ट, मूवी और म्यूजिक जैसे कई मोड्स का सपोर्ट करता है।
  • 65-इंच साइज, HDR10 सपोर्ट और गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Haier H5E 4K TV सीरीज, कीमत Rs 26 हजार से शुरू
    Haier ने भारत में H5E 4K TV सीरीज लॉन्च कर दी है। यह सीरीज उन यूजर्स को टारगेट करती है, जो किफायती कीमत में बड़े साइज का 4K स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं। Haier H5E सीरीज चार स्क्रीन साइज में आती है, जिनकी कीमत 25,990 रुपये से शुरू होती है। टीवी में 4K HDR10 डिस्प्ले, MEMC सपोर्ट और Dolby Audio दिया गया है। यह सीरीज Google TV पर चलती है और रिपब्लिक डे सेल के दौरान Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
  • 27 इंच बड़ा, 15000mAh बैटरी वाला डिस्प्ले Hisense X7 Pro लॉन्च, 14 घंटे का बैकअप, जानें कीमत
    Hisense ने अपना नया स्मार्ट डिस्प्ले X7 Pro लॉन्च किया है। यह 27 इंच बड़ी स्क्रीन लेकर आता है। कंपनी ने इसे एक मल्टीपर्पज डिस्प्ले के तौर पर पेश किया है। यह स्मार्ट TV, लर्निंग डिवाइस, फिटनेस मिरर, कराओके, डिस्प्ले मॉनिटर, या फिर म्यूजिक आदि के लिए स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Hisense X7 Pro में बिल्ट-इन बैटरी मिलती है। यानी इसे बिजली सप्लाई की जरूरत नहीं है। चार्ज करके कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 15000mAh की बैटरी दी गई है जो इसे लगभग 14 घंटे तक चला सकती है।
  • 32 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ सस्ता टीवी Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें खास फीचर्स
    Xiaomi ने स्मार्ट TV लाइनअप में नया और अफॉर्डेबल TV लॉन्च किया है। कंपनी ने Xiaomi TV A Pro 32 2026 को लॉन्च किया है जो QLED डिस्प्ले के साथ आता है। अफॉर्डेबल प्राइस में यह टीवी एक प्रीमियम डिस्प्ले लेकर आता है। इसमें 90% DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट दिया गया है। टीवी में HDR10 और HLG सपोर्ट भी मिल जाता है।
  • 55, 43, 32 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ Cellecor QLED Smart TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Cellecor ने भारत में अपने नए QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। टीवी में JioTele OS दिया गया है। ये टीवी कंपनी ने तीन साइज में पेश किए हैं। टीवी में कंपनी ने क्वांटम ल्यूसेंट डिस्प्ले तकनीक का इस्तेमाल किया है। जिसकी मदद से इनमें बेहतर ब्राइटनेस, रिच कलर, और बेहतर कंट्रास्ट होने का दावा किया गया है।
  • बड़ी स्क्रीन पर Reels स्क्रोल करने के लिए तैयार हो जाओ, आ रहा है Instagram TV ऐप!
    Instagram अपने ऐप एक्सपीरियंस को एक नए डाइमेंशन में ले जाने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में iPad के लिए ऐप लॉन्च करने के बाद अब Meta के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Smart TV के लिए भी ऐप पर काम कर रहा है। इसका मकसद Instagram को सिर्फ फोन तक नहीं, बल्कि बड़े स्क्रीन पर भी लाना है। यदि यह हालिया मीडिया रिपोर्ट सच साबित होती है, तो भविष्य में यूजर्स इंस्टाग्राम Reels को अपने स्मार्ट टीवी में भी स्क्रोल करते नजर आएंगे।
  • Amazon की सेल में Sony, Xiaomi और कई ब्रांड्स के 55 इंच के स्मार्ट TVs पर बड़ा डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में कस्टमर्स को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध है। इस सेल में कस्टमर्स के लिए नो-कॉस्ट EMI के साथ ही एक्सचेंज ऑफर के बेनेफिट भी हैं।
  • Acerpure Neo Series Smart TV 32, 43, 55, 65 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
    Acerpure Neo Series Smart TV आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। Acerpure Aspire 32 इंच और 43 इंच मॉडल में 60hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी ऑडियो, 1GB RAM+8GB इनबिल्ट स्टोरेज और 30W स्पीकर शामिल मिलता है। वहीं Swift UHD LED 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच मॉडल सिनेमैटिक साउंड और बेहतर स्ट्रीमिंग के साथ डॉल्बी एटमॉस से लैस हैं। जबकि Elevate QLED 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच फ्लैगशिप मॉडल में क्यूएलईडी क्लैरिटी है।

Smart Tv Features - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »