Smart Devices

Smart Devices - ख़बरें

  • स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
    Samsung ने भारतीय बाजार में Music Studio Series के तहत Music Studio 5 और Music Studio 7 Wi-Fi Speakers लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि नए स्पीकर्स Samsung TV और Soundbar के साथ बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। Music Studio 7 में 3.1.1-चैनल ऑडियो सिस्टम मिलता है, जबकि Music Studio 5 कॉम्पैक्ट डिजाइन और बैलेंस्ड साउंड पर फोकस करता है। दोनों मॉडल SmartThings, Wi-Fi, Bluetooth और Q-Symphony जैसे फीचर्स को सपोर्ट करते हैं। Samsung ने Music Studio Series की शुरुआती कीमत ₹27,900 रखी है।
  • Amazon Prime Day Sale 2026: मेगा सेल में Echo स्पीकर और Fire TV स्टिक पर तगड़े डिस्काउंट!
    Amazon Prime Day Sale 2026 की शुरुआत 4 जुलाई से होगी और यह 6 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान सिर्फ Prime Members को Echo स्मार्ट स्पीकर्स, Fire TV Stick, Fire TV Cube और Fire TV वाले Smart TVs पर आकर्षक डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी Echo Dot, Echo Pop, Echo Studio और Fire TV Stick HD जैसे प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर्स दे रही है। Fire TV वाले Smart TVs पर 55% तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा Prime Members बैंक ऑफर्स, No Cost EMI और अन्य बेनिफिट्स का भी फायदा उठा सकेंगे।
  • Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
    Father's Day 2026 पर कई लोग अपने पिता के लिए ऐसा गिफ्ट तलाशते हैं जो लंबे समय तक उपयोगी रहे। ऐसे में टेक प्रोडक्ट्स अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। Smartwatch फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग में मदद कर सकती है, जबकि E-Reader पढ़ने के शौकीन लोगों के लिए उपयोगी है। Saregama Carvaan Speaker पुराने गानों के प्रेमियों को पसंद आ सकता है। वहीं Smart Air Purifier और Smart Health Devices स्वास्थ्य और घर की सुविधा से जुड़े कामों में मदद कर सकते हैं। प्रीमियम कैटेगरी में Samsung Bespoke AI AirDresser भी एक विकल्प है, जो कपड़ों को फ्रेश और सैनिटाइज रखने में मदद करता है।
  • स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में Mijia Wireless Vacuum Cleaner 4 Pro लॉन्च कर दिया है। यह कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर 230AW सक्शन पावर और 25,000Pa वैक्यूम प्रेशर के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 120,000 RPM ब्रशलेस मोटर और सेल्फ-एम्प्टीइंग चार्जिंग डॉक दिया गया है, जो सिर्फ 11 सेकंड में डस्टबिन खाली कर सकता है। वैक्यूम क्लीनर में 3 लीटर डस्ट बैग, 90 मिनट तक की बैटरी लाइफ, 5-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम और स्मार्ट डर्ट सेंसर मिलता है। इसके अलावा यह HyperOS Connect के जरिए Mi Home ऐप से कनेक्ट होकर कई स्मार्ट फीचर्स भी ऑफर करता है।
  • 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
    Xiaomi ने चीन में Mijia Instant Hot Water Dispenser (Ice Maker) लॉन्च किया है। यह एक मल्टी-फंक्शन स्मार्ट होम डिवाइस है जो आइस मेकर, वॉटर डिस्पेंसर, इलेक्ट्रिक केतली और हॉट वॉटर स्टेशन का काम कर सकता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 2050W हीटिंग सिस्टम दिया गया है जो करीब 3 सेकंड में गर्म पानी उपलब्ध कराता है। वहीं फास्ट मोड में यह 10 मिनट में बर्फ तैयार कर सकता है। डिवाइस में UV स्टरलाइजेशन, ऐप कंट्रोल, 2.6 लीटर वॉटर टैंक और स्मार्ट तापमान नियंत्रण जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसकी शुरुआती कीमत 2,969.1 युआन रखी गई है।
  • Oura Ring 5: छोटी सी रिंग करेगी नींद, दिल और सेहत को मॉनिटर, इस कीमत में हुई लॉन्च
    ŌURA ने अपना नया स्मार्ट रिंग Oura Ring 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह Oura Ring 4 के मुकाबले 40% छोटा है और बेहतर आराम के लिए डिजाइन किया गया है। नए स्मार्ट रिंग में टाइटेनियम बॉडी, IP68 वाटर रेजिस्टेंस, Health Radar सिस्टम और AI आधारित हेल्थ इनसाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस में लाइव वर्कआउट ट्रैकिंग, Blood Pressure Signals, GLP-1 Insights और Oura Advisor AI जैसे टूल्स भी शामिल हैं। Oura Ring 5 की ग्लोबल प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी शिपिंग 4 जून 2026 से शुरू होगी।
  • Amazon Echo Dot Max, Echo Studio 3 गुना ज्यादा Bass और Dolby Atmos के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Amazon ने भारत में अपने नए स्मार्ट स्पीकर्स Echo Dot Max और Echo Studio लॉन्च कर दिए हैं। Echo Dot Max में पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा Bass मिलने का दावा किया गया है, जबकि Echo Studio में Dolby Atmos और Spatial Audio सपोर्ट मिलता है। दोनों डिवाइसेज Alexa सपोर्ट, Smart Home Hub, Omnisense तकनीक और AZ3 सीरीज चिप्स के साथ आते हैं। Echo Dot Max की कीमत 10,999 रुपये और Echo Studio की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है।
  • बिना स्क्रीन वाला Luna Band भारत में लॉन्च: नींद, खाना और हेल्थ का रखेगा पूरा हिसाब!
    Luna Band को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्ट वियरेबल LifeOS आधारित AI सिस्टम के साथ आता है, जो शरीर के संकेतों, ब्लड मार्कर्स और लाइफस्टाइल डेटा का विश्लेषण करके यूजर्स को रियल टाइम हेल्थ सुझाव देने का दावा करता है। इसमें Voice Logging, Sleep AI, Nutrition AI और Haptic Alerts जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक Luna Band यूजर्स को दिनभर की गतिविधियों और हेल्थ प्लानिंग को आसान बनाने में मदद करेगा। फिलहाल डिवाइस Invite-Only मॉडल में उपलब्ध होगा।
  • आपका पालतू जानवर क्या कहना चाहता है? ये नया AI डिवाइस करेगा ट्रांसलेट
    चीन की टेक स्टार्टअप Meng Xiaoyi ने AI आधारित Pet Collar पेश किया है, जो पालतू जानवरों की आवाज, मूवमेंट और व्यवहार को रियल टाइम में एनालाइज करने का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस 95 प्रतिशत तक सटीकता के साथ जानवरों की भावनाओं और वोकल पैटर्न को समझ सकता है। यह डिवाइस Alibaba Cloud के Qwen Large Language Model पर आधारित है और कई सालों के Animal Voiceprint डेटा पर ट्रेन किया गया है। हालांकि कंपनी के दावों को लेकर वैज्ञानिक समुदाय में सवाल भी उठ रहे हैं क्योंकि अभी तक कोई स्वतंत्र Peer-Reviewed स्टडी सार्वजनिक नहीं की गई है।
  • Xiaomi लेकर आया स्मार्ट Vacuum Cleaner, 100 दिन तक नहीं बदलना पड़ेगा डस्ट बैग!
    Xiaomi ने चीन में नया Mijia Cordless Vacuum Cleaner 4 Max लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह अब तक का सबसे महंगा Mijia वैक्यूम क्लीनर हो सकता है। इसमें 800W ब्रशलैस मोटर, 280AW सक्शन पावर और 27,000Pa वैक्यूम लेवल मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक डस्ट कलेक्शन सिस्टम दिया गया है, जो कचरे को खुद 3 लीटर डस्ट बैग में ट्रांसफर कर देता है। इसके अलावा इसमें 4000mAh बैटरी, 90 मिनट रनटाइम और HyperOS कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। चीन में इसकी कीमत 1,999 युआन रखी गई है।
  • दिनभर स्क्रीन देखने से आंखें दुखती हैं? Xiaomi का नया स्मार्ट Eye Mask देगा मसाज, जानें कीमत
    Xiaomi ने Mijia Smart Massage Eye Mask का नया Light Sand कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। यह स्मार्ट आई मास्क आंखों की थकान कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें गर्म सेक, वाइब्रेशन मसाज और ऐप कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस में चार वाइब्रेशन मोटर्स और तापमान के दो लेवल मिलते हैं। यूजर्स Mijia ऐप के जरिए 2 से 30 मिनट तक का टाइमर सेट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें कई प्रीसेट मसाज मोड्स और हटाकर धोया जा सकने वाला फैब्रिक कवर भी दिया गया है।
  • कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
    DJI ने चीन में नई Romo 2 AI-पावर्ड Robot Vacuum और Mop Cleaner सीरीज लॉन्च की है। नई लाइनअप में DJI Romo P2 और Romo A2 मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने इनमें AI बेस्ड क्लीनिंग सिस्टम, ड्रोन टेक्नोलॉजी से इंस्पायर्ड ऑब्स्टेकल डिटेक्शन और 36000Pa सक्शन सिस्टम दिया है। रोबोट कारपेट, लिक्विड स्पिल और अलग-अलग फ्लोर कंडीशन्स को खुद पहचान सकता है। इसके अलावा इनमें 123 डिग्री मूव करने वाला रोबोटिक आर्म, UV सैनिटाइजेशन, ऑटोमैटिक सेल्फ-क्लीनिंग और 55W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
  • बिना स्क्रीन वाला Fitbit Air लॉन्च: फैशन के साथ ट्रैक करेगा आपकी पूरी लाइफस्टाइल, जानें कीमत
    Google ने नया Fitbit Air wearable डिवाइस लॉन्च किया है, जिसे छोटे और हल्के फिटनेस ट्रैकर के तौर पर पेश किया गया है। इसमें स्क्रीन नहीं दी गई है और पूरा कंट्रोल Google Health ऐप के जरिए होता है। डिवाइस में 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, HRV, Afib Alerts और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक Fitbit Air एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक बैटरी लाइफ दे सकता है। इसके अलावा इसमें Fast Charging, Bluetooth 5.0 और 50 मीटर तक Water Resistance का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Jio ने लॉन्च किया JioCarSync, अब बिना केबल के चलेगा Apple CarPlay और Android Auto
    JioThings ने भारत में नया JioCarSync लॉन्च किया है। यह 2-in-1 वायरलेस अडैप्टर कार में मिलने वाले वायर्ड Apple CarPlay और Android Auto सिस्टम को वायरलेस तरीके से इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस लगभग 5 सेकंड में ऑटो-कनेक्ट हो जाता है और Bluetooth 5.3 व 5GHz Wi-Fi सपोर्ट करता है। यूजर्स इसमें बिना केबल नेविगेशन, कॉलिंग और म्यूजिक स्ट्रीमिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्टीयरिंग व्हील कंट्रोल्स और वॉयस कमांड्स को भी सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 2,399 रुपये रखी गई है।
  • घर में पड़ा पुराना फोन कबाड़ नहीं है! इन 4 स्मार्ट तरीकों से करें यूज, बचेंगे हजारों रुपये
    पुराना स्मार्टफोन अक्सर घर में बेकार पड़ा रहता है, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह कई कामों में उपयोगी साबित हो सकता है। इसे CCTV कैमरा, Smart TV रिमोट, कार GPS या बच्चों के लर्निंग डिवाइस के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कुछ आसान ऐप्स और सेटिंग्स की जरूरत होती है, जिनसे फोन को नए काम के लिए तैयार किया जा सकता है। इस तरह आप न सिर्फ अपने पुराने फोन को दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त खर्च से भी बच सकते हैं और रोजमर्रा के काम आसान बना सकते हैं।

Smart Devices - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »