3 कैमरा वाले OnePlus Ace 5 का डिजाइन लीक, 100W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस!

Ace 5 फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला BOE OLED फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

3 कैमरा वाले OnePlus Ace 5 का डिजाइन लीक, 100W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस!

Photo Credit: Weibo/Digital Chat Station

OnePlus Ace 5 फोन के रियर में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है जिसमें तीन कैमरा सेंसर होंगे।

ख़ास बातें
  • Ace 5 Pro में BOE का X2 फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
  • प्रो मॉडल में कंपनी Snapdragon 8 Elite चिपसेट दे सकती है।
विज्ञापन
OnePlus अपनी पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज OnePlus Ace में अगले महीने एक और एडीशन करने जा रही है। कंपनी OnePlus Ace 5 सीरीज के लॉन्च की तैयारी कर चुकी है। स्मार्टफोन सीरीज दिसंबर में मार्केट में दस्तक देने वाली है। काफी समय से इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर चर्चा गर्म है और लीक्स में लगातार फीचर्स का खुलासा किया जा रहा है। OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 Pro मॉडल इस सीरीज में लॉन्च हो सकते हैं। अब लॉन्च से पहले OnePlus Ace 5 फोन के रेंडर्स भी सामने आ गए हैं। 

OnePlus Ace 5 सीरीज अगले महीने चीन में पेश किए जाने के लिए तैयार है। सीरीज में कंपनी Qualcomm के Snapdragon चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है। OnePlus Ace 5 फोन के रेंडर्स लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। टिप्स्टर Digital Chat Station ने ये रेंडर शेयर किए हैं। टिप्स्टर के मुताबिक, फोन में पंचहोल डिजाइन मिलेगा जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। फोन अपने परंपरागत अलर्ट स्लाइडर से लैस होगा जो कि लेफ्ट साइड में मौजूद होगा। इसमें रियर में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इसमें तीन कैमरा सेंसर मौजूद होंगे और साथ में LED फ्लैश भी होगा।  

टिप्स्टर के अनुसार, फोन में प्योर स्ट्रेट स्क्रीन होगी जिस पर क्रिस्टल शील्ड ग्लास का प्रोटेक्शन होगा। इसमें मिडल में मेटल का फ्रेम होगा जबकि बॉडी सिरेमिक की होगी। फोन Sky Blue कलर में आ सकता है। संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं, प्रो मॉडल में कंपनी Snapdragon 8 Elite चिपसेट दे सकती है।

हालिया रिपोर्ट्स में सामने आई जानकारी के अनुसार, Ace 5 फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला BOE का OLED फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। लेकिन फोन में वायरलेस चार्जिंग नहीं मिलने की बात टिप्स्टर ने कही है जो कि कुछ यूजर्स को निराश भी कर सकता है। वहीं, Ace 5 Pro में BOE का X2 फ्लैट डिस्प्ले होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »