Samsung Galaxy Z Fold 8 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए दोनों डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सल के कैमरा दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन की 4,800 mAh की बैटरी सुपर फास्ट चार्जिंग और फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy Z Fold 8 लाइनअप पर काम कर रहा है, जिसमें Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra शामिल होने की उम्मीद है। टिपस्टर Lanzuk ने Naver पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Galaxy Z Fold 8 का प्रोफाइल काफी लाइट होगा। टिपस्टर ने उन लोगों का हवाला देते हुए कहा जिन्होंने कथित तौर पर इस फोन को इस्तेमाल करके देखा है। दावा किया गया कि फोन का वजन बहुत कम है। लाइट डिजाइन फोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक हो सकता है।
US FCC की वेबसाइट पर Samsung Galaxy Z Fold 8 की मॉडल नंबर - SM-F971U के साथ लिस्टिंग हुई है। यह इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का अमेरिका में लॉन्च होने वाला वर्जन हो सकता है। इस लिस्टिंग से Samsung Galaxy Z Fold 8 के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में छोटा कवर डिस्प्ले और चौड़ी इंटरनल स्क्रीन हो सकती है।
आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Samsung Galaxy Z Fold 7 में 4,400 mAh की बैटरी है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले का साइज और डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold 7 के समान हो सकता है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 6.5 एक्सटर्नल डिस्प्ले और 8 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले हो सकता है।
Motorola Razr Fold का मुकाबला Google Pixel 10 Pro Fold और Samsung Galaxy Z Fold 7 से हो रहा है। वहीं Motorola Razr Fold के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,999 रुपये है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold के 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,72,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy Z Fold 7 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,999 रुपये है।
आगामी स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर 9.5 mm और अनफोल्ड करने पर 4.5 mm की थिकनेस हो सकती है। इसकी तुलना में iPhone Air की थिकनेस 5.6 mm और Samsung Galaxy Z Fold 7 की अनफोल्ड करने पर थिकनेस लगभग 4.2 mm की है। iPhone Ultra में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है। इसमें 6.5 इंच की कवर डिस्प्ले और 8 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले होगी। दोनों डिस्प्ले 120Hz डायनामिक AMOLED डिस्प्ले से लैस होंगी। इंटरनल डिस्प्ले में ड्यूल लेयर अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) का उपयोग किया जाएगा। Galaxy Z Fold 8 में लेजर-ड्रिल्ड डिस्प्ले मेटल सपोर्ट प्लेट का उपयोग होने की संभावना है।
Samsung Galaxy Wide Fold में लगभग 4,800 mAh की कैपेसिटी वाली डुअल-सेल बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौरपर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की IMEI पर लिस्टिंग हुई थी। इससे Samsung's Galaxy Wide Fold के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च का संकेत मिला था। इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
अमेजन पर Samsung Galaxy Z Fold 5 5G पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। Galaxy Z Fold 5 5G का 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 93,500 रुपये में लिस्ट है, जबकि जुलाई, 2023 में 1,64,999 रुपये में लॉन्च किया था। बैंक ऑफर की बात करें तो अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से 5% कैशबैक मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 42,000 रुपये की अतिरिक्त बचत हो सकती है।
कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 10 Pro Fold में इस्तेमाल की गई बैटरी से भी यह अधिक कैपेसिटी वाली हो सकती है। एपल ने iPhone 17 Pro Max में 5,088 mAh के साथ अपने किसी स्मार्टफोन की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 की मैन्युफैक्चरिंग 'लेजर ड्रिलिंग मेटल प्लेट टेक्नोलॉजी' के इस्तेमाल से की जा सकती है। इससे इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की इनर स्क्रीन पर क्रीज को न्यूनतम किया जा सकेगा। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस वर्ष पेश किए गए सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 में 4,400 mAh की बैटरी दी गई है।
भारत में Vivo X Fold 5 से लेकर Samsung Galaxy Z Fold 7, Google Pixel 9 Pro Fold, iPhone 16 Pro Max और Samsung Galaxy Z Flip 7 जैसे स्मार्टफोन 1 लाख रुपये से ज्यादा के बजट में उपलब्ध हैं। Vivo X Fold 5 के 16GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये है। Samsung Galaxy Z Fold 7 के 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,999 रुपये है।
Google Pixel 10 Pro Fold की टक्कर Vivo X Fold 5 और Samsung Galaxy Z Fold 7 से हो रही है। Google Pixel 10 Pro Fold का 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,72,999 रुपये में आता है। वहीं Vivo X Fold 5 के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy Z Fold 7 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,86,999 रुपये है।
Samsung Galaxy Z Fold 6 5G विजय सेल्स पर डिस्काउंट पर मिल रहा है। Samsung Galaxy Z Fold 6 5G का 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट वियज सेल्स पर 99,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 4000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 94,990 रुपये हो जाएगी।
Amazon Mega Electronics Days में Samsung Galaxy Z Fold 5 5G का 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,02,222 रुपये में लिस्ट है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 100,722 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 47,200 रुपये की बचत हो सकती है।