Smart Display

Smart Display - ख़बरें

  • Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
    इस सेल में Samsung के 32 इंच HD Smart LED TV को 17,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 14,240 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi के 32 इंच F-सीरीज स्मार्ट LED TV को 24,999 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 11,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इस सेल में HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
  • 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच 1.5K (1,216 x 2,640 पिक्सल्स) LTPO AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के सााथ है। इस डिस्प्ले के लिए TUV Rheinland लो ब्लू लाइट और Smart Eye Protection सर्टिफिकेशन मिले हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है।
  • Xiaomi QLED TV X Pro 75 की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस स्मार्ट टेलीविजन में 75 इंच QLED पैनल 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन (3,840 × 2,160 पिक्सल्स) के साथ है। यह बेहतर कॉन्ट्रास्ट और कलर आउटपुट के लिए Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इस TV में बेजेल-लेस डिजाइन है। इसमें अधिक स्पीड वाले कंटेंट में ब्लर को न्यूनतम करने के लिए Dual Line Gate (DLG) और Motion Estimation and Motion Compensation ((MEMC) टेक्नोलॉजी दी गई है।
  • घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत
    Waveshare की ओर से नई स्मार्ट होम डिस्प्ले लॉन्च की गई है। यह 7 इंच की डिस्प्ले है जो राउंड शेप में आती है। यह IPS पैनल से लैस है और टच सपोर्ट के साथ आती है। डिस्प्ले में कंपनी ने कई तरह के उपयोगी फीचर्स दिए हैं जो आपके घर को स्मार्ट बनाने की कोशिश करती नजर आती है।
  • Amazon Echo Show 11, Echo Show 8 (Gen 4) भारत में लॉन्च: म्यूजिक, वीडियो कॉलिंग से CCTV तक, सब एक जगह!
    Amazon ने भारत में Echo Show 11 और चौथी जनरेशन Echo Show 8 स्मार्ट डिस्प्ले लॉन्च कर दिए हैं। ये डिवाइस Alexa के साथ आते हैं और स्मार्ट होम कंट्रोल, एंटरटेनमेंट और डेली टास्क मैनेजमेंट पर फोकस करते हैं। Echo Show 11 में 11-इंच फुल HD डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Echo Show 8 में 8.7-इंच HD स्क्रीन मिलती है। दोनों डिवाइस AZ3 Pro चिप, Omnisense सेंसर प्लेटफॉर्म, 13MP कैमरा और नए ऑडियो आर्किटेक्चर के साथ आते हैं। Echo Show 11 की कीमत 26,999 रुपये और Echo Show 8 की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है।
  • 27 इंच बड़ा, 15000mAh बैटरी वाला डिस्प्ले Hisense X7 Pro लॉन्च, 14 घंटे का बैकअप, जानें कीमत
    Hisense ने अपना नया स्मार्ट डिस्प्ले X7 Pro लॉन्च किया है। यह 27 इंच बड़ी स्क्रीन लेकर आता है। कंपनी ने इसे एक मल्टीपर्पज डिस्प्ले के तौर पर पेश किया है। यह स्मार्ट TV, लर्निंग डिवाइस, फिटनेस मिरर, कराओके, डिस्प्ले मॉनिटर, या फिर म्यूजिक आदि के लिए स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Hisense X7 Pro में बिल्ट-इन बैटरी मिलती है। यानी इसे बिजली सप्लाई की जरूरत नहीं है। चार्ज करके कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 15000mAh की बैटरी दी गई है जो इसे लगभग 14 घंटे तक चला सकती है।
  • Samsung ने CES 2026 से पहले पेश किया सबसे ज्यादा ब्राइटनेस वाला 77 इंच QD-OLED टीवी
    Samsung डिस्प्ले के इस पैनल की अधिकतम ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है। कंपनी ने CES 2026 से पहले इस नए पैनल को शोकेस करते हुए इसे दुनिया का सबसे ब्राइटन सेल्फ-एमिसिव डिस्प्ले बताया है, जिसे सीईएस 2026 में भी दिखाया जाएगा। क्यूडी-ओएलईडी पैनल RGB कंपोंनेट की अधिकतम ब्राइटनेस को मिलाकर अपनी ब्राइटनेस बेहतर करता है। यह टेक्नोलॉजी कलर में सुधार करती है और व्हाइट सबपिक्सल वाले ओएलईडी पैनल के मुकाबले में ज्यादा क्लैरिटी प्रदान करती है। 
  • Amazon की सेल में 43 इंच के स्मार्ट TVs पर बड़ा डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Sony के 43 इंच Bravia 2M2 Series (K-43S25M2) को 69,990 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 43,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Samsung का 43 इंच Crystal 4K Vista Pro (UA43UE86AFULXL) इस सेल में 43,200 के वास्तविक प्राइस की तुलना में 26,490 रुपये में उपलब्ध है।
  • Meta Ray-Ban Display स्मार्ट ग्लासेस 12MP कैमरा और डिस्प्ले के साथ लॉन्च, उंगलियों के इशारों पर करेगा काम
    Meta Ray-Ban Display की कीमत $799 (लगभग 70,100 रुपये) है, जिसमें ग्लास और मेटा न्यूरल बैंड दोनों शामिल हैं। Meta Ray-Ban Display एक एम्बेडेड एआर डिस्प्ले वाला स्मार्ट ग्लास है। नई डिस्प्ले दाएं लेंस के नीचे की ओर दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 600 x 600 पिक्सल, अधिकतम ब्राइटनेस 5,000 निट्स और 90Hz रिफ्रेश रेट (कंटेंट देखते हुए 30Hz रिफ्रेश रेट) है।
  • Lava ने भारत में लॉन्च किया Yuva Smart 2, 2,500mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
    Lava Yuva Smart 2 के 3 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 6,099 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Crystal Gold और Crystal Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Lava ने कहा है कि इस स्मार्टफोन की डोरस्टेप पर डिलीवरी की जाएगी। यह स्मार्टफोन Android 15 Go Edition पर चलता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए् साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
  • Samsung ने 4K रिजॉल्यूशन के साथ लॉन्च किया Micro RGB TV, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्ट टेलीविजन में 115 इंच का डिस्प्ले 4K (3,840 × 2,160 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन, 144 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और Micro RGB HDR+ सपोर्ट के साथ है। सैमसंग की प्रॉपराइटरी Micro RGB टेक्नोलॉजी से रेड, ग्रीन और ब्लू माइक्रो RGB LED को अलग से कंट्रोल किया जा सकता है। इस स्मार्ट टेलीविजन में गेमर्स के लिए ऑटो लो लेटेंसी मोड दिया गया है।
  • Amazon Great Freedom Festival Sale: स्मार्ट TVs को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका
    एमेजॉन की सेल में इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और होम अप्लायंसेज जैसे कई प्रोडक्ट कैटेगरी में डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। इस सेल में Samsung Vu और Xiaomi जैसे प्रमुख ब्रांड्स के स्मार्ट टेलीविजंस को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। इस सेल में SBI के क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है।
  • Xiaomi की Pad 7S Pro के लॉन्च की तैयारी, 12,160mAh होगी बैटरी
    इसमें शाओमी का XRING O1 चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट का इस्तेमाल Xiaomi के 15S Pr और Pad 7 Ultra में भी किया गया है। इस टैबलेट में 12,160 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी ने बताया है कि इसमें 12.5 इंच LCD स्क्रीन दी जाएगी। यह टैबलेट Android 15 पर बेस्ड शाओमी के HyperOS 2.0 पर चल सकता है।
  • Apple के iPhone की 20वीं एनिवर्सरी पर पेश हो सकता है फोल्डेबल iPhone, स्मार्ट ग्लासेज
    पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। Bloomberg के टेक्नोलॉजी जर्नलिस्ट Mark Gurman ने Power On न्यूजलेटर में बताया है कि आईफोन के दो दशक पूरे होने के मौके पर एपल का फोल्डेबल आईफोन पेश किया जाएगा। फोल्डेबल आईफोन 2027 में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।
  • Xiaomi ला रही 14 दिनों की बैटरी लाइफ वाला स्‍मार्ट ब्रैसलेट Xiaomi Smart Band 9 Active, कीमत लीक!
    Xiaomi एक नया स्‍मार्टबैंड लॉन्‍च करने वाली है। इसका नाम Xiaomi Smart Band 9 Active होगा, जिसे यूरोपीय देशों में लाया जाएगा। बैंड को यूरेशियन इकॉनमिक कमीशन (EEC) से सर्टिफ‍िकेशन मिल गया है। लॉन्‍च से पहले एमेजॉन फ्रांस की वेबसाइट पर इस बैंड की प्रमुख डिटेल्‍स सामने आई हैं। इसकी कीमत 29.99 यूरो (लगभग 2,717 रुपये) हो सकती है। यह 18 नवंबर को मार्केट में दस्‍तक देगा।

Smart Display - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »