Ps5 India

Ps5 India - ख़बरें

  • हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
    Sony ने PlayStation Plus की जुलाई 2026 Monthly Games लाइनअप जारी कर दी है। इस महीने PS Plus Essential, Extra और Deluxe/Premium प्लान के सब्सक्राइबर्स को Call of Duty: Modern Warfare 3, For the King 2 और CrossCode फ्री में मिलेंगे। ये गेम्स 7 जुलाई से उपलब्ध होंगे और 3 अगस्त तक PlayStation लाइब्रेरी में क्लेम किए जा सकेंगे। वहीं जून की गेम्स लाइनअप 6 जुलाई तक ही उपलब्ध रहेगी। इनमें Call of Duty: Modern Warfare 3 सबसे बड़ा आकर्षण है, जिसमें सिंगल प्लेयर कैंपेन, मल्टीप्लेयर और Zombies Mode का सपोर्ट मिलता है।
  • GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
    Rockstar Games ने GTA 6 की भारत में आधिकारिक कीमत का खुलासा कर दिया है। गेम का Standard Edition 5,999 रुपये और Ultimate Edition 7,499 रुपये में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। PlayStation 5 और Xbox Series X/S यूजर्स अभी से गेम बुक कर सकते हैं। Ultimate Edition में एक्सक्लूसिव व्हीकल्स, हथियार, आउटफिट्स और अतिरिक्त गेमप्ले कंटेंट मिलेगा। वहीं, 20 नवंबर 2026 से पहले गेम खरीदने या प्री-ऑर्डर करने वाले खिलाड़ियों को Vintage Vice City Pack भी मिलेगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि फिजिकल बॉक्स में डिस्क नहीं, बल्कि डिजिटल डाउनलोड कोड मिलेगा।
  • गेमर्स को Sony का बड़ा झटका! PS5 खरीदना हुआ महंगा, बढ़ी कीमत
    Sony ने अपने PlayStation 5 कंसोल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 2 अप्रैल से लागू होगी। इस बदलाव के बाद PS5 के सभी मॉडल्स, जिसमें स्टैंडर्ड, डिजिटल और Pro वर्जन शामिल हैं, पहले से काफी महंगे हो गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी वजह ग्लोबल इकोनॉमिक प्रेशर है। पिछले एक साल में यह दूसरी बार है जब PS5 की कीमत बढ़ाई गई है, जिससे कुल कीमत में $100 तक का इजाफा हो चुका है। फिलहाल भारत में नई कीमतों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले समय में बदलाव संभव है।
  • PS5 Pro की भारत एंट्री तय? BIS लिस्टिंग लेकर आई गेमर्स के लिए खुशखबरी
    Sony का PS5 Pro कंसोल हाल ही में Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके भारत लॉन्च की संभावना बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लिस्टिंग में CFI 7121 मॉडल नंबर देखा गया है, जिसे PS5 Pro से जोड़ा जा रहा है। आमतौर पर BIS लिस्टिंग किसी डिवाइस के लॉन्च से कुछ समय पहले सामने आती है। फिलहाल Sony ने भारत में PS5 Pro के लॉन्च या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर यह कंसोल भारत में लॉन्च होता है तो इसकी कीमत करीब 75,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
  • Sony Year-End Holiday Sale: PS5 पर बंपर डिस्काउंट, Games पर भी 3 हजार से ज्यादा छूट!
    PlayStation India ने Holiday Sale 2025 की घोषणा की है, जो 23 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस सेल के दौरान PS5 एक्सेसरीज के साथ-साथ चुनिंदा PS5 और PS4 गेम्स पर बड़ी छूट दी जा रही है। कंपनी के मुताबिक, यह ऑफर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा गेमर्स इसका फायदा उठा सकें। Amazon, Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के अलावा Croma, Reliance Digital और Sony Center जैसे रिटेल स्टोर्स पर भी डील्स मिलेंगी। सभी ऑफर्स स्टॉक रहने तक वैलिड रहेंगे।
  • PlayStation खरीदने का अच्छा मौका! PS5 Slim पर Rs 5 हजार की फ्लैट छूट, यहां से खरीदें
    Sony ने भारत में PlayStation 5 कंसोल्स पर 'Summer Sale' की घोषणा की है। यह ऑफर PS5 के चुनिंदा Slim मॉडल्स पर लागू होगा, जिन पर सीमित समय के लिए 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्कउंट दिया जा रहा है। फिजिकल एडिशन, जिसमें Blu-Ray डिस्क ड्राइव आता है, अब 49,990 रुपये (मूल कीमत 54,990 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं, डिजिटल एडिशन 44,990 रुपये से घटकर 39,990 रुपये में मिल रहा है। दोनों ही वेरिएंट्स पर 5,000 रुपये की फ्लैट छूट मिल रही है।
  • Sony PS5 Slim को Rs. 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें, बैंक डिस्काउंट ऑफर अलग से!
    Sony PlayStation 5 (PS5) Slim को Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days सेल में 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका है। सीमित समय के लिए इन दोनों फेस्टिव सेल के दौरान PS5 Slim के डिस्क और डिजिटल, दोनों वेरिएंट को सस्ता लिस्ट किया गया है। इतना ही नहीं, इस दौरान कुछ ऐसे ऑफर्स भी हैं, जो डील को को और आकर्षक बना सकते हैं।
  • PlayStation Black Friday Sale 2023: PS5 और PS4 कंसोल, गेम्स और एसेसरीज पर 80% तक का डिस्काउंट
    PS5 और PS4 दोनों कंसोल के गेम्स पर भी भारी छूट मिल रही है। PS5 के लिए God of War Ragnarok 4,999 रुपये के बजाय 2,999 रुपये में मिल रहा है।
  • दूसरी रीस्टॉक सेल में भी चंद मिनटों में खत्म हुआ PS5 का स्टॉक, जानें इसमें क्या है खास
    यदि आप इस सेल में भी PS5 नहीं मिला है, तो आप सभी रिटेल स्टोर्स पर अगली सेल के नोटिफिकेशन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
  • बुकिंग शुरू होने के चंद मिनटों में सोल्ड आउट हुआ Playstation 5, जानें इस लेटेस्ट कंसोल की कीमत
    प्रति ग्राहक एक यूनिट की लिमिट के चलते भी कंसोल सभी ई-रिटेल स्टोर्स पर चंद मिनटों में सोल्ड आउट हो गया। फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने अनुभव भी शेयर किए।

Ps5 India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »