Motorola ने भारत में अपना पहला नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Google Pixel 10 Pro Fold और Samsung Galaxy Z Fold 7 से हो रही है।
Photo Credit: Motorola/Google/Samsung
Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7
Motorola ने भारत में अपना पहला नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Google Pixel 10 Pro Fold और Samsung Galaxy Z Fold 7 से हो रही है। Motorola Razr Fold ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Google Pixel 10 Pro Fold में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 7 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Motorola Razr Fold, Google Pixel 10 Pro Fold और Samsung Galaxy Z Fold 7 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत
Motorola Razr Fold के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,999 रुपये है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold के 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,72,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy Z Fold 7 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,86,999 रुपये है।
डिस्प्ले
Motorola Razr Fold में 8.1 इंच की 2K LTPO pOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2484×2232 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं 6.56 इंच की LTPO pOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2520×1080 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold में 6.4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2364 पिक्सल, 60-120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें 8.0 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2076x2152 पिक्सल, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि Samsung Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1856x2160 पिक्सल और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनस है। इसमें 6.5 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2520 पिक्सल और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो है।
प्रोसेसर
Motorola Razr Fold में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold में Google Tensor G5 चिपसेट आता है। जबकि Samsung Galaxy Z Fold 7 ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस किया गया है।
रैम और स्टोरेज
Motorola Razr Fold में 12GB / 16GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold में 16GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज आती है। जबकि Samsung Galaxy Z Fold 7 में 12GB/16GB RAM और 256GB/512GB/1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Motorola Razr Fold ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। जबकि Samsung Galaxy Z Fold 7 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
Motorola Razr Fold के रियर में f/1.6 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 127 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) वाला 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। जबकि Samsung Galaxy Z Fold 7 के रियर में F1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, F2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और F2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा मिलता है।
फ्रंट कैमरा
Motorola Razr Fold में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल इंटरनल फ्रंट कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का एक्सटर्नल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा आता है। जबकि Samsung Galaxy Z Fold 7 में F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी बैकअप
Motorola Razr Fold में 6000mAh बैटरी मिलती है जो कि 80W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold में 5015mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W वायर्ड और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Samsung Galaxy Z Fold 7 में 4,400mAh की बैटरी आती है जो कि 25W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Motorola Razr Fold में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और NFC शामिल है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 3.2 दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy Z Fold 7 में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और एनएफसी आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब