Oppo Find X2 Neo का रेंडर लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Oppo Find X2 Neo का डिज़ाइन ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी के समान दिखने का दावा है। यह भी दावा है कि ओप्पो फाइंड एक्स2 नियो को कंपनी ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी।

Oppo Find X2 Neo का रेंडर लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Oppo Find X2 सीरीज़ को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Oppo Find X2 Lite के लॉन्च का भी दावा
  • ओप्पो फाइंड एक्स 2 निया का डिज़ाइन Oppo Reno 3 Pro 5G के समान
  • Oppo Find X2 Neo में हो सकता है होल-पंच डिस्प्ले
विज्ञापन
Oppo Find X2 सीरीज़ को इस महीने की शुरुआत में  लॉन्च किया गया था। इस सीरीज़ में Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro लॉन्च किए गए हैं। हाल ही में फाइंड एक्स2 सीरीज़ का एक 'लाइट' वेरिएंट लीक हुआ था। अब एक नई रिपोर्ट बताती है कि ओप्पो अभी तक एक और फाइंड एक्स2 मोबाइल पर काम कर रही है, जिसका नाम Oppo Find X2 Neo बताया जा रहा है। लीक किए गए रेंडर में ओप्पो फाइंड एक्स2 नियो चीन में लॉन्च हुए Oppo Reno 3 Pro के डिज़ाइन के समान लगता है।

एक टिप्सटर ईशान अग्रवाल का हवाला देते हुए Pricebaba की रिपोर्ट में बताया गया है कि ओप्पो फाइंड एक्स2 नियो का डिज़ाइन ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी के समान दिखता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ओप्पो फाइंड एक्स2 नियो, ओप्पो फाइंड एक्स 2 लाइट के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि ओप्पो अपने चाइना एक्सक्लूसिव ओप्पो रेनो 3 मॉडल को फाइंड एक्स2 सीरीज़ के तहत ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर सकती है।

Oppo Find X2 Neo का डिज़ाइन Oppo Reno 3 Pro 5G के समान होगा, जिसमें एक घुमावदार होल- पंच डिस्प्ले होगा। ओप्पो फाइंड एक्स2 नियो का बैक पैनल भी ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी के डिज़ाइन के समान होगा, जिसमें कैमरे वर्टिकल सेट होंगे। लीक से पता चलता है कि ओप्पो फाइंड एक्स2 नियो को ब्लू रंग में आएगा। एक लीक इमेज के अलावा फिलहाल फोन के बारे में अन्य जानकारी नहीं दी गई है।

Oppo Reno 3 सीरीज़ को चीन में दिसंबर 2019 में लॉन्च किया गया था, जिसमें Oppo Reno 3 Pro 5G अधिक प्रीमियम डिवाइस है। ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 765 जी चिपसेट और 12 जीबी रैम के साथ आता है। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7 यूआई पर काम करता है।

ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ओप्पो के VOOC फास्ट चार्ज के साथ 4,025mAh की बैटरी दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »