PlayStation Black Friday Sale 2023: PS5 और PS4 कंसोल, गेम्स और एसेसरीज पर 80% तक का डिस्काउंट

सेल Amazon India, Croma, Flipkart, GamestheShop, Reliance Digital, ShopatSC और Vijay Sales सहित सभी अधिकृत खुदरा विक्रेताओं पर लाइव होगी।

PlayStation Black Friday Sale 2023: PS5 और PS4 कंसोल, गेम्स और एसेसरीज पर 80% तक का डिस्काउंट
ख़ास बातें
  • सेल शुक्रवार, 17 नवंबर से शुरू हो गई है और 30 नवंबर को समाप्त होगी
  • इस दौरान कंसोल और एसेसरीज के साथ गेम्स पर भी भारी छूट मिल रही है
  • God of War: Ragnarok और रीमास्टर्ड Last of US I भी सस्ते मिल रहे हैं
विज्ञापन
PlayStation फिर से अपनी ब्लैक फ्राइडे सेल लेकर आ रहा है, जिसमें गेम्स और हाई-एंड हार्डवेयर पर भारी छूट का वादा किया गया है। सेल शुक्रवार, 17 नवंबर से शुरू हो गई है और कुछ हफ्तों तक चलेगी। सर्दी शुरू हो गई है और ऐसे में गेम्स को स्टॉक करके रखने वाले गेमर्स के लिए यह बेहतरीन मौका है, क्योंकि इस सेल के दौरान गेम्स पर 80% तक के डिस्काउंट मिलने का दावा किया गया है। PS5 Cricket 24 बंडल को भी वापस लाया गया है, जिसे सीमित ऑफर के तहत पिछले महीने ICC वर्ल्ड कप के शुरू होने पर लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत  47,990 रुपये है। यह बंडल कंसोल के 4K ब्लूरे-एनेबल डिस्क वेरिएंट और टाइटैनिक स्पोर्ट्स गेम के लिए एक वाउचर कोड के साथ पैक किया गया है। PlayStation ब्लैक फ्राइडे सेल 30 नवंबर को समाप्त होगी।

Sony इस सेल के दौरान डुअलसेंस कंट्रोलर की कीमत भी कम कर सकती है। हालांकि इसके बारे में फिलहाल स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया गया है। खबर लिखते समय तक इसे रिटेल स्टोर्स पर मूल कीमत - 6,390 रुपये के आसपास ही बेचा जा रहा था। हमेशा की तरह, सेल Amazon India, Croma, Flipkart, GamestheShop, Reliance Digital, ShopatSC और Vijay Sales सहित सभी अधिकृत खुदरा विक्रेताओं पर लाइव होगी।

फर्स्ट-पार्टी प्लेस्टेशन गेम्स की साइट पर भी अच्छी सेल लगी है। PS5 और PS4 दोनों कंसोल के गेम्स पर भी भारी छूट मिल रही है। PS5 के लिए God of War Ragnarok 4,999 रुपये के बजाय 2,999 रुपये में मिल रहा है। PS4 डिस्क वर्जन के लिए GOW: Ragnarok को 3,999 रुपये के बजाय 2,499 रुपये में बेचा जा रहा है। The Last of US Part I (2013 वाले मूल वर्जन का रीमेक) भी डिस्काउंटेड प्राइस पर उपलब्ध है। इस सेल में Horizon: Forbidden West को 3,499 रुपये के बजाय 2,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा, नए Plus मेंबर्स 12 महीने की मेंबरशिप पर 30 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं। आमतौर पर एक स्टैंडर्ड एनुअल मेंबरशिप की लागत 3,949 रुपये पड़ती है। इसके अलावा, मौजूदा PS Plus ग्राहक एसेंशियल प्लान से एक्स्ट्रा में अपग्रेड करते समय 25 प्रतिशत और डीलक्स/प्रीमियम में अपग्रेड करते समय 30 प्रतिशत की बचत कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »