Oppo Find X2 सीरीज़ 120 हर्ट्ज़ अल्ट्रा विज़न डिस्प्ले और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस है। Oppo Find X2 Pro दोनों स्मार्टफोन मॉडल में से ज्यादा प्रीमियम वेरिएंट है, जो कि पेरिस्कोप-स्टाइल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें आपको 10x हाइब्रिड ज़ूम और 60x डिज़िटल ज़ूम की सुविधा मिलती है।
Oppo Find X2 के 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट को यूरोप में 999 यूरो ( लगभग 82,700 रुपये ) में लॉन्च किया गया था। ग्लोबल मार्केट में फोन ब्लैक (सिरेमिक) और ओशीन (ग्लास) रंगों में उपलब्ध है।
भारत में Oppo Find X2 सीरीज़ की कीमत को सेट करना कंपनी के लिए एक बड़ी चुनौती होगी, यह देखते हुए कि भारत में पहले से ही कई Samsung, OnePlus और Xiaomi के फ्लैगशिप धुरंधर मौजूद हैं।
Oppo Find X2 Neo फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लिस्ट है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का, तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का और आखिरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा।
Oppo Find X2 Lite क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ वाइड एंगल लेंस से लैस 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसके अलावा दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं।
Oppo Find X2 Lite फोन स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर से लैस होगा। इसकी स्क्रीन 6.4 इंच की होगी। ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट में चार रियर कैमरे होने की जानकारी पहले ही मिली थी।
Oppo Find X2 Neo एक घुमावदार होल- पंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। दावा है कि ओप्पो फाइंड एक्स2 नियो का बैक पैनल भी ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी के डिज़ाइन के समान होगा, जिसमें कैमरे वर्टिकल सेट होंगे।
हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Oppo Find X2 Pro की तुलना Oppo Find X2 से की है। ताकि दोनों Oppo स्मार्टफोन के बीच के अंतर को जाना जा सके।
नई ओप्पो सीरीज़ के हाई-एंड मॉडल Find X2 Pro में एक पेरिस्कोप के आकार का लेंस भी शामिल है जो 10x हाइब्रिड ज़ूम और 60x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है। फाइंड एक्स2 कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की सुरक्षा परत के साथ आता है।
Oppo Find X2 Pro स्मार्टफोेन 93 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 512 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। वहीं, ओप्पो एक्स2 में 6.5-इंच की एमोलेड डिस्प्ले पैनल, 8 जीबी रैम, 256 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज और 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की संभावना है।