• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • बुकिंग शुरू होने के चंद मिनटों में सोल्ड आउट हुआ Playstation 5, जानें इस लेटेस्ट कंसोल की कीमत

बुकिंग शुरू होने के चंद मिनटों में सोल्ड आउट हुआ Playstation 5, जानें इस लेटेस्ट कंसोल की कीमत

फरवरी 2021 के बाद यह दोनों कंसोल वेरिएंट को आज रीस्टॉक किया गया था। निश्चित तौर पर यह भी एक कारण होगा कि Playstation 5 और Digital Edition इतनी जल्दी सोल्ड आउट हो गए।

बुकिंग शुरू होने के चंद मिनटों में सोल्ड आउट हुआ Playstation 5, जानें इस लेटेस्ट कंसोल की कीमत

Playstation 5 की भारत में कीमत 49,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • फरवरी के बाद अब रीस्टॉक किया गया था Playstation 5 और Digital Edition
  • सभी रिटेल वेबसाइट्स पर चंद मिनटों में सोल्ड आउट हुआ नया सोनी कंसोल
  • भारत में शुरुआती कीमत है 39,990 रुपये
विज्ञापन
PlayStation 5 भारत में आज प्री-ऑर्डर के लिए वापस स्टॉक में आया था। आज दोपहर 12 बजे PS5 और PS5 Digial Edition के प्री-ऑर्डर (Pre-Orders) शुरू हुए थे और सोनी का यह नया गेमिंग कंसोल सभी रिटेल वेबसाइट्स पर लिस्ट होने के कुछ ही मिनटों में सोल्ड आउट हो गया। बता दें कि भारत में प्लेस्टेशन 5 (PlayStation 5) को Amazon, Flipkart, Games The Shop, Prepaid Gamer Card, Reliance Digital, Sony Center और Vijay Sales में बेचा जा रहा था, जबकि PlayStation 5 Digital Edition को सोनी सेंटर की वेबसाइट ShopAtSC में बेचा जा रहा था। नया कंसोल खबर लिखने तक किसी भी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं था।

फरवरी 2021 के बाद यह दोनों कंसोल वेरिएंट को आज रीस्टॉक किया गया था। निश्चित तौर पर यह भी एक कारण होगा कि Playstation 5 और Digital Edition इतनी जल्दी सोल्ड आउट हो गए। बता दें कि दुनिया भर में सेमीकंडक्टर के उत्पादन में आई कमी और चिप्स की शॉर्टेज के कारण नवंबर 2020 में लॉन्च होने के बाद इन कंसोल के उत्पादन में समस्या देखने को मिली और यह समस्या अभी तक ठीक होती प्रतीत नहीं हो रही है। केवल Sony ही नहीं, प्रतियोगी कंपनी Microsoft भी समान कारणों के चलते नए लॉन्च हुए Xbox Series X और Series S कंसोल के उत्पादन में समस्याओं का सामना कर रही है।

प्रति ग्राहक एक यूनिट की लिमिट के चलते भी कंसोल सभी ई-रिटेल स्टोर्स पर चंद मिनटों में सोल्ड आउट हो गया। फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने अनुभव भी शेयर किए।

ट्विटर यूज़र Rushad Irani (@RushadIrani) ने बताया कि उनके बुकिंग कराते समय PlayStation 5 Aamzon India पर दिखाई नहीं दे रहा था और Flipkart पर कंसोल दोपहर 12:01 बजे (प्री-बुकिंग शुरू होने के 1 मिनट बाद) सोल्ड आउट हो गया था। इतना ही नहीं, वे सोनी सेंटर की वेबसाइट पर चेक आउट पेज पर पहुंच गए थे, लेकिन वहां भी 12:02 बजे आउट ऑफ स्टॉक मैसेज आ गया।
 

हालांकि, Flipakrt, Vijay Sales, Croma, Reliance Digital, GamesTheShop और ShopAtSC के पेज लोड न होने के बाद लोकप्रिय यूट्यूबर Shivan Trivedi (@Shivan3vedi) अपने Playstation 5 को Amazon India पर बुक करने में सफल रहे। उनके द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि अमेज़न उनके इस ऑर्डर को 29 मई तक डिलीवर करेगा। हालांकि स्क्रीनशॉट में शहर की जानकारी शामिल नहीं है।
 

जिन ग्राहकों ने कंसोल को सफलतापूर्वक बुक कर लिया है, उन्हें डिलीवरी में देरी हो सकती है, क्योंकि भारत के कई राज्यों में इस समय COVID-19 लॉकडाउन लगा हुआ है। Playstation 5 की भारत में कीमत 49,990 रुपये है और इसके Digital Edition की कीमत 39,990 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  2. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  3. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  4. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  5. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  6. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  7. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  8. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  9. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  10. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »