• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • आ गया ठंड से बचाने वाला Xiaomi का स्मार्ट स्कार्फ, माइनस में भी होगा तापमान तो नहीं लगेगी सर्दी, साथ में 5000mAh पावरबैंक फ्री

आ गया ठंड से बचाने वाला Xiaomi का स्मार्ट स्कार्फ, माइनस में भी होगा तापमान तो नहीं लगेगी सर्दी, साथ में 5000mAh पावरबैंक फ्री

यह स्मार्ट हीटिंग स्कार्फ काफी किफायती भी है। कीमत की बात की जाए तो इसकी कीमत 149 yuan ($21) रखी गई है। इसे फिलहाल चीन में Youpin वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

आ गया ठंड से बचाने वाला Xiaomi का स्मार्ट स्कार्फ, माइनस में भी होगा तापमान तो नहीं लगेगी सर्दी, साथ में 5000mAh पावरबैंक फ्री

Photo Credit: Youpin

ख़ास बातें
  • Xiaomi स्मार्ट टेम्पेरेचर कंट्रोल हीटिंग स्कार्फ लॉन्च कर दिया है।
  • Xiaomi स्मार्ट टेम्पेरेचर कंट्रोल हीटिंग स्कार्फ की कीमत 149 yuan है।
  • Xiaomi स्मार्ट टेम्पेरेचर कंट्रोल हीटिंग स्कार्फ सर्दी से बचाव करता है।
विज्ञापन
साल के अंत में आमतौर पर कई जगहों पर काफी कम टेम्पेरेचर रहता है। उदाहरण के लिए, चीन में रिपोर्ट्स के अनुसार, नवंबर 26 के बाद से विंटर सीजन में सबसे तेज कोल्ड वेव होने के आसार जताए जा रहे हैं। इस मौसम से 30 से ज्यादा प्रोविंस, रीजन और शहर प्रभावित होंगे। यहां बारिश, स्नो और स्ट्रांग विंड्स के भी आसार जताए जा रहे हैं। सर्दियों की तैयारी के लिए, Xiaomi ने स्मार्ट टेम्पेरेचर कंट्रोल हीटिंग स्कार्फ लॉन्च किया है।  
 

Xiaomi स्मार्ट टेम्पेरेचर कंट्रोल हीटिंग स्कार्फ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


इस नए प्रोडक्ट के बारे में Xiaomi के CEO Lei Jun ने अपने Weibo पेज से बताया था। यह स्मार्ट हीटिंग स्कार्फ यूजर को वार्म रखने के काम आता है। ऐसे करने के लिए यह एक बिल्ट-इन DuPont थर्मल इंसुलेशन फिलिंग मटेरियल का इस्तेमाल करता है। यह हाई-प्यूरिटी कार्बन नैनोट्यूब फिल्म हीटिंग टेक्नोलॉजी और टेम्पेरेचर सेंसर दोनों को एक तरह से अडॉप्ट कर लेता है। यह स्कार्फ मात्र 3 सेकंड में गर्म हो जाता है। इसमें हीटिंग टेम्पेरेचर को 3 स्तर – 38°C, 45°C, और 50°C पर सेट किया जा सकता है। इसमें मौजूद बड़ी हीटिंग शीट सिर्फ ठण्ड से बचाव नहीं करती बल्कि गर्दन को गर्म भी रखती है। 

सेफ्टी की बात करें तो स्कार्फ ओवर-करंट, ओवर-टेम्पेरेचर, शार्ट-सर्किट, ओपन-सर्किट और अन्य सुरक्षा भी प्रदान करता है। अगर कुछ गड़बड़ लगे तो इसका सिस्टम अपने आप पावर-ऑफ हो जाएगा। इसे वाशिंग मशीन में धोया भी जा सकता है। 
 

Xiaomi स्मार्ट टेम्पेरेचर कंट्रोल हीटिंग स्कार्फ की कीमत


यह स्मार्ट हीटिंग स्कार्फ काफी किफायती भी है। कीमत की बात की जाए तो इसकी कीमत 149 yuan ($21) रखी गई है। इसे फिलहाल चीन में Youpin वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह भी बता दें, अगर आप स्मार्ट टेम्परेचर-कंट्रोल्ड हीटिंग स्कार्फ का आर्डर देते हैं तो आपको 5000mAh का पावर  बैंक फ्री मिलेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Smart Heating Scarf, Powerbank, Smart Device, China
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »