200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ

Samsung ने आज बुधवार को लंदन में हुए Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च कर दिया है।

200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 10 मेगापिक्सल का कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 200 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 8 इंच की AMOLED इंटरनल डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Samsung ने आज बुधवार को लंदन में हुए Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च कर दिया है। Galaxy Z Fold 8 Ultra में 8 इंच की AMOLED इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच की कवर डिस्प्ले दी गई है। Galaxy Z Fold 8 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra Price

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹1,99,999, 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,19,999 और 16B+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,59,999 है। इस फोन पर ₹5,000 डिस्काउंट मिल रहा है। Z Fold 8 Ultra ग्रेफाइट, क्रीम और वॉयलेट कलर में उपलब्ध है। ग्राहक Samsung के ऑनलाइन स्टोर से फोन खरीदने पर स्पेशल ग्रीन शैडो फिनिश भी ले सकते हैं। कुछ खास मार्केट में इस नए फोल्डेबल फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। लॉन्च ऑफर के तहत Samsung 5TB क्लाउड स्टोरेज के साथ Google AI Pro का छह महीने का ट्रायल दे रहा है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra Features & Specifications

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 8 इंच की AMOLED इंटरनल डिस्प्ले और 6.5 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले है। दोनों डिस्प्ले 120Hz तक का वेरिएबल रिफ्रेश का सपोर्ट करती हैं। वहीं प्राइमरी डिस्प्ले 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। कवर डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Ceramic 3 से प्रोटेक्टेड है, वहीं रियर में Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। Galaxy Z Fold 8 Ultra एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 पर काम करता है। Galaxy Z Fold 8 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है। इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। यह बड़ा ग्रेफाइट कूलिंग स्ट्रक्चर से भी लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Fold 8 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। Galaxy Z Fold 8 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। डाइमेंशन की बात करें तो अनफोल्ड होने पर Galaxy Z Fold 8 Ultra की लंबाई 158.4 मिमी, चौड़ाई 143.2 मिमी, मोटाई 4.1 मिमी है, वहीं फोल्ड होने लंबाई 158.4 मिमी, चौड़ाई 72.8 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 215 ग्राम है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग से भी लैस है।

Samsung का दावा है कि उसने नाउ ब्रीफ, नाउ नज और जेमिनी इंटेलीजेंस के साथ Galaxy AI फंक्शनैलिटी को बेहतर किया है। कंपनी का कहना है कि Gemini 40 से ज्यादा सपोर्टेड ऐप्स और सर्विसेज पर ऑटोमेटेड काम कर सकता है। Gemini Notebook के बारे में दावा किया जाता है कि यह नोट्स, इमेज, रिकॉर्डिंग, फाइल और डॉक्यूमेंट्स को एक ही वर्कस्पेस में एक साथ ला सकता है। इसके अलावा One UI 9 में AI ऑटोमेशन को एक ही जगह पर देखने के लिए एक नया एआई एसिस्टेंट एक्टिविटी डैशबोर्ड भी शामिल है।  इस फोल्डेबल में Samsung की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें टाइटेनियम-अलॉय फिल्म और बेहतर टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल होता है। कंपनी का दावा है कि इससे दबाव और झटके को झेलते हुए डिस्प्ले को बेहतर सपोर्ट मिलता है। इस टेक्नोलॉजी के बारे में यह भी कहा गया है कि यह समय के साथ डिस्प्ले पर पड़ने वाली क्रीज को कम करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »