• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • दूसरी रीस्टॉक सेल में भी चंद मिनटों में खत्म हुआ PS5 का स्टॉक, जानें इसमें क्या है खास

दूसरी रीस्टॉक सेल में भी चंद मिनटों में खत्म हुआ PS5 का स्टॉक, जानें इसमें क्या है खास

खबर है कि Games The Shop वेबसाइट प्री-ऑर्डर शुरू होने से 15 मिनट पहले ही डाउन हो गई थी और फिर लंबे समय तक ठीक नहीं हुई।

दूसरी रीस्टॉक सेल में भी चंद मिनटों में खत्म हुआ PS5 का स्टॉक, जानें इसमें क्या है खास

Playstation 5 की भारत में कीमत 49,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • PS5 की भारत में दूसरी प्री-ऑर्डर सेल हुई थी
  • एक बार फिर चंद मिनटों में सोल्ड आउट हो गया लेटेस्ट सोनी कंसोल
  • भारत में 39,990 रुपये से शुरू होती है कीमत
विज्ञापन
PlayStation 5 के रीस्टॉक्स एक बार फिर से कुछ मिनटों में सोल्ड आउट हो गया। PS5 के लिए भारत के प्री-ऑर्डर गुरुवार, 27 मई को दोपहर 12 बजे एक बार फिर से शुरू हुए थे और ग्राहकों का कहना है कि इस बार फिर स्टॉक कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया। अन्य सभी स्टोर्स पर PS5 तुरंत सोल्ड आउट दिखाई दिया, लेकिन ग्राहकों की मानें तो Amazon में स्टॉक कुछ मिनटों तक टिका रहा। पिछली बार भी अमेजन के जरिए काई ग्राहक अपना लेटेस्ट प्लेस्टेशन प्री-ऑर्डर करने में कामयाब रहे थे, जबकि Flipkart, Croma, Vijay Sales, ShopAtSony समेत अन्य रिटेल स्टोर्स पर PS5 तुरंत सोल्ड आउट हो गया था

खबर है कि Games The Shop वेबसाइट प्री-ऑर्डर शुरू होने से 15 मिनट पहले ही डाउन हो गई थी और फिर लंबे समय तक ठीक नहीं हुई। प्री-ऑर्डर टाइम से ठीक पहले Chroma का सर्वर भी डाउन हो गया था, लेकिन इसे जल्दी ठीक कर दिया गया। Vijay Sales ने PS5 के स्टॉक को 1 मिनट के अंदर सोल्ड आउट दिखा दिया। इसके अलावा Sony Center और Reliance Digital पर कभी भी Buy बटन देखने को नहीं मिला।

इस बार भी वही पुरानी कहानी है। सोनी जानती है कि इस कंसोल की मांग भारत में काफी ज्यादा है, फिर भी कंपनी री-स्टॉक में काफी कम यूनिट्स ला रही है। आखिरी प्री-ऑर्डर सेल में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी कहनी भी बयां की थी। ग्राहकों को कहना था कि सेल शुरू होने के चंक सेकंड में सभी रिटेल स्टोर्स ने सोल्ड आउट या आउट ऑफ स्टॉक दिखा दिया था। खैर, हमें इस तथ्य को भी समझना पड़ेगा कि भारत PlayStation के लिए प्राथमिकता वाला बाजार नहीं है और इसके ऊपर 2022 में ग्लोबल स्तर पर मांग के बढ़ने के साथ इस स्थिति के सुधरने की संभावना भी कम दिखाई देती है। ऐसा हो सकता है कि आने वाले री-स्टॉक में भी फैंस को इसी प्रकार की स्थिति का सामना करना पड़े। 

सोनी सेंटर और फ्लिपकार्ट का कहना है कि 7 जून से डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। Amazon ने शिपिंग के लिए 8-11 जून के बीच की समयरेखा तय की है। हमारे द्वारा जांचने पर पता चला कि हमारे क्षेत्र में क्रोमा 11 जून तक डिलिवरी दिखा रहा है। हालांकि, महामारी के दौरान गैर-जरूरी सामान पर स्थानीय प्रतिबंधों के चलते विभिन्न क्षेत्रों के लिए डिलिवरी समय भी अलग हो सकता है।

यदि आप इस सेल में भी PS5 नहीं मिला है, तो आप सभी रिटेल स्टोर्स पर अगली सेल के नोटिफिकेशन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि आपके आसपास गेम स्टोर्स खुले हैं, तो आप वहां भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपकी किस्मत अच्छी हुई, तो संभावना है कि आपको PS5 ऑफलाइन मिल जाए। Sony India ने 1800-103-7799 पर एक हेल्पलाइन भी स्थापित की है, ताकि प्लेस्टेशन फैंस को पूरे भारत में स्थानीय रिटेलर्स को खोजने में मदद मिल सके।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »