• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi का अनोखा बेड खर्राटों से दिलाएगा छुटकारा, नींद के दौरान हार्ट रेट और सांस को करेगा ट्रैक

Xiaomi का अनोखा बेड खर्राटों से दिलाएगा छुटकारा, नींद के दौरान हार्ट रेट और सांस को करेगा ट्रैक

Xiaomi ने 8H Feel Leather Smart Electric Bed X Pro को पेश किया है जो कि 7 मई से शुरू होने वाले क्राउडफंडिंग कैंपेन के साथ उपलब्ध होगा। इस बेड को Xiaomi के इकोलॉजिकल चेन पार्टनर 8H द्वारा तैयार किया गया है।

Xiaomi का अनोखा बेड खर्राटों से दिलाएगा छुटकारा, नींद के दौरान हार्ट रेट और सांस को करेगा ट्रैक

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने 8H Feel Leather Smart Electric Bed X Pro को पेश किया है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने 8H Feel Leather Smart Electric Bed X Pro को पेश किया है।
  • इलेक्ट्रिक बेड बैक पर 60 और पैरों की तरफ 40 डिग्री एडजेस्ट होता है।
  • Bed X Pro में बेड के बैक में एक इंटेलिजेंट डिटेक्शन कोर दिया गया है।
विज्ञापन
Xiaomi ने 8H Feel Leather Smart Electric Bed X Pro को पेश किया है जो कि 7 मई से शुरू होने वाले क्राउडफंडिंग कैंपेन के साथ उपलब्ध होगा। इस बेड को Xiaomi के इकोलॉजिकल चेन पार्टनर 8H द्वारा तैयार किया गया है और इसे Xiaomi के Youpin प्लेटफॉर्म पर बेचा जाएगा। 8H Feel Leather Smart Electric Bed X Pro में रियर और लैग्स में ड्यूल मोटर दी गई हैं। मोटर्स 600 किलो तक वजन उठाने और आराम से मैनेज करने की क्षमता रखती हैं। मोटर्स 45dB से कम साइलेंट ऑपरेशन के अधिकतम ऑपरेटिंग साउंड के साथ साइलेंट ऑपरेशन प्रदान करती हैं।

इलेक्ट्रिक बेड बैक पर 60 डिग्री और पैरों की तरफ 40 डिग्री के तक एडजेस्ट हो सकता है और इसे 1 डिग्री के तौर पर ठीक से एडजेस्ट किया जा सकता है। बेड एंगल के लिए लोगों के अलग-अलग ग्रुप की जरूरतों के हिसाब से आपके DIY प्रीसेट बचाने के लिए दो मेमोरी पॉजिशन सेटिंग्स प्रदान करता है।

जैसे ही खर्राटों को पता चलता है तो फील एक्स ऑटोमैटिकली बिस्तर के पिछले हिस्से को 15 डिग्री ऊपर उठाता है और धीरे-धीरे सिर को बगल की ओर सोने के लिए एडजस्ट करता है, जिससे दिमाग को प्रयाप्त ऑक्सीजन सप्लाई के लिए एयरवे खुल जाता है। खर्राटे बंद होने पर यह आपकी नींद में खलल डाले बिना धीरे-धीरे सुपाइन अवस्था में वापस चले जाता है।

8H Feel Leather Intelligent Electric Bed X Pro में बेड के बैक में एक इंटेलिजेंट डिटेक्शन कोर दिया गया है जो बिना डिवाइस पहने 25 सेंटीमीटर मोटे गद्दे में आसानी से घुस सकता है और स्लीप एक्टिविटी को बहुत आराम से पता लगाता है। स्मार्ट बेड बाईं और दाईं तरफ ड्यूल मॉनिटरिंग कोर से भी लैस है जो आराम से एक से ज्यादा लोगों की नींद के डाटा को ट्रैक कर सकता है। डाटा में नींद के दौरान हार्ट रेट मॉनिटरिंग, सांस लेने की दर, खर्राटे और शरीर की गतिविधियों को ट्रैक करना शामिल है और यह नींद की क्वालिटी भी स्कोर कर सकता है।

8H स्मार्ट इलेक्ट्रिक बेड Mijia IoT इकोसिस्टम का पार्ट है क्योंकि इसे MIJIA ऐप के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है और अन्य स्मार्ट प्रोडक्ट्स से कनेक्ट किया जा सकता है जैसे कि सोते हुए ऑटोमैटिकली लाइट बंद करना और जब आप जागते हैं तो ऑटोमैटिकली पर्दे खोलना शामिल है।
 

कीमत


कीमत की बात की जाए तो 8H Feel Leather Smart Electric Bed X Pro की क्राउडफंडिंग कीमत 6399 yuan यानी कि लगभग 74,320 रुपये है, लेकिन उसके बाद कीमत 7399 yuan यानी कि लगभग 85,935 रुपये हो जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  8. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  9. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »