Tata Play ने आज भारत में एक नया Tata Play Smart ऐप लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Tata
Tata Play Smart ऐप लाइव टीवी की सुविधा देती है।
Tata Play ने आज भारत में एक नया Tata Play Smart ऐप लॉन्च कर दिया है। यह एक टीवी स्ट्रीमिंग ऐप है, जो कि यूजर्स को 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस प्रदान करती है। सबसे ज्यादा खास बात यह है कि इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको अपने टीवी पर केबल, डिश एंटीना, सेट टॉप बॉक्स या किसी वायर को कनेक्ट करने की जरूरत नहीं होगी। इस ऐप के जरिए स्पोर्ट्स, न्यूज, मूवीज, टीवी शो और अलग-अलग तरह का कंटेंट देखा जा सकता है। यहां ऐप के अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Tata Play Smart के मासिक प्लान की कीमत ₹199 से शुरू होती है। यह ऐप अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल और तेलुगु जैसी भाषा में काम करती है। यह ऐप सैमसंग, एंड्रॉइड TV, VIDAA, गूगल TV और फायर TV के साथ-साथ एंड्रॉइड और iOS मोबाइल फोन और टैबलेट पर उपलब्ध है।
Tata Play Smart यूजर्स को सेट टॉप बॉक्स, डिश एंटीना और वायर्स के झंझट से छुटकारा प्रदान करता है। यूजर्स Tata Play Smart ऐप को सीधे अपने स्मार्ट TV पर ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे ज्यादा खास बात यह है कि इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको DTH सर्विस, केबल कनेक्शन या फिर किसी भी पेड TV सर्विस का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। यह ऐप होम ब्रॉडबैंड के जरिए लाइव TV की सुविधा प्रदान करता है।
यूजर्स सिर्फ एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन के बाद कम्पैटिबल स्मार्ट TV, मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटॉप पर कंटेंट देख सकते हैं। स्मार्ट टीवी पर यह ऐप चैनल नंबर, प्रोग्राम गाइड और रिमोट फ्रेंडली कंट्रोल प्रदान करता है। ब्रॉडकास्टर और प्रोग्राम के आधार पर कुछ चैनल और प्रोग्राम्स को एयर होने के बाद कैच अप व्यूइंग (फिर से देखने की सुविधा) भी मिल सकती है। यह ऐप सब्सक्राइबर को अपनी पसंद की भाषा में कंटेंट देखने की सुविधा देती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन