Samsung Galaxy Z Fold 8 vs Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Samsung ने भारत में अपना पहला नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Motorola Razr Fold और Google Pixel 10 Pro Fold से हो रही है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 vs Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Photo Credit: Samsung/Motorola/Google

Samsung Galaxy Z Fold 8 vs Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर है।
  • Motorola Razr Fold में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर है।
  • Google Pixel 10 Pro Fold में Google Tensor G5 चिपसेट आता है।
विज्ञापन

Samsung ने भारत में अपना पहला नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Motorola Razr Fold और Google Pixel 10 Pro Fold से हो रही है। Samsung Galaxy Z Fold 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Motorola Razr Fold में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Google Pixel 10 Pro Fold में Google Tensor G5 प्रोसेसर आता है। आइए Samsung Galaxy Z Fold 8, Motorola Razr Fold और Google Pixel 10 Pro Fold के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 vs Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold

कीमत

Samsung Galaxy Z Fold 8 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹1,79,999, 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,99,999 और 16B+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,39,999 है। जबकि Motorola Razr Fold के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,59,999 और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,69,999 है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold के 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,72,999 है।

डिस्प्ले

Samsung Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X इंटरनल डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1848x2448 पिक्सल, 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं 5.5 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1972x1248 पिक्सल, 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 10:16 आस्पेक्ट रेशियो है। वहीं Motorola Razr Fold में 8.1 इंच की 2K LTPO pOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2484×2232 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं 6.56 इंच की LTPO pOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2520×1080 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। जबकि Google Pixel 10 Pro Fold में 6.4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2364 पिक्सल, 60-120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें 8.0 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2076x2152 पिक्सल, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर

Samsung Galaxy Z Fold 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Motorola Razr Fold में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold में Google Tensor G5 चिपसेट आता है।

रैम और स्टोरेज

Samsung Galaxy Z Fold 8 में 16GB तक RAM और 1TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। जबकि Motorola Razr Fold में 12GB / 16GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold में 16GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज आती है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम

Samsung Galaxy Z Fold 8 एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 पर काम करता है। जबकि Motorola Razr Fold ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy Z Fold 8 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। 10 मेगापिक्सल का इनर डिस्प्ले कैमरा दिया गया है। जबकि Motorola Razr Fold के रियर में f/1.6 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 127 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) वाला 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।

फ्रंट कैमरा

Samsung Galaxy Z Fold 8 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। जबकि Motorola Razr Fold में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल इंटरनल फ्रंट कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का एक्सटर्नल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा आता है।

बैटरी बैकअप

Samsung Galaxy Z Fold 8  में 4,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। जबकि Motorola Razr Fold में 6000mAh बैटरी मिलती है जो कि 80W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold में 5015mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W वायर्ड और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Samsung Galaxy Z Fold 8 में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Motorola Razr Fold में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और NFC शामिल है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 3.2 दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Samsung Galaxy Z Fold 8 vs Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. पासवर्ड भूले गए? घबराएं नहीं, Google लाई 'सेल्फी वीडियो' फीचर, पासवर्ड भूलने पर भी चुटकी में होगा लॉगिन, जानें कैसे
  4. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  5. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  6. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  7. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  8. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  9. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  10. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »