• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!

इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!

Unitree UnifoLM-X2-1.0 एक World-Action Foundation Model है, जिसका इस्तेमाल ह्यूमनॉइड रोबोट को रियल वर्ल्ड में ज्यादा तेजी से समझने, भविष्य की स्थिति का अनुमान लगाने और उसके हिसाब से एक्शन लेने के लिए किया गया है।

इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!

Photo Credit: Unitree Robotics

Unitree UnifoLM X2 1.0 ने World Model AI के साथ ऑटोनॉमस रोबोट कॉम्बैट दिखाया

ख़ास बातें
  • Unitree Robot ने इंसान के सामने रियल टाइम ऑटोनॉमस कॉम्बैट दिखाया
  • World Model AI से Robot मूवमेंट का अनुमान लगाकर फैसला करता है
  • UnifoLM X2.0 को लेकर Unitree ने बड़ा AI दावा किया
विज्ञापन

ह्यूमनॉइड रोबोट को लेकर अब तक आपने डांस, दौड़ने, किक मारने और यहां तक कि मार्शल आर्ट्स करते हुए कई वीडियो देखे होंगे। लेकिन चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree Robotics ने अब ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसमें रोबोट सिर्फ पहले से तय मूवमेंट को फॉलो करता नजर नहीं आया, बल्कि सामने वाले के मूवमेंट को देखकर रियल टाइम में प्रतिक्रिया देता दिखा। कंपनी ने UnifoLM-X2-1.0 नाम के अपने वर्ल्ड मॉडल के जरिए पूरी तरह ऑटोनॉमस ह्यूमनॉइड रोबोट कॉम्बैट का प्रदर्शन किया है। Unitree इसे दुनिया का पहला रियल-टाइम वर्ल्ड मॉडल-ड्रिवन फुली ऑटोनॉमस ह्यूमनॉइड रोबोट कॉम्बैट बता रही है।

UnifoLM-X2-1.0 क्या है?

Unitree के मुताबिक, UnifoLM-X2-1.0 एक World-Action Foundation Model है, जिसका इस्तेमाल ह्यूमनॉइड रोबोट को रियल वर्ल्ड में ज्यादा तेजी से समझने, भविष्य की स्थिति का अनुमान लगाने और उसके हिसाब से एक्शन लेने के लिए किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस मॉडल ने वर्ल्ड-एक्शन मॉडल्स में मौजूद इंस्टेंट प्लानिंग, डिसीजन मेकिंग और डायनेमिक इंटरैक्शन एग्जीक्यूशन से जुड़ी लिमिटेशन्स को पार किया है। इसका मकसद रोबोट को केवल प्री-प्रोग्राम्ड कमांड पर चलाने के बजाय बदलती हुई स्थिति के हिसाब से खुद फैसला लेने में सक्षम बनाना है।

इंसान के सामने खुद किया कॉम्बैट

Unitree ने इस टेक्नोलॉजी के साथ एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उसका ह्यूमनॉइड रोबोट एक इंसान के साथ बॉक्सिंग/कॉम्बैट करता दिखाई देता है। इस दौरान इंसान ने प्रोटेक्टिव गियर पहना हुआ था। वीडियो में रोबोट सामने वाले की स्थिति और मूवमेंट को ट्रैक करते हुए पंच, डक और दूसरे मूवमेंट करता दिखाई देता है। इसका मकसद यह दिखाना है कि रोबोट पहले से तय मूवमेंट की सीरीज को दोहराने के बजाय सामने वाले के बदलते मूवमेंट के आधार पर अपनी प्रतिक्रिया बदल सकता है।

यहां World Model की एंट्री होती है

इस पूरे डेमो में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा World Model है। आसान भाषा में समझें तो यह ऐसा AI सिस्टम है जो अपने आसपास की दुनिया में क्या हो रहा है, इसे समझने के साथ-साथ आगे क्या हो सकता है, उसका अनुमान लगाने की कोशिश करता है। ह्यूमनॉइड रोबोट के मामले में इसका मतलब है कि रोबोट सामने वाले के मूवमेंट को देखकर संभावित अगली स्थिति का अनुमान लगा सकता है और फिर उसी हिसाब से अपना अगला एक्शन प्लान कर सकता है।

यही वजह है कि World Model को Physical AI और Embodied AI के क्षेत्र में अहम टेक्नोलॉजी माना जा रहा है। Unitree का दावा है कि UnifoLM-X2-1.0 इस क्षमता को हाई-डायनेमिक और लगातार बदलते इंटरैक्शन वाले ह्यूमनॉइड कॉम्बैट जैसे मुश्किल वातावरण में ला रहा है।

पहले से अलग क्यों है यह डेमो?

Unitree के ह्यूमनॉइड रोबोट इससे पहले भी कॉम्बैट और मार्शल आर्ट्स जैसे प्रदर्शनों में नजर आ चुके हैं। कंपनी ने 2025 में भी ह्यूमनॉइड रोबोट्स के बीच फाइटिंग का प्रदर्शन किया था। लेकिन नए UnifoLM-X2-1.0 डेमो में कंपनी जिस चीज पर जोर दे रही है, वह रियल-टाइम ऑटोनॉमस प्लानिंग और इंटरैक्शन है। यानी दावा यह नहीं है कि रोबोट सिर्फ पंच मार सकता है, बल्कि यह कि वह बदलती स्थिति को देखकर अपना अलगा मूव खुद तय कर सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »