मजे-मजे में घर पर बनाया ब्लूटूथ वाला लैंडलाइन फोन, 3 दिन में कमा लिए Rs 1 करोड़
Cat Goetze, एक टेक फाउंडर जो यूं तो लंबे समय से सोशल मीडिया पर CatGPT नाम से मशहूर हैं। कैट की कहानी बताती है कि कैसे एक छोटा सा आइडिया किसी की लाइफ को बदल सकता है। करीब दो साल पहले कैट ने सोचा कि क्यों न फिर से पुराने जमाने की तरह लैंडलाइन फोन का चार्म वापस लाया जाए। CNBC Make It के मुताबिक, पहले तीन दिनों में ही 1.2 लाख डॉलर (करीब 1.08 करोड़ रुपये) की बिक्री हो गई। कुछ हफ्तों में यह संख्या बढ़ते-बढ़ते 3,000 से अधिक यूनिट्स और 2.8 लाख डॉलर (करीब 2.50 करोड़ रुपये) की कुल बिक्री तक पहुंच गई।