50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ

Samsung ने आज बुधवार को लंदन में Galaxy Unpacked इवेंट में वाइड-ओपन फोल्डेबल Samsung Galaxy Z Fold 8 पेश किया है।

50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Z Fold 8 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच की AMOLED 2X इंटरनल डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 में 4,800mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Samsung ने आज बुधवार को लंदन में Galaxy Unpacked इवेंट में वाइड-ओपन फोल्डेबल Samsung Galaxy Z Fold 8 पेश किया है। Galaxy Z Fold 8 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट मिलता है। यह फोन 4,800mAh की बैटरी के साथ आता है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए Samsung Galaxy Z Fold 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Price

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹1,79,999, 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,99,999 और 16B+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,39,999 है। इस फोन पर ₹5,000 डिस्काउंट मिल रहा है। Z Fold 8 Ultra ग्रेफाइट, क्रीम और लैवेंडर कलर में उपलब्ध है। जबकि पिस्ताशियो कलर ऑप्शन सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगा।  यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध हो गया है। लॉन्च ऑफर के तहत Samsung 5TB क्लाउड स्टोरेज के साथ Google AI Pro का छह महीने का ट्रायल दे रहा है। सैमसंग नए Galaxy Z Fold 8 के साथ 6 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है। जो ग्राहक सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से Galaxy Z Fold 8 खरीदेंगे और हर महीने चलने वाले Samsung Care+ प्लान के लिए साइन अप करेंगे, उन्हें पहले 3 महीने का कवरेज बिना किसी अतिरिक्त खर्च के मिलेगा।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Features & Specifications

Samsung Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X इंटरनल डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1848x2448 पिक्सल, 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं 5.5 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1972x1248 पिक्सल, 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 10:16 आस्पेक्ट रेशियो है। यह फोन IP48 रेटिंग से लैस किया गया है।  कवर डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Ceramic 3 से प्रोटेक्टेड है, वहीं रियर में Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। Galaxy Z Fold 8 एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 पर काम करता है। Galaxy Z Fold 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Fold 8 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। 10 मेगापिक्सल का इनर डिस्प्ले कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। Galaxy Z Fold 8 में 4,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। डाइमेंशन की बात करें तो अनफोल्ड होने पर Galaxy Z Fold 8 की लंबाई 123.9 मिमी, चौड़ाई 161.4 मिमी, मोटाई 4.5 मिमी है, वहीं फोल्ड होने लंबाई 123.9 मिमी, चौड़ाई 81.9 मिमी, मोटाई 9.7 मिमी और वजन 201 ग्राम है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग से भी लैस है।

नया फोल्डेबल फोन एक नए वाइड-ओपन स्टाइल के साथ आता है। इस फोन में 10:16 का कवर स्क्रीन है, जो मैसेज, छोटे वीडियो और दूसरी चीजों को जल्दी से देखने या इस्तेमाल करने के लिए है। वहीं 4:3 का इंटरनल डिस्प्ले वीडियो देखने, किताबें पढ़ने या गेम खेलने के दौरान शानदार अनुभव देता है। कंपनी ने नई फ्लेक्स टाइटेनियम टेक्नोलॉजी भी शामिल की है। इसमें टाइटेनियम-अलॉय फिल्म को टाइटेनियम प्लेट के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का कहना है कि इससे फोन की मजबूती से समझौता किए बिना उसे स्लिम बनाया जा सकता है। सैमसंग का कहना है कि इससे फोन खोलने पर हिंज का अनुभव बदल जाता है।

सैमसंग ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ड्यूल रिकॉर्डिंग फीचर पेश किया है जो कि यूजर्स को डिवाइस के दोनों तरफ से वीडियो रिकॉर्ड करने और साथ ही कवर डिस्प्ले पर प्रीव्यू करने की सुविधा देता है। नया माई फैनकैम फीचर चुने हुए सब्जेक्ट को अपने-आप ट्रैक कर सकता है और फ्रेमिंग को पसंदीदा आस्पेक्ट रेश्यो में एडजस्ट कर सकता है, जिससे वीडियो शेयर करने से पहले मैनुअल एडिटिंग की जरूरत कम हो जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »