Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Motorola Razr Fold: जानें कौन सा है बेस्ट?

Google ने अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra और Motorola Razr Fold से हो रही है।

Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Motorola Razr Fold: जानें कौन सा है बेस्ट?

Photo Credit: Google/Samsung/Motorola

Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Motorola Razr Fold

ख़ास बातें
  • Google Pixel 11 Pro Fold में Google Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है।
  • Motorola Razr Fold में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Google ने अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra और Motorola Razr Fold से हो रही है। Google Pixel 11 Pro Fold में गूगल टेंसर जी6 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Motorola Razr Fold में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Google Pixel 11 Pro Fold, Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra और Motorola Razr Fold के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Motorola Razr Fold

कीमत

Google Pixel 11 Pro Fold के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,86,999 है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹1,99,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,19,999 है। जबकि Motorola Razr Fold के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,59,999 और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,69,999 है। 

डिस्प्ले

Google Pixel 11 Pro Fold में 8 इंच की OLED Super Actua Flex डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2076x2152 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 372 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं 6.5 इंच की OLED Super Actua कवर डिस्प्ले आती है, जिसका 1080x2342 पिक्सल, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो,  120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 8 इंच की AMOLED इंटरनल डिस्प्ले और 6.5 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले है, जिसका 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश है, जिसमें प्राइमरी डिस्प्ले 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। जबकि Motorola Razr Fold में 8.1 इंच की 2K LTPO pOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2484×2232 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं 6.56 इंच की LTPO pOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2520×1080 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Google Pixel 11 Pro Fold में Google Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है। जबकि Motorola Razr Fold में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर दिया गया है।

रैम और स्टोरेज

Google Pixel 11 Pro Fold में 16GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। जबकि Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 16GB तक RAM और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज आती है। वहीं Motorola Razr Fold में 12GB / 16GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम

Google Pixel 11 Pro Fold एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 के साथ आता है। जबकि Motorola Razr Fold ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एंड्रॉयड 16 के साथ आता है।

कैमरा सेटअप

Google Pixel 11 Pro Fold के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 10.5 मेगापिक्सल का कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि Motorola Razr Fold के रियर में f/1.6 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है।

फ्रंट कैमरा

Google Pixel 11 Pro Fold के फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ दो 10 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं Motorola Razr Fold में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल इंटरनल फ्रंट कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का एक्सटर्नल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी बैकअप

Google Pixel 11 Pro Fold में 4,806mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। जबकि Motorola Razr Fold में 6000mAh बैटरी मिलती है जो कि 80W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Google Pixel 11 Pro Fold में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। जबकि Motorola Razr Fold में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और NFC मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 140km रेंज वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक Kona EL Kahuna हुई लॉन्च, कीमत 3.33 लाख रुपये!
  2. Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Motorola Razr Fold: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
  4. PM E-DRIVE Scheme: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सरकार देगी कितना पैसा? यहां जानें पूरी स्कीम
  5. Garmin की पहली स्मार्ट रिंग लॉन्च करने की तैयारी! Samsung, Oura को देगी टक्कर
  6. 2,371 रुपये की EMI पर iPhone! 12 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, iNvent ने लगाई Freedom सेल
  7. 48 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. Rogbid ने लॉन्च किए Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर्स से लैस, ऑफिस में पहनो या आउटडोर! जानें कीमत
  9. Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM
  10. Google Pixel Tag भारत में लॉन्च, खोया सामान ढूंढने के आएगा काम, एक आवाज पर बजेगा अलार्म!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »